राजस्थान शहरी राशन कार्ड लिस्ट कैसे देखें ऑनलाइन (2026) गाइड

anand borse author rationcardhub.com
Published On: January 17, 2026

आज के समय में राजस्थान के शहरी क्षेत्रों में रहने वाले परिवारों के लिए राशन कार्ड बहुत ही महत्वपूर्ण है। 

अगर आप भी जयपुर, जोधपुर, कोटा या राजस्थान के किसी भी शहर में रहते हैं और अपनी राजस्थान शहरी राशन कार्ड लिस्ट में अपना नाम ऑनलाइन देखना चाहते हैं, तो यह ब्लॉग पोस्ट आपके लिए ही है।

राजस्थान खाद्य विभाग द्वारा फ़ूड पोर्टल पर शहरी लोगों के लिए राशन कार्ड लिस्ट जारी की गई है। 

इसीलिए आप इस सूची में अपना नाम जरूर चेक कर लें। 

कई बार लोगों को यह नहीं पता होता कि उनका नाम शहरी राशन कार्ड सूची में आया है या नहीं। 

यह जानने के लिए राशन कार्ड धारक सरकारी खाद्य कार्यालय पर चक्कर काटते परेशान होते है।  

इसके लिए अब आपको सरकारी राशन दफ्तरों के चक्कर काटने की ज़रूरत नहीं है। 

आप अपने मोबाइल या कंप्यूटर की मदद से घर बैठे ही फ़ूड डिपार्टमेंट राजस्थान की वेबसाइट पर जाकर पूरी लिस्ट देख सकते हैं।

इस ब्लॉग पोस्ट में हम आपको आसान स्टेप-बाय-स्टेप तरीके से बताएंगे कि राजस्थान अर्बन राशन कार्ड लिस्ट ऑनलाइन कैसे देखें? इसके लिए कौन-कौन सी जानकारी लगती हैं और अगर नाम लिस्ट में नहीं दिखे तो क्या करना चाहिए।

तो चलिए, पुरे विस्तार से जानते हैं!

राजस्थान शहरी राशन कार्ड लिस्ट क्या होती है?

राजस्थान शहरी राशन कार्ड लिस्ट खाद्य विभाग द्वारा जारी एक ऑफिसियल पब्लिक सूची है, जिसमें राजस्थान के नगर निगमों में रहने वाले NFSA पात्र परिवारों का नाम दर्ज होता है।

इस लिस्ट को खाद्य और नागरिक आपूर्ति विभाग, राजस्थान द्वारा अपडेट किया जाता है।

यह लिस्ट मुख्य रूप से उन लोगों की पहचान करने के लिए बनाई गई है जिन्हें राजस्थान खाद्य नागरिक विभाग की ओर से कम कीमतों पर राशन जैसे गेहूँ, दाल, चीनी जैसी खाद्य सामग्री उपलब्ध कराया जाना है।

राशन कार्ड सूची ऑनलाइन जारी करने का उद्देश्य

राजस्थान शहरी राशन कार्ड सूची ऑनलाइन जारी करने का उद्देश्य यह है कि शहरों में रहने वाले लोगों को राशन कार्ड से जुड़ी लिस्ट आसानी से मिल सके। 

इससे लोगों को बार-बार सरकारी राशन कार्यालय में जाने की जरुरत नहीं होती है और वे घर बैठे स्मार्टफोन, लैपटॉप या कंप्यूटर से अपना नाम लिस्ट में चेक कर सकते हैं। 

ऑनलाइन सूची होने से फर्जी राशन कार्ड धारकों को रोकने में मदद मिलती है। 

ऑनलाइन राशन कार्ड की लिस्ट देखने के लिए कौन-कौन से दस्तावेज़ चाहिए?

ऑनलाइन राशन कार्ड लिस्ट में अपना नाम देखने के लिए आपको किसी भी दस्तावेज़ की ज़रूरत नहीं होती हैं, क्योंकि यह सूची राजस्थान सरकार के खाद्य नागरिक पोर्टल पर उपलब्ध है। 

इसके लिए आप जिस जिले में रहते हैं उसका नाम, अपने एरिया का वार्ड नंबर, आपके क्षेत्र के राशन डीलर का नाम, राशन धारक मुखिया का नाम, जैसी जानकारी पता होनी चाहिए। 

राशन कार्ड की सूची में नाम आने के फायदे क्या हैं?

  • राजस्थान सरकार की तरफ से सस्ते दामों पर गेहूं, चावल, बाजरा आदि अनाज मिलना शुरू हो जाता है।
  • आपका नाम लिस्ट में होने से यह साबित होता है कि आपका राशन कार्ड चालू है। 
  • लिस्ट में नाम आने से राशन कार्ड का उपयोग पहचान पत्र और पते के प्रमाण के रूप में किया जाता है, जिससे सरकारी काम आसानी से हो जाते हैं।
  • सूची में नाम आने से कई राज्य और केंद्र सरकारी योजनाओं, जैसे आवास योजना, छात्रवृत्ति, या आयुष्मान भारत योजना का लाभ लेने के लिए राशन कार्ड इस्तेमाल कर सकेंगे।
  • एक देश एक राशन कार्ड योजना के तहत देश के किसी भी राज्य या केंद्र शासित प्रदेश में राशन शॉप से अनाज प्राप्त कर सकते है। 
  • शहरी लिस्ट में नाम आने से राशन कार्ड का इस्तेमाल परिवार सदस्य के सरकारी कागज बनवाने के लिए उपयोग कर पाएंगे। 

लिस्ट राशन कार्ड चेक करने के लिए योग्यताएं 

  • आवेदक राजस्थान राज्य का स्थायी निवासी होना चाहिए और शहरी क्षेत्र में निवास करता होना चाहिए।
  • परिवार की कुल वार्षिक आय राजस्थान खाद्य सरकार द्वारा निर्धारित सीमा से कम होनी चाहिए। 
  • परिवार के किसी भी सदस्य के पास पहले से कोई अन्य राज्य का और राजस्थान राज्य में डुप्लीकेट राशन कार्ड नहीं होना चाहिए।
  • परिवार जिनके सदस्य सरकारी नौकरी में हैं, या जो आयकर भरते हैं, वो इस सूची में नाम चेक करने के लिए अपात्र है। 
  • शहरी क्षेत्र में परिवार के पास 1500 वर्ग फुट से अधिक का पक्का मकान नहीं होना चाहिए।
  • परिवार NFSA राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के नियमों के अनुसार पात्र होना चाहिए।

राजस्थान शहरी राशन कार्ड लिस्ट में अपना नाम कैसे देखें? ऑनलाइन 

  • ऑनलाइन राजस्थान शहरी राशन कार्ड की लिस्ट में अपना नाम देखने के लिए राशन कार्ड धारक मुखिया को सबसे पहले राजस्थान सरकार खाद्य एंव नागरिक आपूर्ति विभाग की ऑफिसियल वेबसाइट food.rajasthan.gov.in के होम पेज पर आ जाना है। 
शहरी राशन कार्ड लिस्ट चेक करने के लिए राजस्थान सरकार की खाद्य एंव नागरिक आपूर्ति विभाग पोर्टल

  • वेबसाइट पर आने बाद आपको वेबसाइट के निचे जाना है, निचे जाते समय आपको महत्वपूर्ण जन-उपयोगी सूचनायें का सेक्शन दिखाई देगा। 
  • इस सेक्शन में बहुत से ऑप्शंस दिखाई देंगे, जिसमे से राशन कार्ड नाम पर क्लिक करना है। 
  • राशन कार्ड नाम पर क्लिक करने के बाद तीन ऑप्शन दिखाई देंगे, जिसमे से जिले वार राशन कार्ड विवरण लिंक पर क्लिक कर देना है।
शहरी राशन कार्ड लिस्ट चेक करने के लिए राजस्थान सरकार की खाद्य एंव नागरिक आपूर्ति विभाग पोर्टल पर कुछ विकल्प

  • अब नए पेज पर राजस्थान राज्य के भीतर आनेवाले सभी NFSA जिलों की लिस्ट दिखाई देगी।
  • पेज पर आपको ऊपर All, Urban, Rural का ऑप्शन दिखाई देगा।
  • इसमें Urban विकल्प पर क्लिक करना है और अपने जिले के नाम पर क्लिक कर देना है। जैसे की Alwar (अलवर). 
राजस्थान सरकार की खाद्य एंव नागरिक आपूर्ति विभाग पोर्टल पर शहरी राशन कार्ड लिस्ट चेक करने के लिए जिलों की सूची

  • इसके बाद नए पेज पर जिले के अंतर्गत आनेवाले सभी नगरपालिका की सूची ओपन होगी, जिसमे धारक रहता है, उस नगरपालिका के नाम पर क्लिक करना है। जैसे की केडली.  
राजस्थान सरकार की खाद्य एंव नागरिक आपूर्ति विभाग पोर्टल पर शहरी राशन कार्ड लिस्ट चेक करने के लिए नगरपालिका की सूची

  • अब नगरपालिका के अंदर आने वाले अपने एरिया का वार्ड नंबर पर क्लिक करना है। जैसे की वार्ड 4. 
राजस्थान सरकार की खाद्य एंव नागरिक आपूर्ति विभाग पोर्टल पर शहरी राशन कार्ड लिस्ट चेक करने के लिए वार्ड नंबर की सूची

  • इसके बाद नए पेज पर अपने वार्ड के अंदर आनेवाले सभी राशन डीलरों की सूची खुलगी, जिसमे अपने डीलर के नाम पर क्लिक करना है। जैसे की रामअवतार गुप्ता अटेच जगदीश. 
राजस्थान सरकार की खाद्य एंव नागरिक आपूर्ति विभाग पोर्टल पर शहरी राशन कार्ड लिस्ट चेक करने के लिए अपने राशन दूकानदार के नाम सेलेक्ट करना

  • अब राशन डीलर के भीतर आनेवाले सभी राशन कार्ड धारकों की लिस्ट खुल जाएगी, जिसमे परिवार के राशन कार्ड होल्डर के नाम से स्टेप बाय स्टेप लिस्ट में नाम देख पाएंगे। 
राजस्थान सरकार की खाद्य एंव नागरिक आपूर्ति विभाग पोर्टल पर शहरी राशन कार्ड लिस्ट

e-Mitra से शहरी राशन लिस्ट में नाम कैसे देखें?

  • अपने नजदीकी एरिया के ई-मित्र केंद्र पर जाना हैं। 
  • वहां ऑपरेटर से NFSA (राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम) शहरी राशन कार्ड की लिस्ट में नाम देखने के लिए कहना है।
  • उन्हें अपना आधार नंबर, राशन कार्ड नंबर और राशन कार्ड मुखिया धारक का नाम बताएं।
  • ऑपरेटर राजस्थान खाद्य आपूर्ति पोर्टल पर लिस्ट देखकर आपको उसका प्रिंटआउट देता है। 

ऑनलाइन शहरी राशन लिस्ट में नाम के साथ क्या-क्या जानकारी होती है?

  1. S.No 
  2. Ration Card Number 
  3. Card Type 
  4. Applicant Name 
  5. Father Name
  6. Address
  7. Number of Family Members

इस ब्लॉगपोस्ट को पढ़ें:- वेस्ट बंगाल में राशन कार्ड नंबर कैसे जानें? ऑनलाइन 

ऑनलाइन राजस्थान राशन कार्ड लिस्ट 2026 में नाम क्यों नहीं दिख रहा है, तो क्या कारण हो सकता हैं?

राजस्थान राशन कार्ड लिस्ट 2026 में नाम ऑनलाइन नहीं दिखने के कई कारण हो सकते हैं। 

जैसे आपका आवेदन अभी Pending/Verification में हो, राशन कार्ड से आधार लिंक (e-KYC) पूरा नहीं हुआ हो

परिवार के सदस्य का नाम गलत दर्ज हो गया हो, आपका कार्ड किसी दूसरे राशन दुकानदार, वार्ड, क्षेत्र में जुड़ा हुआ हो, 

सिस्टम में डेटा अपडेट होने में समय लग रहा हो या फिर आपका नाम NFSA पात्रता में नहीं आया हो। 

ऐसे में आप सही जिला, शहर चुनकर दोबारा लिस्ट चेक करें या e-Mitra सेंटर पर जाकर राशन कार्ड स्टेटस चेक करवाएं।

राशन कार्ड Approved होने के बाद भी लिस्ट नाम नहीं दिख रहा है, तो क्या करें?

अगर राशन कार्ड Approved होने के बाद भी लिस्ट में नाम नहीं दिख रहा है तो आप सबसे पहले 15 से 45 दिनों तक इंतज़ार करें क्योंकि कई बार खाद्य विभाग का डेटा अपडेट होने में समय लगता है। 

यदि फिर भी सूची में नाम नहीं आता है, तो FPS राशन दुकान, ई-मित्र सेंटर या नजदीकी खाद्य कार्यालय पर जाकर इससे जुडी जानकारी प्राप्त करें। 

अगर राजस्थान खाद्य वेबसाइट नहीं खुल रही हो तो क्या करें?

  • पोर्टल मेंटेनेंस में हो सकता है, इसलिए कुछ देर बाद फिर से कोशिश करें और पेज को रिफ्रेश करना है। 
  • आपका मोबाइल या कंप्यूटर इंटरनेट से ठीक से जुड़ा है या नहीं यह सही से चेक कर लें। 
  • आप सुबह जल्दी या रात को साइट खोलें, उस समय सर्वर खाली होने के कारण साइट जल्दी खुलती है।

FAQ सामान्य प्रश्न 

  1. आधार नंबर से राशन कार्ड लिस्ट में नाम कैसे देखें?

    आधार से राशन कार्ड की लिस्ट में नाम देखने की सुविधा फ़िलहाल राजस्थान खाद्य पोर्टल पर उपलब्ध नहीं है। 

  2. लॉगिन की जरूरत होती है या बिना लॉगिन के राशन कार्ड की लिस्ट देख सकते हैं?

    जी नहीं, राजस्थान राशन कार्ड की लिस्ट देखने के लिए किसी भी लॉगिन या पासवर्ड की आवश्यकता नहीं होती है। 

  3. ऑनलाइन शहर की राशन लिस्ट देखने के लिए कितना पैसा लगता है?

    ऑनलाइन खुद से लिस्ट चेक करना बिल्कुल मुफ्त है। राजस्थान सरकार इसके लिए कोई पैसा नहीं लेती है। यदि आप किसी ई-मित्र केंद्र पर जाकर लिस्ट में नाम चेक करवाते हैं, तो वे ₹10 से ₹20 रूपये तक ले सकते हैं।

  4. शहरी ऑनलाइन राशन कार्ड की लिस्ट चेक करने में कितनी देर लगती है?

    अगर आपका इंटरनेट ठीक चल रहा है, तो लिस्ट चेक करने में मात्र 2 से 5 मिनट का समय लगता है। 

  5. ऑनलाइन राजस्थान राशन कार्ड नई लिस्ट कब जारी होती है?

    ऑनलाइन नई राशन कार्ड की सूची जारी करने की कोई तय तारीख नहीं होती है। जैसे ही नए आवेदन एप्रूव्ड होते हैं, वैसे ही उन्हें डेटाबेस में अपडेट किया जाता हैं। विभाग समय-समय पर अपात्र लोगों के नाम हटाकर सूची को अपडेट करता रहता है। 

  6. क्या शहरी और ग्रामीण राशन कार्ड लिस्ट अलग होती है?

    जी हाँ, राशन कार्ड की शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के लिए अलग-अलग होती है। शहरी लिस्ट में नाम खोजने के लिए आपको जिला, नगर पालिका, वार्ड नंबर सेलेक्ट करना पड़ता है और ग्रामीण लिस्ट में नाम खोजने के लिए आपको जिला,  ब्लॉक,  ग्राम पंचायत, सेलेक्ट करना पड़ता है। 

निष्कर्ष 

इस ब्लॉगपोस्ट में हमने अर्बन राशन कार्ड लिस्ट में नाम देखने की सम्पूर्ण प्रक्रिया स्टेप बाय स्टेप बताई है, साथ ही में इससे जुड़े सवालों के बारे में भी जानकारी बताई है। 

अब राजस्थान राज्य का राशन धारक यहाँ पर दी गई जानकारी का इस्तेमाल करके मुखिया राशन कार्ड होल्डर का नाम लिस्ट में बिना किसी परेशानी के चेक कर सकता है। 

यदि यहाँ पर पब्लिश की गई जानकारी पसंद आती है, तो इस जानकारी से जुड़ा अच्छा कमेंट निचे जरूर लिखें। 

आगे भी राजस्थान राज्य के राशन कार्ड से जुडी नई-नई अप टू डेट जानकारी सबसे पहले जानने के लिए rationcardhub.com पर विजिट करना है। 

anand borse author rationcardhub.com

Anand Borse

मेरा नाम आनंद बोरसे है और मैं rationcardhub.com का फाउंडर और लेखक हूँ। मैं पिछले 3 वर्षों से राशन कार्ड से जुडी जानकारी इंटरनेट पर शेयर करता आ रहा हूँ। मेरे लिखे गएँ आर्टिकल के माध्यम से लोगों ने अपने नया राशन कार्ड बनवाएं है, राशन कार्ड में सुधार करवाया हैं और राशन कार्ड से जुडी ऑनलाइन सेवाओं का लाभ उठाया है।

मेरा उद्देश्य लोगों को राशन कार्ड से जुडी सटीक, सरल और भरोसेमंद जानकारी उपलब्ध कराना है ताकि कोई भी नागरिक बिना किसी परेशानी के राशन कार्ड सरकारी योजना का लाभ प्राप्त कर सकें।

Leave a Comment