वेस्ट बंगाल में राशन कार्ड कैसे बनाएं? 2026 स्टेप बाय स्टेप

anand borse author rationcardhub.com
Published On: January 9, 2026

वेस्ट बंगाल राज्य में राशन कार्ड से लाखों लोगों को खाद्य सुरक्षा योजना का कल्याणकारी लाभ मिल रहा है। 

राशन कार्ड आज के समय में गरीब और जरुरतमंद परिवारों जिनकी आर्थिक स्थिती समाज में कमजोर है, उन लोगों के लिए खाद्य विभाग द्वारा जारी किया जाता है। 

वेस्ट बंगाल में राशन कार्ड सिर्फ राशन दुकान से अनाज लेने के लिए नहीं बल्कि राज्य में नागरिक के पहचान और पते के लिए भी काम आता है।

इतना ही नहीं, राशन कार्ड राज्य सरकार की और केंद्र सरकार की कई योजनाओं का लाभ पाने के लिए भी बेहद जरूरी माना जाता है।

लेकिन आज भी पश्चिम बंगाल के नागरिकों को राशन कार्ड कैसे बनाया जाता है? इसके बारे में और इससे जुड़े सवालों के बारे में जानकारी मालूम नहीं है। 

यदि आप पश्चिम बंगाल राज्य नागरिक है और नया राशन कार्ड अप्लाई करना चाहते है, तो आप इस आर्टिकल पर अंत तक बने रहे। 

क्योंकि इस आर्टिकल में आपको West Bengal में राशन कार्ड बनवाने की प्रक्रिया क्या है? इसके लिए कौन-कौन से दस्तावेज़ लगते हैं? नया राशन बनवाने के लिए कितने पैसे लगेंगे? और आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन होगा या ऑफलाइन? आदि।  

इससे जुड़े सभी सवालों के संपूर्ण डिटेल के साथ जानकारी मिलने वाली है। 

पश्चिम बंगाल में राशन कार्ड के प्रकार

पश्चिम बंगाल राज्य में राशन कार्ड कुल 5 प्रकार के हैं, जिनकी पूरी जानकारी मैंने निचे दी है। 

अंत्योदय अन्न योजना (एएवाय – Antyodaya Anna Yojana) राशन कार्ड

यह केंद्र सरकार की एक विशेष योजना है, जो पश्चिम बंगाल में भी लागू है। 

अंत्योदय राशन कार्ड समाज के सबसे गरीब परिवारों, जैसे कि बुजुर्ग, ऐसे लोग जिनके पास आय का कोई साधन नहीं है, परिवारों को जारी किए जाते हैं।

एएवाई राशन कार्ड धारक हर महीने हर परिवार को 15 किलोग्राम चावल और 19 किलोग्राम आटा या 20 किलोग्राम गेहूं राशन दुकान से दिया जाता हैं।

प्राथमिकता घरेलू राशन कार्ड (पीएचएच – प्रायोरिटी हाउसहोल्ड राशन कार्ड)

प्राथमिकता वाले राशन कार्ड राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (NFSA) के तहत लाभार्थी परिवारों को जारी किये जाते हैं, जो राज्य सरकार द्वारा निर्धारित गरीबी रेखा से नीचे (BPL) के पात्रता को पूरा करते हैं। 

इस PHH राशन कार्ड के तहत लाभार्थियों को रियायती दरों पर बड़ी मात्रा में राशन मिलता है।

इस पीएचएच कार्ड के तहत, लाभार्थी परिवारों के प्रत्येक सदस्य को हर महीने तय किये गए मात्रा में चावल, गेहूँ और अन्य आवश्यक खाद्य वस्तुएँ मिलती हैं। 

पश्चिम बंगाल में पीएचएच राशन कार्ड धारक के परिवार को हर महीने 2 किलो चावल और 2.85 किलो आटा या इसके बदले 3 किलो गेहूं दिया जाता है।

राज्य प्राथमिकता घरेलू राशन कार्ड (एसपीएचएच – स्टेट प्रायोरिटी हाउसहोल्ड राशन कार्ड)

एसपीएचएच राशन कार्ड भी PHH राशन कार्ड के समान ही है,

लेकिन ये स्टेट प्रायोरिटी हाउसहोल्ड राशन कार्ड NFSA के तहत नहीं, बल्कि WB राज्य सरकार की अपनी खाद्य योजना के तहत आनेवाले लाभार्थी परिवारों को जारी किया जाता है।

राज्य प्राथमिकता वाले घरेलू राशन कार्ड केवल उन नागरिकों को जारी किए जाते हैं, जिन्हें किसी गंभीर बीमारी के कारण इलाज की जरुरत होती है। 

लेकिन यह राशन कार्ड गैर-प्राथमिकता वाले राशन कार्ड श्रेणी में आते हैं।

राज्य खाद्य सुरक्षा योजना I  (आरकेएसवाई I) राशन कार्ड

इस राशन कार्ड के तहत लाभार्थियों को PHH और SPHH की तुलना में कम सब्सिडी पर, लेकिन बाजार मूल्य से कम दर पर सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत सरकारी राशन मिलता है। 

यह राशन कार्ड उन परिवारों के लिए जारी किया जाता है, जो आर्थिक रूप से कमजोर हैं। 

आरकेएसवाई I राशन कार्ड धारक को हर व्यक्ति के अनुसार हर महीने 2 किलो चावल और 3 किलो गेहूं मिलाकर कुल 5 किलो अनाज राशन दुकान से मिलता हैं। 

राज्य खाद्य सुरक्षा योजना II (आरकेएसवाई II) राशन कार्ड

यह राशन कार्ड राज्य के पिछड़े गरीब वर्ग को जारी किया जाता है। 

इस राशन कार्ड लाभार्थी धारक को RKSY-I राशन कार्ड की तुलना में राशन की मात्रा या सब्सिडी थोड़ी कम होती है। 

आरकेएसवाई II लाभार्थी राशन कार्ड धारकों को हर महीने हर सदस्य पर 1 किलो तक चावल और 1 किलो गेहूं खाद्य सामग्री जारी किया जाता है।

ऑनलाइन पश्चिम बंगाल में राशन कार्ड आवेदन करने के फायदे

  • आप घर बैठे कहीं से भी इंटरनेट के माध्यम से अपने मोबाइल या कंप्यूटर से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए आपको सरकारी राशन कार्यालय में जाने की जरूरत नहीं पड़ती है। 
  • इससे आपके समय की बचत होती है। 
  • ऑनलाइन माध्यम से राशन कार्ड आवेदन प्रक्रिया तेज होती है, जिससे पश्चिम बंगाल में राशन कार्ड आवेदन जल्द से जल्द अप्रूव्ड होने मदद मिलती है।

राशन कार्ड बनवाने के लिए पात्रता 

  • आवेदक वेस्ट बंगाल राज्य का निवासी होना चाहिए। 
  • आवेदक के पास पहले से उसके नाम से कोई राशन कार्ड नहीं होना चाहिए।
  • आवेदक का नाम किसी अन्य राशन कार्ड में नहीं होना चाहिए। 
  • राशन कार्ड के लिए आवेदन करने वाले मुखिया की आयु 18 वर्ष या उससे अधिक होनी चाहिए।
  • आवेदक और आवेदक का परिवार समाज में आर्थिक रूप से कमजोर होना चाहिए। 
  • आवेदक के परिवार के पास पक्का मकान और चार पहिया वाहन नहीं होना चाहिए। 
  • आवेदक के परिवार में कोई भी सदस्य सरकारी कर्मचारी नहीं होना चाहिए।
  • आवेदक के परिवार में कोई व्यक्ति सरपंच, MLA और MP नहीं होना चाहिए।

राशन कार्ड बनवाने के लाभ 

  • आपको नजदीकी सरकारी राशन दुकान से खाद्य सुरक्षा अधिनियम 2013 के तहत गेहूं, चावल, चीनी, दाल जैसी आवश्यक खाद्य सामग्री प्राप्त कर सकते हैं। 
  • वेस्ट बंगाल में राशन कार्ड नागरिक के पहचान का प्रमाण और आपके एड्रेस प्रूफ के रूप में काम आएगा।
  • वेस्ट बंगाल में राशन कार्ड बनवाने से आपको राज्य और केंद्र सरकार की योजनाओं जैसे की वन नेशन वन राशन कार्ड योजना, पीएम आवास योजना, आयुष्मान कार्ड योजना, उज्जवला गैस योजना आदि का लाभ सबसे पहले दिया जाएगा। 
  • वेस्ट बंगाल में राशन कार्ड बनवाने के बाद आप इसका इस्तेमाल अपने बैंक खाता खोलने, वोटर आईडी कार्ड बनवाने और अपने व्यक्तिगत जरूरी सरकारी कागजात बनवाने के लिए कर सकते हैं।
  • Wbpds राशन कार्ड बनवाने से आपको स्कूल, कॉलेज में छात्रवृत्ति भी मिलती है।

WB राशन कार्ड बनवाने के लिए डाक्यूमेंट्स  

  1. आवेदक का पासपोर्ट साइज फोटो
  2. आवेदक और उसके परिवार के सभी सदस्यों के आधार कार्ड 
  3. बिजली बिल या पानी बिल (आवासीय पता के लिए)
  4. आय प्रमाण पत्र 
  5. परिवार के पास पहले से WB राशन कार्ड नहीं है, इसका स्व घोषणा (Declaration Form) पत्र।
  6. यदि पहले से कोई राशन कार्ड बना हुआ था, तो इसे बंद करवाने का समर्पण प्रमाण पत्र।  
  7. आवेदक की बैंक पासबुक की पहले पेज की कॉपी
  8. गैस कनेक्शन पासबुक (यदि हो तो)
  9. मोबाइल नंबर

वेस्ट बंगाल में राशन कार्ड कैसे बनाएं? ऑनलाइन 

  • वेस्ट बंगाल में ऑनलाइन राशन कार्ड बनवाने के लिए आपको सबसे पहले डिपार्टमेंट ऑफ फूड सप्लाइज गवर्नमेंट ऑफ वेस्ट बंगाल के आधिकारिक पोर्टल food.wb.gov.in पर आ जाना है। 
वेस्ट बंगाल ऑफिसियल खाद्य विभाग वेबसाइट

  • पोर्टल पर आने के बाद आपको सबसे नीचे जाना है।
  • वहां नीचे Special Services के सेक्शन में आपको कई सारे विकल्प दिखेंगे, उनमें से APPLY FOR NEW RATION CARD वाले विकल्प पर क्लिक करना है।
वेस्ट बंगाल खाद्य विभाग वेबसाइट पर राशन कार्ड आवेदन करने के लिए विकल्प

  • अब आप नए पेज पर पहुंच जाएंगे, वहां आपको परिवार के मुखिया सदस्य का आधार नंबर दर्ज करना है।
  • इसके बाद नीचे I hereby give my consent to login through Aadhaar नाम के सामने खाली बॉक्स में टिक करना है और Send OTP बटन पर क्लिक कर देना है।
वेस्ट बंगाल खाद्य विभाग वेबसाइट पर राशन कार्ड आवेदन करने के लिए आधार कार्ड से लॉगिन होना

  • अब आपके आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगा, उसे दर्ज कर Submit OTP वाले बटन पर क्लिक करना है।
वेस्ट बंगाल खाद्य विभाग वेबसाइट पर राशन कार्ड आवेदन करने के लिए आधार कार्ड से लॉगिन होना

  • अब आप No ration card with the given Aadhaar पेज पर आ जाएंगे। वहां पूछा जाएगा कि आपके परिवार में किसी सदस्य के पास AAY/PHH/SPHH/RKSY-I/RKSY-II राशन कार्ड है या नहीं।
  • यदि वेस्ट बंगाल में परिवार के सदस्य के नाम पर राशन कार्ड है, तो नीचे दिख रहे ऑप्शन Yes पर क्लिक करना है।
  • वहीं यदि आपके परिवार के सदस्य के पास राशन कार्ड नहीं है, तो No का ऑप्शन क्लिक करें और Next बटन पर क्लिक कर देना है।
वेस्ट बंगाल खाद्य विभाग वेबसाइट पर राशन कार्ड आवेदन करने के लिए आधार कार्ड से लॉगिन होने  वाले सदस्य के नाम राशन कार्ड नहीं है

  • इसके बाद नए पेज पर आपके सामने फॉर्म नंबर 3 और फॉर्म नंबर 10 दिखाई देगा।
  • इसमें से आपको Form 3 – New Family पर क्लिक करना है।
वेस्ट बंगाल खाद्य विभाग वेबसाइट पर राशन कार्ड आवेदन करने के लिए फॉर्म नंबर 3

  • अब आप Application Entry के पेज पर आएंगे। वहां आप नए राशन कार्ड में जिस मोबाइल नंबर को लिंक करना चाहते है, उसे दर्ज करना है और वही Send OTP पर क्लिक कर मोबाइल नंबर पर आनेवाले ओटीपी को दर्ज कर देना है, जिससे मोबाइल नंबर वेरीफाई हो जाएगा।
  • इसके बाद वहीं नीचे Do you live in a Municipality or Municipal Corporation Area? इसका मतलब है, की क्या आप नगरपालिका या महानगर पालिका में रहते है? यदि आप नगर पालिका या महानगरपालिका में रहते हैं, तो नीचे Yes वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है।
  • अगर आप ग्रामीण क्षेत्र (पंचायात) में रहते हैं, तो No वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है और इसके बाद Next बटन पर क्लिक कर देना है।
वेस्ट बंगाल खाद्य विभाग वेबसाइट पर राशन कार्ड आवेदन करने की जानकारी क्या आप नगर निगम पालिका में रहते हो या नहीं

  • अब आपके सामने नया पेज ओपन होगा। जिसमें ऑप्शन दिए हुए होंगे और आपके परिवार से जुड़ी जानकारी जैसे कि परिवार की सालाना आय, परिवार गरीब रेखा से ऊपर है या नीचे है, परिवार के पास कच्चा मकान हैं या पक्का मकान है आदि पूछा जाएगा।
  • इसमें आप ऑप्शन पर क्लिक करके जानकारी दर्ज कर सकते है।
वेस्ट बंगाल खाद्य विभाग वेबसाइट पर राशन कार्ड आवेदन करने के लिए परिवार के पास पक्का घर है या नहीं, परिवार की सालन आय जैसे विकल्प सेलेक्ट करें

  • जानकारी वाले विकल्प सेलेक्ट करने के बाद Next पर क्लिक करना है।
  • अब नए पेज पर परिवार के मुखिया यानी आवेदक का आधार नंबर दर्ज कर Verify पर क्लिक करना है।
  • इसके बाद आपकी आधार कार्ड से जुड़ी जानकारी फेच की जाएगी और जानकारी अपलोड हो जाएगी।
  • जानकारी फेच होने के बाद आपको Confirm बटन पर क्लिक करना है।
वेस्ट बंगाल खाद्य विभाग वेबसाइट पर राशन कार्ड आवेदन करने के लिए परिवार के मुखिया की जानकारी आधार नंबर फेच होना

  • अब नए पेज पर अपने परिवार के सभी सदस्य जिनके नाम राशन कार्ड में शामिल करना चाहते है, उनके नाम को Add Another Member पर क्लिक कर आधार नंबर दर्ज कर उस सदस्य का आधार नंबर से लिंक मोबाइल नंबर पर आने वाले ओटीपी को वेरिफाई कर राशन कार्ड में सदस्य का नाम एड कर सकते हैं।
  • परिवार के सभी सदस्यों का नाम ऐड करने के बाद पेज के नीचे दो खाली बॉक्स दिखाई देंगे, उस पर टिक कर देना है और Next बटन पर क्लिक करना है।
वेस्ट बंगाल खाद्य विभाग वेबसाइट पर राशन कार्ड आवेदन करने के लिए परिवार के मुखिया की जानकारी आधार नंबर फेच  करके दर्ज होने के बाद परिवार के सदस्य की जानकारी ऐड करना

  • इसके बाद परिवार कहां रहता है, उसका वर्तमान आवासीय पता जिसमें अपने घर का नंबर, लैंडमार्क/रोड का नाम, पिनकोड आदि जानकारी दर्ज करना है और Next पर क्लिक करना है।
वेस्ट बंगाल खाद्य विभाग वेबसाइट पर राशन कार्ड आवेदन करने के लिए परिवार के अड्रेस डिटेल दर्ज करना

  • अब आपको नए पेज पर राशन कार्ड बन जाने के बाद आप कहां से अनाज प्राप्त करना चाहते है, उस राशन दुकान शॉप को सिलेक्ट करना है और Next पर क्लिक करना है।
वेस्ट बंगाल खाद्य विभाग वेबसाइट पर राशन कार्ड आवेदन करने के लिए परिवार के अनाज लेने के लिए राशन दुआकन सेलेक्ट करना

  • इसके बाद अंत में अपने आवासीय पते का प्रूफ डॉक्यूमेंट पीडीएफ फॉर्मेट में अपलोड करना है और Submit Documents पर क्लिक करना है।
वेस्ट बंगाल खाद्य विभाग वेबसाइट पर राशन कार्ड आवेदन करने के लिए परिवार के वर्तमान आवसीय पता का पीडीएफ फॉर्मेट में डाक्यूमेंट अपलोड करना

  • अब नए पेज पर आपको स्क्रीन पर वेस्ट बंगाल राज्य में राशन कार्ड बनवाने के लिए किया गया आवेदन जमा हो चुका है, इसका मैसेज दिख जाएगा।
वेस्ट बंगाल खाद्य विभाग वेबसाइट पर राशन कार्ड बनवाने के लिए किया गया आवेदन ऑनलाइन जमा हो गया

आप ऊपर दी गई प्रक्रिया का पालन कर पश्चिम बंगाल में ऑनलाइन राशन कार्ड के लिए आवेदन कर सकते है। जैसे ही आपका राशन कार्ड चालू हो जाता है, आप राशन दुकान से राशन लें सकेंगे।

वेस्ट बंगाल में राशन कार्ड कैसे बनाएं? ऑफलाइन

  • वेस्ट बंगाल में ऑफलाइन राशन कार्ड बनवाने के लिए आपको अपने नजदीकी खाद्य निरीक्षक राशन कार्यालय में जाना है। 
  • राशन कार्यालय में जाने के बाद नया राशन कार्ड बनाने के लिए फॉर्म नंबर 3 प्राप्त करना है। 
  • इसके बाद फॉर्म नंबर 3 में परिवार के मुखिया का नाम, आवासीय पता, मोबाइल नंबर, आधार नंबर, परिवार के सभी सदस्यों के नाम, जन्मतिथि, राशन कार्ड का प्रकार, परिवार की आय आदि आवश्यक मांगी गई जानकारी दर्ज करनी है। 
  • फॉर्म पूरा भर जाने के बाद अंत में मुखिया के हस्ताक्षर या उनके अंगूठे का निशान लगाना है। 
  • फॉर्म को पूरी तरह भरने के बाद फार्म के साथ सभी आवश्यक दस्तावेजों को जोड़ देना है। 
  • अब अब इस तैयार किए गए आवेदन फॉर्म को राशन कार्यालय में अधिकारी के पास जमा कर देना है।
  • फॉर्म जमा करते समय, खाद्य अधिकारी आपको एक पावती रसीद या आवेदन संख्या देंगे। आप इस रसीद को सुरक्षित रखें। यह आपके आवेदन की स्थिति चेक करने के लिए काम आएगा।
  • इसके बाद आपके द्वारा जमा किए गए फॉर्म और दस्तावेजों की जांच की जाएगी। 
  • जांच प्रक्रिया में सभी जानकारी सही पाए जाने पर आपको पात्रता के अनुसार राशन कार्ड जारी कर दिया जाएगा।

ऊपर दी गई जानकारी को स्टेप बाय स्टेप फॉलो कर आप ऑफलाइन वेस्ट बंगाल राज्य में बिना किसी परेशानी के राशन कार्ड के लिए आवेदन कर सकते हैं।

इन आर्टिकल को पढ़ें:-

वेस्ट बंगाल राशन कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक कैसे करें?

राशन कार्ड की कॉपी पाने के लिए आवेदन कैसे करें?

क्या CSC सेंटर से राशन कार्ड बनवाने के लिए आवेदन कर सकते हैं?

जी हाँ, अगर आप ऑनलाइन राशन कार्ड अप्लाई नहीं कर पा रहे हैं, तो ऐसी स्थिति में आप ग्राहक सेवा केंद्र में जाकर भी राशन कार्ड बनवाने के लिए आवेदन कर सकते हैं। 

CSC कर्मचारी आपके WB Food & Supplies Department की आधिकारिक पोर्टल पर आपका फॉर्म ऑनलाइन भरने और दस्तावेज़ को अपलोड करने में मदद करता है और फॉर्म भरने के बाद आपको आवेदन की पावती रसीद देते हैं।

जन सेवा केंद्र उन लोगों के लिए उपयोगी हैं, जिनके पास इंटरनेट की सुविधा नहीं है या जिन्हें ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया में मदद चाहिए।

CSC केंद्र से आप राशन कार्ड आवेदन जमा कर सकते है, पर राशन कार्ड की मंज़ूरी, वेरिफिकेशन यह WB खाद्य विभाग द्वारा ही किया जाता है।

वेस्ट बंगाल में राशन कार्ड बनवाने के लिए किये गए आवेदन का स्टेटस कैसे चेक करें?

  • वेस्ट बंगाल में नया राशन कार्ड बनवाने के लिए किए गए आवेदन का स्टेटस चेक करने के लिए आपको वेस्ट बंगाल खाद्य विभाग के ऑफिशियल food.wb.gov.in पोर्टल पर आना है। 
  • पोर्टल पर आने के बाद आपको सबसे नीचे Special Services के सेक्शन में CHECK STATUS OF RATION CARD APPLICATION ऑप्शन पर क्लिक करना है। 
  • इसके बाद आप राशन कार्ड एप्लीकेशन स्टेटस चेक करने के पेज पर आ जाएंगे।
  • इस पेज पर आधार नंबर और मोबाइल नंबर से राशन कार्ड आवेदन स्टेटस चेक करने की सुविधा उपलब्ध है। 
  • यदि आप आधार नंबर से राशन कार्ड आवेदन स्टेटस चेक करना चाहते हैं, तो नीचे आधार नंबर का विकल्प सेलेक्ट करें।
  • यदि आपको आधार नंबर याद नहीं है, तो आप राशन कार्ड आवेदन करते समय दिए गए मोबाइल नंबर का उपयोग कर सकते हैं। इसके लिए मोबाइल नंबर का विकल्प सेलेक्ट करें। 
  • यदि आप आधार नंबर से राशन कार्ड आवेदन का स्टेटस चेक करते हैं, तो आपको नीचे I hereby give my consent to login through Aadhaar के नाम के सामने दिख रहे खाली बॉक्स में टिक करना है और Search पर क्लिक कर देना है। 
  • यदि आप मोबाइल नंबर से राशन कार्ड आवेदन स्टेटस चेक करते हैं, तो सीधे सर्च बटन पर क्लिक कर देना है। 
  • अब आपको स्क्रीन पर वेस्ट बंगाल में राशन कार्ड के लिए किये गए आवेदन का स्टेटस स्क्रीन पर दिख जाएगा।
वेस्ट बंगाल खाद्य विभाग वेबसाइट पर राशन कार्ड बनवाने के लिए किए गए   आवेदन का स्टेटस चेक

नए राशन कार्ड के लिए आवेदन करते समय ध्यान रखने योग्य बातें

  • ऑनलाइन आवेदन करते समय WBPDS खाद्य ऑफिसियल पोर्टल का उपयोग करना है। 
  • आवेदन करते समय सही और पूरी जानकारी देना है, गलतियाँ नहीं करें। 
  • फॉर्म में मुखिया और सभी सदस्यों का नाम, उम्र व पता आधार से बिल्कुल मैच करना चाहिए। 
  • मोबाइल नंबर सही और चालू दर्ज करना चाहिए, ताकि OTP और सूचना समय पर मिल सके।
  • राशन कार्ड के लिए आवेदन करते समय FORM 3 का इस्तेमाल करना है। 
  • सभी दस्तावेज़ सही और उनपर हस्ताक्षर किये हुए फॉर्म में लगाने है। 
  • नए राशन कार्ड के लिए आवेदन परिवार के मुखिया के नाम पर ही किया जाना चाहिए।

राशन कार्ड बनवाने के लिए किया गया आवेदन रिजेक्ट हो जाएँ, तो क्या करें?

अगर WBPDS में राशन कार्ड का आवेदन रिजेक्ट हो जाएं, तो सबसे पहले रिजेक्शन का कारण पता करें जैसे की दस्तावेज़ गलत, आधार में नाम और जन्म तिथि मिसमैच, डुप्लीकेट आवेदन, या अधूरी जानकारी आदि। 

इसके लिए आप अपनी आवेदन की स्थिति ऑनलाइन या संबंधित कार्यालय में जाकर चेक कर सकते हैं।

फिर जो गलती है, उसे सही करके दोबारा ऑनलाइन या ऑफलाइन आवेदन करना है।

यदि आप सही जानकारी और सही दस्तावेज देकर दोबारा आवेदन करते हैं, तो आपका आवेदन जल्द से जल्द स्वीकार हो जायेगा।

पश्चिम बंगाल में राशन कार्ड बनवाने से जुडी सहायता कहाँ से लें?

यदि पश्चिम बंगाल में राशन कार्ड आवेदन से जुड़ी सहायता के लिए आप WB खाद्य विभाग के टोल फ्री नंबर 1800 345 5505 पर या 1967 पर कॉल कर जानकारी प्राप्त कर सकते है।

आप खाद्य विभाग के ईमेल आईडी wbfoodrccomplaints@gmail.com पर मैसेज भेज कर अपनी समस्या को बता सकते हैं। 

या आप खाद्य श्री भवन 11ए, मिर्जा गालिब स्ट्रीट, कोलकाता 700087, वेस्ट बंगाल ऑफिशियल खाद्य कार्यालय में जाकर भी जानकारी प्राप्त कर सकते है।

वेस्ट बंगाल में राशन कार्ड बनवाने से जुड़े पूछे जाने वाले FAQs

  1. क्या राशन कार्ड के लिए आवेदन करते समय मुझे कोई आवेदन शुल्क देना होगा?

    West Bengal में राशन कार्ड के लिए आवेदन करते समय सरकारी स्तर पर कोई शुल्क नहीं लिया जाता है, यानी राशन कार्ड बनाना पूरी तरह फ्री होता है। लेकिन अगर आप CSC सेंटर से फॉर्म भरवाते हैं, तो वहां वे सेवा के लिए मामूली शुल्क लिया जाता हैं। 

  2. क्या मैं अपने पश्चिम बंगाल राशन कार्ड का उपयोग अन्य राज्यों में कर सकता हूं?

    यदि आप काम या अन्य कारणों से पश्चिम बंगाल से बाहर किसी अन्य राज्य में जाते हैं, तो आपको वहाँ नए राशन कार्ड के लिए आवेदन करने की आवश्यकता नहीं है। आप वन नेशन वन राशन कार्ड योजना के तहत अपने पश्चिम बंगाल राशन कार्ड का उपयोग करके वहीं राशन शॉप से अपना अनाज प्राप्त कर सकते हैं।

  3. राशन कार्ड आवेदन करने के बाद मुझे अपना राशन कार्ड कितने दिनों में मिलेगा?

    राशन कार्ड आवेदन करने बाद जब आपके डॉक्युमेंट्स पूरी तरह से वेरीफाई हो जाएंगे, तो आपको 30 से 45 दिनों के भीतर राशन कार्ड ऑनलाइन जारी किया जाएगा।

  4. क्या शादी शुदा जोड़े वेस्ट बंगाल राज्य में राशन कार्ड के लिए आवेदन कर सकते हैं?

    जी हां, शादीशुदा जोड़े पश्चिम बंगाल राज्य में राशन कार्ड के लिए आवेदन कर सकते हैं। लेकिन वह जोड़ा पश्चिम बंगाल राज्य के स्थाई निवासी होने चाहिए और उनके पास पहले से कोई राशन कार्ड नहीं होना चाहिए।

  5. मेरे पास पहले से राशन कार्ड है, तो क्या मैं दूसरे राशन कार्ड के लिए आवदेन का सकता हूँ?

    अगर आपके पास पहले से ही पश्चिम बंगाल खाद्य विभाग द्वारा जारी एक राशन कार्ड है, तो आप दूसरे राशन कार्ड के लिए आवेदन नहीं कर सकते हैं।

  6. क्या राशन कार्ड बनवाने के लिए परिवार के सभी सदस्यों का आधार कार्ड जरुरी है?

    जी हां, राशन कार्ड बनवाने के लिए परिवार के सभी सदस्यों के पास आधार कार्ड होना जरूरी है। अगर परिवार के सदस्यों का आधार कार्ड नहीं होगा तो राशन कार्ड नहीं बन पाएगा।

  7. राशन कार्ड आवेदन करने के लिए किसे सबसे पहले प्राथमिकता दी जाती है?

    राशन कार्ड आवेदन करने के लिए सबसे पहले प्राथमिकता उन परिवार को दी जाती है जिनकी आर्थिक स्थिति खराब है, जो गरीब रेखा से नीचे आते है, जिनकी आय का कोई साधन नहीं है। क्योंकि राज्य की खाद्य सुरक्षा योजना इन्हीं जरूरतमंद परिवारों को ध्यान में रखकर बनाई जाती हैं, ताकि उन्हें सरकारी खाद्य सहायता बिना किसी देरी के मिले। 

  8. अगर पहले से कोई राशन कार्ड नहीं है, तो क्या कोई प्रमाण देना ज़रूरी है?

    जी हाँ, यदि आपके पास पहले से कोई राशन कार्ड नहीं है, तो आवेदन करते समय घोषणापत्र Self-Declaration पत्र देना होता है। इससे प्रमाणित होता है, कि मुखिया और उसके परिवार के किसी भी सदस्य के पास भारत में कहीं भी कोई अन्य राशन कार्ड नहीं है।

निष्कर्ष 

इस आर्टिकल में मैंने वेस्ट बंगाल राज्य में राशन कार्ड के लिए आवेदन करने की ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों प्रक्रिया के बारे में संपूर्ण विस्तार से आसान भाषा में जानकारी प्रस्तुत की है।

वेस्ट बंगाल के जो नागरिक अपना राशन कार्ड बनवाने के लिए इच्छुक है, वे इस आर्टिकल की मदद से अपना राशन कार्ड बनवाने के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन बिना कीसी समस्या के आवेदन कर सकते हैं।

मुझे उम्मीद है कि आपको इस आर्टिकल में दी गई जानकारी पसंद आई है।

तो आप इस आर्टिकल को जरूरी लोगों तक पहुंचाएं।

यदि आप आगे भी वेस्ट बंगाल, राजस्थान, छत्तीसगढ़ या अन्य किसी राज्य के राशन कार्ड से जुड़ी जानकारी सबसे पहले जानना चाहते हैं, तो आप rationcardhub.com वेबसाइट पर विजिट करते रहें।

anand borse author rationcardhub.com

Anand Borse

मेरा नाम आनंद बोरसे है और मैं rationcardhub.com का फाउंडर और लेखक हूँ। मैं पिछले 3 वर्षों से राशन कार्ड से जुडी जानकारी इंटरनेट पर शेयर करता आ रहा हूँ। मेरे लिखे गएँ आर्टिकल के माध्यम से लोगों ने अपने नया राशन कार्ड बनवाएं है, राशन कार्ड में सुधार करवाया हैं और राशन कार्ड से जुडी ऑनलाइन सेवाओं का लाभ उठाया है।

मेरा उद्देश्य लोगों को राशन कार्ड से जुडी सटीक, सरल और भरोसेमंद जानकारी उपलब्ध कराना है ताकि कोई भी नागरिक बिना किसी परेशानी के राशन कार्ड सरकारी योजना का लाभ प्राप्त कर सकें।

Leave a Comment