वेस्ट बंगाल राशन कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक कैसे करें? 2026

anand borse author rationcardhub.com
Published On: January 5, 2026

वेस्ट बंगाल राज्य में राशन कार्ड मोबाइल नंबर लिंक करना सभी राशन कार्ड धारकों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हो गया है।

वर्तमान समय में डिजिटल इंडिया के तहत वेस्ट बंगाल सरकार द्वारा राशन कार्ड से जुड़ी सभी सेवाओं को ऑनलाइन उपलब्ध कर दिया है। 

जैसे कि राशन कार्ड में सुधार करना, राशन कार्ड में नाम जोड़ना या हटाना, राशन कार्ड में ई-केवाईसी करना, राशन कार्ड पर मिलने वाला अनाज चेक करना आदि।

लेकिन इन राशन कार्ड से जुड़ी सुविधाओं का लाभ लेने के लिए राशन कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक होना बहुत ही जरूरी होता है।

यदि आपका मोबाइल नंबर अभी तक राशन कार्ड में लिंक नहीं है, तो आप इसे ऑनलाइन वेस्ट बंगाल खाद्य विभाग की वेबसाइट से या ऑफलाइन नजदीकी राशन खाद्य कार्यालय पर जाकर इसके लिए आवेदन कर सकते हैं।

लेकिन आज भी अधिकांश वेस्ट बंगाल राशन कार्ड धारकों के राशन कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक नहीं है।

इसीलिए मैं यहां आपको ऑनलाइन और ऑफलाइन वेस्ट बंगाल राशन कार्ड मोबाइल नंबर लिंक कैसे करें? इसके लिए आवश्यकताएं क्या है? मोबाइल नंबर लिंक करने के फायदे क्या है? आदि इससे जुड़े सभी सवालों के संपूर्ण डीटेल के साथ जानकारी स्टेप बाय स्टेप समझाने वाला हूं।

तो आप इस आर्टिकल पर अंत तक बने रहें।

राशन कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक करना क्यों जरुरी है?

राशन कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक करना इसलिए जरूरी है ताकि आपको राशन कार्ड योजना से जुडी सभी अपडेट्स अपने मोबाइल नंबर पर SMS के माध्यम तुरंत मिल सकें।   

जब भी आपके हिस्से का राशन आपको मिलना होता है, तो उसकी जानकारी जैसे की राशन कब मिलेगा, राशन कितना मिलेगा यह सब आपको एसएमएस के माध्यम से अपने स्मार्टफोन पर मिल जाता है।

जिससे राशन कार्ड धारक कों खाद्य कार्यालय में बार-बार जाने की जरूरत नहीं होती है।

राशन कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक करने का उद्देश्य

WB राशन कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक करने का मुख्य उद्देश्य फर्जीवाड़े को रोकना, और सही लाभार्थियों तक सरकारी खाद्य योजना का लाभ पहुंचाना है।

मोबाइल नंबर लिंक करने से ई-केवाईसी, OTP आधारित प्रक्रिया आसान हो जाती है। जिससे आप घर बैठे ही जानकारी प्राप्त कर सकते है और राशन कार्ड से जुडी प्रक्रिया को पूरा कर सकते है।

राशन कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक करने के फायदे

  • जब आपका मोबाइल नंबर राशन कार्ड से जुड़ा हुआ होता है, तो आपको राशन कार्ड से जुड़ी अपडेट की जानकारी स्मार्टफोन पर मैसेज (SMS) द्वारा मिल जाती है।
  • राशन कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक होने से आप पश्चिम बंगाल राज्य सरकार के खाद्य पोर्टल पर अपने राशन कार्ड से जुड़ी सेवाओं जैसे की राशन कार्ड सुधार, सदस्य का नाम जोड़ना या हटाना, डुप्लीकेट कार्ड आवेदन, राशन कार्ड एड्रेस चेंज करना आदि सुविधाओं का लाभ घर बैठे लें सकते हैं।
  • ऑनलाइन राशन कार्ड से जुड़ा कोई भी काम करवाने के लिए राशन कार्यालय, राशन डीलर या ई-मित्र केंद्र पर चक्कर लगाने की जरूरत नहीं पड़ती है। आप ओटीपी के माध्यम से खुद ही ऑनलाइन राशन कार्ड से जुड़ा आवेदन कर सकते हैं। उदाहरण के लिए यदि आपको राशन कम मिलता है या अनाज की गुणवत्ता खराब होती है, तो आप ऑनलाइन खाद्य पोर्टल के माध्यम से आसानी से शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
  • राशन कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक होने से, वन नेशन वन राशन कार्ड (ONORC) योजना के तहत आप देश, राज्य और जिले के किसी भी राशन दुकान से मोबाइल नंबर ओटीपी वेरिफिकेशन के माध्यम से अपना राशन प्राप्त कर सकते हैं। 

राशन कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक करने के लिए पात्रता

  1. आप पश्चिम बंगाल राज्य के निवासी होने चाहिए।
  2. आपके पास पश्चिम बंगाल राज्य में एक चालू राशन कार्ड होना चाहिए।
  3. परिवार के मुखिया या राशन कार्ड में शामिल किसी सदस्य का एक्टिव मोबाइल नंबर होना चाहिए।  

राशन कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक करने के लिए जरुरी डाक्यूमेंट्स 

  • आधार कार्ड और इससे लिंक मोबाइल नंबर ओटीपी वेरीफाई करने के लिए। 
  • चालू राशन कार्ड नंबर 
  • नया मोबाइल नंबर 

वेस्ट बंगाल राशन कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक कैसे करें? ऑनलाइन

  • वेस्ट बंगाल राशन कार्ड में ऑनलाइन मोबाइल नंबर लिंक करने के लिए आपको सबसे पहले वेस्ट बंगाल राज्य के खाद्य विभाग ऑफिसियल पोर्टल food.wb.gov.in पर आना है।
वेस्ट बंगाल राशन कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक करने का खाद्य विभाग पोर्टल

  • वेबसाइट पर आने के बाद आपको वेबसाइट के नीचे जाना है। वहां आपको “SPECIAL SERVICES” के सेक्शन में “LINK RATION CARD WITH MOBILE” वाला ऑप्शन दिखाई देगा उस पर क्लिक करना है।
वेस्ट बंगाल राशन कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक करने का विकल्प खाद्य विभाग पोर्टल पर

  • अब आपके सामने एक नया पेज ओपन होगा जिसमें आपको अपने राशन कार्ड का नंबर को दर्ज करना है और “SEARCH” पर क्लिक करना है।
वेस्ट बंगाल राशन कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक करने के लिए खाद्य विभाग पोर्टल पर राशन कार्ड नंबर सर्च करें

  • अब आपके सामने अपने राशन कार्ड से जुड़ी सभी जानकारी दिखाई देगी।
  • जिसमें परिवार के मुखिया सदस्य का नाम, लिंग, जन्म तिथि, मुखिया के आधार कार्ड के पिछले चार अंक, मोबाइल नंबर और राशन कार्ड एक्टिव और डीएक्टिव जैसी जानकारी देखने को मिलेगी। 
  • इसके बाद आपको I do hereby give consent to authenticate my Aadhaar through UIDAI. के सामने खाली बॉक्स ☐ देखने को मिलेगा उसपर ☑ टिक करना है और “SEND OTP” बटन पर क्लिक कर देना है। 
वेस्ट बंगाल राशन कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक करने के लिए खाद्य विभाग पोर्टल पर सदस्य का आधार कार्ड वेरिफिकेशन

  • इसके बाद मुखिया राशन कार्ड धारक के आधार कार्ड से रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर OTP आएगा, उसे दर्ज कर वेरीफाई कर लेना है।  
  • ओटीपी दर्ज करने के बाद आप नए पेज पर रीडायरेक्ट हो जाएंगे। 
वेस्ट बंगाल राशन कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक करने के लिए खाद्य विभाग पोर्टल पर सदस्य का आधार कार्ड ओटीपी वेरिफिकेशन

  • अब नए पेज पर आपको अपने राशन कार्ड की डीटेल देखने को मिलेगी और उसके नीचे “Add New Mobile Number” का विकल्प देखने को मिलेगा, जिसपर आपको क्लिक करना है।
वेस्ट बंगाल राशन कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक करने के लिए ऐड न्यू मोबाइल नंबर विकल्प

  • अब आपके सामने मोबाइल नंबर लिंक करने का एक पेज ओपन होगा जिसमें आप राशन कार्ड में जो नया मोबाइल नंबर लिंक करना चाहते हैं, उसे दर्ज करना है और इसके बाद “SEND OTP” पर क्लिक कर देना है।
वेस्ट बंगाल राशन कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक करने के लिए खाद्य विभाग पोर्टल पर नया मोबाइल नंबर दर्ज  करना

  • अब आपके नए मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगा, उसे दर्ज करना है।
वेस्ट बंगाल राशन कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक करने के लिए खाद्य विभाग पोर्टल पर नया मोबाइल नंबर लिंक करने हेतु ओटीपी वेरिफिकेशन

  • जैसे ही आप ओटीपी को दर्ज करेंगे उसके बाद आपके राशन कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक हो गया है, इसका मैसेज आपको स्क्रीन पर दिखाई देगा।
वेस्ट बंगाल खाद्य विभाग पोर्टल पर राशन कार्ड से नया मोबाइल नंबर लिंक हो गया मैसेज

इस तरह आप ऊपर दी गई स्टेप बाय स्टेप प्रक्रिया से ऑनलाइन पश्चिम बंगाल खाद्य विभाग की आधिकारिक वेबसाइट से राशन कार्ड में मोबाइल नंबर रजिस्टर कर सकते हैं।

वेस्ट बंगाल राशन कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक कैसे करें? ऑफलाइन 

  • ऑफलाइन माध्यम से वेस्ट बंगाल राशन कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक करने के लिए आपको सबसे पहले अपने नजदीकी ब्लॉक या नगर निगम क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले राशन खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के कार्यालय में जाना है।
  • राशन कार्यालय पर जाने के बाद आपको वहां खाद्य अधिकारी से राशन कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक करने के लिए फॉर्म 11 प्राप्त करना है।
  • अब फॉर्म 11 में मांगी गई सभी जानकारी जैसे की परिवार की मुखिया का नाम, परिवार के सदस्यों का नाम, आवासीय पता, राशन कार्ड का नंबर, राशन कार्ड का प्रकार और वर्तमान में नया राशन कार्ड में लिंक करने वाला मोबाइल नंबर दर्ज करना है।
  • फार्म पूरा भर जाने के बाद फॉर्म पर मुखिया के हस्ताक्षर करना है।
  • अब फार्म 11 के साथ आवश्यक दस्तावेज जैसे कि आधार कार्ड की फोटो कॉपी और राशन कार्ड की फोटो कॉपी जोड़ना है।
  • अब इस तैयार किए गए आवेदन फॉर्म को आप खाद्य विभाग अधिकारी के पास जमा कर देना है।
  • खाद्य अधिकारी के पास आवेदन जमा करने के बाद उनके पास से आवेदन की पावती स्लिप (Acknowledgement Receipt) प्राप्त कर लेना है। 
  • अब आपके जमा किए गए फार्म और दस्तावेजों की जांच की जाएगी।
  • जांच प्रक्रिया पूरी होने के बाद आपका मोबाइल नंबर कुछ ही दिनों में WB राशन कार्ड में लिंक कर दिया जाएगा।

राशन कार्ड मोबाइल नंबर लिंक करने का आवेदन करने बाद मोबाइल नंबर राशन कार्ड से लिंक हुआ या नहीं कैसे चेक करें?

ऑनलाइन 

  • ऑनलाइन पश्चिम बंगाल राशन कार्ड मोबाइल नंबर लिंक करने का आवेदन करने बाद मोबाइल नंबर राशन कार्ड से लिंक हुआ है या नहीं चेक करने के लिए आपको पश्चिम बंगाल खाद्य पोर्टल food.wb.gov.in पर आना है।
  • पोर्टल पर आने के बाद सबसे नीचे “SPECIAL SERVICES” के सेक्शन में “CHECK STATUS OF RATION CARD APPLICATION” विकल्प पर क्लिक करना है।
  • अब आप नए पेज पर आ जाएंगे। वहां Search Type में आपको Aadhar Number और Mobile Number का विकल्प दिखाई देगा।
  • उन दोनों ऑप्शन में से आपको कोई एक ऑप्शन को सिलेक्ट करना है और आधार या मोबाइल नंबर दर्ज कर नीचे खाली बॉक्स ☐ में टिक ☑ कर “Search” पर क्लिक करना देना है।
  • अगर आपने आधार नंबर ऑप्शन सिलेक्ट करके आधार नंबर दर्ज किया है, तो आधार नंबर से लिंक मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगा।
  • अगर आपने मोबाइल नंबर का ऑप्शन सिलेक्ट करके मोबाइल नंबर दर्ज किया है, तो आवेदन फॉर्म में दिए गए मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगा। 
  • ओटीपी आने के बाद उसे दर्ज करें और Submit OTP पर क्लिक करना है। 
  • इसके बाद आपके सामने स्क्रीन पर पश्चिम बंगाल राशन कार्ड मोबाइल नंबर लिंक हुआ है या नहीं इसकी जानकारी देखने को मिल जाएगी। 

ऑफलाइन 

  • ऑफलाइन वेस्ट बंगाल में राशन कार्ड पर मोबाइल नंबर लिंक करने का आवेदन किये जाने के बाद मोबाइल नंबर राशन कार्ड से रजिस्टर्ड हुआ है या नहीं चेक करने के लिए आपको अपने ब्लॉक के या नगर निगम के राशन खाद्य कार्यालय पर जाना है। 
  • राशन कार्यालय पर जाने के बाद वहां खाद्य अधिकारी को राशन कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक करने के लिए किये गए आवेदन के बाद नया मोबाइल नंबर राशन कार्ड से जुड़ा है या नहीं ऐसा चेक करने के लिए कहना है। 
  • इसके बाद खाद्य अधिकारी आपसे राशन कार्ड पासबुक और आवेदन जमा करते समय अधिकारी द्वारा दिए गए आवेदन स्लिप (Reference Number) मांगेगे, उन्हें यह दें। 
  • अब खाद्य अधिकारी राशन कार्ड नंबर या आवेदन स्लिप में दिए गए नंबर से आपके राशन कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक जुड़ा है या नहीं इसकी जानकारी बताएँगे।  

इन आर्टिकल को पढ़ें:-

दिल्ली के राशन कार्ड से ऑनलाइन नाम कैसे हटवाएं?

राजस्थान राशन कार्ड की स्थिति कैसे चेक करें?

CG राशन कार्ड नवीनीकरण ऑनलाइन कैसे करें?

राशन कार्ड मोबाइल नंबर लिंक करने के लिए याद रखने योग्य बातें 

  • पश्चिम बंगाल के राशन कार्ड धारक राशन कार्ड में मोबाइल लिंकिंग के लिए food.wb.gov.in सरकारी खाद्य पोर्टल का ही इस्तेमाल करें।
  • हमेशा एक ऐसा चालू मोबाइल नंबर राशन कार्ड से लिंक करें जिसका आप उपयोग करते हों।
  • ऑनलाइन या ऑफलाइन मोबाइल नंबर राशन कार्ड से लिंक करते समय नंबर सही से दर्ज करें। 
  • पूरे परिवार के राशन कार्ड के लिए एक ही मोबाइल नंबर लिंक करना जरुरी होता है।
  • यदि आप ऑनलाइन प्रक्रिया अपना रहे हैं, तो आपके पास वह मोबाइल नंबर मौजूद होना चाहिए ताकि OTP वेरिफिकेशन किया जा सके। 
  • समय-समय पर आप अपने आवेदन की स्थिति को ट्रैक करते रहें। 
  • ऑनलाइन मोबाइल नंबर लिंक करते समय आपको अपने आधार कार्ड से जुड़े मोबाइल नंबर पर आनेवाले OTP की जरुरत होगी।

राशन कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक करने से जुडी सहायता के लिए कांटेक्ट डीटेल्स 

वेस्ट बंगाल में राशन कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक करने से जुड़ी अगर आपको सहायता चाहिए, तो आप वेस्ट बंगाल खाद्य विभाग के टोल फ्री नंबर 1800 345 5505 या 1967 पर कॉल कर या खाद्य विभाग की ईमेल wbfoodrccomplaints@gmail.com पर मैसेज भेज कर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। 

FAQ सामान्य प्रश्न 

  1. यदि मेरे राशन कार्ड से मोबाइल नंबर लिंक नहीं है तो क्या होगा?

    यदि वेस्ट बंगाल में आप अपने राशन कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक नहीं करेंगे, तो आपको वेस्ट बंगाल खाद्य विभाग की सूचनाएं, राशन कार्ड से जुड़ी जानकारी और वेस्ट बंगाल में ऑनलाइन राशन कार्ड से जुड़ी सेवाओं का लाभ नहीं ले पाएंगे।

  2. WBPDS राशन कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक होने में कितना समय लगता है?

    वेस्ट बंगाल राशन कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक होने में 15 से 30 दिनों तक का समय लगता है। आवेदन जांच प्रक्रिया फास्ट होने पर 24 से 48 घंटे के भीतर भी मोबाइल नंबर लिंक हो जाता है।

  3. वेस्ट बंगाल में राशन कार्ड मोबाइल नंबर लिंक करने के लिए कितने पैसे लगता है?

    वेस्ट बंगाल में ऑनलाइन और ऑफलाइन राशन कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक करने के लिए कोई भी चार्ज नहीं लगता है। यह सुविधा पश्चिम बंगाल खाद्य विभाग की ओर से राशन कार्ड धारकों के लिए फ्री में उपलब्ध है।

  4. क्या मैं अपने राशन कार्ड का मोबाइल नंबर कई बार बदल सकता हूँ?

    जी हां, आप अपने राशन कार्ड में मोबाइल नंबर कई बार बदल सकते हैं, लेकिन अगर बदलने की जरूरत है, तो ही आप राशन कार्ड में मोबाइल नंबर को बदले वरना नहीं।

  5. CSC केंद्र से राशन कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक करवा सकते हैं क्या?

    जी हां, आप पश्चिम बंगाल में सीएससी केंद्र पर जाकर भी अपने राशन कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक करवा सकते हैं, इसके लिए केंद्र कर्मचारी आपसे कुछ पैसे लेगा।

  6. मोबाइल नंबर चालू नहीं है तो लिंक कर सकते हैं क्या?

    जी नहीं, आप जो भी मोबाइल नंबर राशन कार्ड में लिंक करना चाहते हैं, वह चालू होना चाहिए तभी वह राशन कार्ड में जुड़ेगा।

निष्कर्ष 

आज के मैंने आपको वेस्ट बंगाल राज्य में राशन कार्ड धारक मोबाइल नंबर लिंक कैसे कर सकते हैं? इसके बारे में और इससे जुड़े सभी प्रश्नों के बारे में भी पूरे डिटेल के साथ स्टेप बाय स्टेप, सरल और आसान भाषा में जानकारी प्रस्तुत की हैं।

अब वेस्ट बंगाल का राशन कार्ड धारक इस आर्टिकल में दिए गए जानकारी का इस्तेमाल कर ऑनलाइन या ऑफलाइन राशन कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक कर सकता है, वह भी बिना किसी परेशानी के।

यदि आपको यह जानकारी पसंद आती है, तो आप इसे ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाइये।  

जिससे इस जानकारी का लाभ जरूरतमंद लोगों को मिल सके।

अगर आप आगे भी वेस्ट बंगाल, राजस्थान या अन्य राज्य के राशन कार्ड से जुड़ी जानकारियां सबसे पहले जानना चाहते हैं, तो आप rationcardhub.com वेबसाइट पर विजिट जरूर करिए।

anand borse author rationcardhub.com

Anand Borse

मेरा नाम आनंद बोरसे है और मैं rationcardhub.com का फाउंडर और लेखक हूँ। मैं पिछले 3 वर्षों से राशन कार्ड से जुडी जानकारी इंटरनेट पर शेयर करता आ रहा हूँ। मेरे लिखे गएँ आर्टिकल के माध्यम से लोगों ने अपने नया राशन कार्ड बनवाएं है, राशन कार्ड में सुधार करवाया हैं और राशन कार्ड से जुडी ऑनलाइन सेवाओं का लाभ उठाया है।

मेरा उद्देश्य लोगों को राशन कार्ड से जुडी सटीक, सरल और भरोसेमंद जानकारी उपलब्ध कराना है ताकि कोई भी नागरिक बिना किसी परेशानी के राशन कार्ड सरकारी योजना का लाभ प्राप्त कर सकें।

Leave a Comment