ग्राम पंचायत राशन कार्ड सूची cg (छत्तीसगढ़) कैसे देखें? 2026

anand borse author rationcardhub.com
Published On: January 4, 2026

अगर आप छत्तीसगढ़ राज्य के राशन कार्ड धारक है और अपना नाम ग्राम पंचायत राशन कार्ड सूची cg में शामिल है या नहीं पता करना चाहते हैं 

तो अब आपको नजदीकी पंचायत खाद्य कार्यालय के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं है। 

आज के इस डिजिटल युग में आप घर बैठे छत्तीसगढ़ ग्राम पंचायत राशन कार्ड सूची को ऑनलाइन देख सकते हैं, चाहे आप APL, BPL या AY राशन कार्ड धारक हों।

अब आप कुछ ही क्लिक में अपने मोबाइल और कंप्यूटर के माध्यम से अपने ग्राम पंचायत cg राशन कार्ड की पूरी सूची देख सकते हैं।

आप छत्तीसगढ़ खाद्य विभाग के ऑफिशियल पोर्टल पर जाकर अपने जिले, विकासखंड और ग्राम पंचायत को सिलेक्ट कर राशन कार्ड सूची में अपना नाम देख सकते है।

लेकिन अधिकांश छत्तीसगढ़ राशन कार्ड धारकों को ऑनलाइन सीजी ग्राम पंचायत राशन कार्ड सूची कैसे देखें? कौन से वेबसाइट पर जाए? लिस्ट में नाम चेक करने के लिए कौन सी जानकारी आवश्यक है? आदि सवालों के बारे में जानकारी मालूम नहीं है।

तो आप इस ब्लॉगपोस्ट पर अंत तक बने रहें क्योंकि यहां हम बिना किसी देरी के स्टेप बाय स्टेप संपूर्ण प्रक्रिया के साथ घर बैठे ग्राम पंचायत राशन कार्ड सूची छत्तीसगढ़ 2026 में नाम देखने का तरीका बताने वाले है।

ग्राम पंचायत राशन कार्ड लिस्ट CG में अपना नाम क्यों देखना चाहिए?

  • छत्तीसगढ़ ग्राम पंचायत राशन कार्ड लिस्ट में नाम देखने का महत्वपूर्ण कारण यह है कि अगर आपका नाम इस सूची में शामिल होगा तो ही आप सरकारी राशन दुकान से गेहूं, चावल चीनी आदि आवश्यक वस्तुएं प्राप्त कर सकते हैं। अगर आपका नाम इस सूची में नहीं रहेगा तो आप इस राशन कार्ड योजना से वंचित रह जाएंगे। 
  • कई बार राशन कार्ड सूची में नाम, पता या परिवार के सदस्यों की जानकारी गलत रह जाती है। अगर आप समय रहते ही सूची में नाम देखते हैं और अपने परिवार के सदस्यों की जानकारी में आपको कोई गलती नजर आती है, तो आप सूची में अपनी गलत जानकारी को सुधार करने के लिए जल्द आवेदान कर सकते हैं।
  • छत्तीसगढ़ खाद्य विभाग समय-समय पर नए लाभार्थी राशन कार्ड धारकों के नाम जोड़ती हैं और कुछ अपात्र राशन कार्ड धारकों के नाम हटाती हैं। अगर आप समय रहते इस सूची को देखते हैं, तो आपको पता चलता है कि आपका नाम सूची में बना हुआ है या नहीं।
  • जब आप खुद अपना नाम जनभागीदारी राशन कार्ड सूची में देखते हैं और आपकी जानकारी वहां सही पाई जाती है, तो आप एक जागरूक जिम्मेदार नागरिक की भूमिका निभाते हैं। 

छत्तीसगढ़ ग्राम पंचायत राशन कार्ड सूची क्या होती है?

छत्तीसगढ़ ग्राम पंचायत राशन कार्ड सूची एक ऐसी सरकारी खाद्य सूची होती है, जिसमें छत्तीसगढ़ राज्य के हर गांव के सभी राशन कार्ड धारकों की पूरी जानकारी होती है।

इस सूची में उन परिवारों के नाम शामिल होते हैं, जिन्हें सरकार की ओर से सार्वजनिक वितरण प्रणाली PDS के तहत गेहूं, चावल, दाल, चीनी, बाजरा आदि खाद्य सामग्री सरकारी राशन दुकान से उपलब्ध कराया जाता है।

इस ग्राम पंचायत की राशन कार्ड सूची में एपीएल राशन कार्ड धारक, बीपीएल राशन कार्ड धारक, अंत्योदय राशन कार्ड धारक, पीएचएच और अन्नपूर्णा राशन कार्ड धारक के नाम होते हैं।

इस सूची को खाद्य विभाग के अनुसार बनाई जाती है, जिससे लोगों को अपना नाम इस लिस्ट में देखना आसान हो जाता है।

ग्राम पंचायत राशन कार्ड सूची cg कैसे देखें? ऑनलाइन

  • ग्राम पंचायत की सीजी राशन कार्ड लिस्ट देखने के लिए आपको सबसे पहले खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता सरंक्षण विभाग छत्तीसगढ़ शासन की आधिकारिक वेबसाइट fcs.cg.gov.in पर आना है।
  • वेबसाइट पर आने के बाद आपको जनभागीदारी वाला ऑप्शन दिख रहा होगा, उसपर क्लिक करना है।
छत्तीसगढ़ खाद्य विभाग पोर्टल

  • इसके बाद आपके सामने एक नया पेज ओपन होगा। जिसमें राशन कार्ड संबंधित जानकारी के सेक्शन में दूसरे नंबर पर दिख रहे राशन कार्ड हितग्राहियों की विस्तृत जानकारी पर क्लिक करना है।
छत्तीसगढ़ खाद्य विभाग पोर्टल राशन कार्ड लिस्ट चेक करने के मेनू

  • अब आपके सामने छत्तीसगढ़ राज्य के सभी जिलों की लिस्ट खुलेगी, जिसमें आपको अपने जिले के नाम पर क्लिक करना है।
छत्तीसगढ़ खाद्य विभाग पोर्टल जिला लिस्ट

  • अब आपके सामने विकासखंड (ग्रामीण) और नगरी निकाय (शहरी) की सूची दिखाई देगी। वहां आपको विकासखंड के भीतर दिख रहे अपने ग्रामीण क्षेत्र के नाम पर क्लिक करना है।
छत्तीसगढ़ खाद्य विभाग पोर्टल विकासखंड और नगरी निकाय लिस्ट

  • इसके बाद आपके द्वारा सेलेक्ट किए गए विकासखंड ग्रामीण क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सभी राशन दुकान के नाम की लिस्ट खुलेगी।
  • अब आप अपने ग्राम पंचायत राशन दुकान के नाम के सामने अपने राशन कार्ड के प्रकार जैसे कि अंत्योदय, अन्नपूर्णा, प्राथमिकता, एपीएल के नीचे आनेवाली संख्या पर क्लिक करें।
छत्तीसगढ़ खाद्य विभाग पोर्टल राशन दुकान की जानकारी और राशन दुकान में शामिल राशन कार्ड के प्रकार

  • अब नए पेज पर आपके सामने अपने ग्राम पंचायत राशन दुकानदार के भीतर आने वाले सभी राशन कार्ड धारकों के लिस्ट ओपन हो जाएगी।
  • आप सूची में राशन कार्ड के मुखिया के नाम से अपना नाम चेक कर सकते है।
ग्राम पंचायत राशन कार्ड सूची cg ऑनलाइन

मुझे ऑनलाइन NFSA ग्राम पंचायत राशन कार्ड सूची छत्तीसगढ़ में अपना नाम देखने नहीं आ रहा है, तो क्या करूं?

आज के समय में राशन कार्ड से जुडी ज्यादातर सेवाएं ऑनलाइन हो चुकी है। लेकिन ग्रामीण विभागों में आज भी बहुत से लोग ऐसे हैं, जिनके पास इंटरनेट या स्मार्टफोन उपलब्ध नहीं है।

ऐसे लोगों के लिए ऑफलाइन माध्यम से छत्तीसगढ़ राशन कार्ड पात्रता सूची देखने की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। 

आपको सबसे पहले अपने राशन दुकान पर जाना है।

राशन दुकान पर जाने के बाद राशन डीलर से अपना नाम छत्तीसगढ़ ग्राम पंचायत राशन कार्ड सूची में है या नहीं उसे चेक करने के लिए कहना है।

इसके बाद राशन डीलर आपसे राशन कार्ड की पासबुक मांगेंगे उन्हें यह देना है।

इसके बाद राशन डीलर अपने मोबाइल से या कंप्यूटर के माध्यम से आपका नाम छत्तीसगढ़ राशन कार्ड ग्राम पंचायत की सूची में है या नहीं यह जानकारी आपको बता देंगे।

आप अपने गांव में नजदीकी CSC जन सेवा केंद्र पर जाकर अपने ग्राम पंचायत की राशन कार्ड सूची में अपना नाम चेक करा सकते है।

आप अपने सूची में नाम है या नहीं चेक करने के लिए जिले के खाद्य विभाग कार्यालय में भी जा सकते हैं। वहां खाद्य अधिकारी को अपना नाम राशन कार्ड सूची मे है या नहीं चेक करने के लिए कहें।

खाद्य अधिकारी आपसे राशन कार्ड मांगेगे उन्हें देना है।

इसके बाद अधिकारी आपके राशन कार्ड डीटेल को कंप्यूटर में दर्ज कर आपका नाम छत्तीसगढ़ खाद्य विभाग राशन सूची में है या नहीं इसके बारे में जानकारी देंगे। 

छत्तीसगढ़ गांव की राशन कार्ड लिस्ट में कौन-कौन सी जानकारी होती है?

  • राशन कार्ड नंबर
  • मुखिया का नाम
  • पिता/पति का नाम
  • लिंग
  • राशन कार्ड का प्रकार 
  • पता
  • राशन दुकान नंबर 

सीजी खाद्य राशन कार्ड लिस्ट हेल्पलाइन नंबर

  • खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग, ब्लॉक 2, तृतीय तल, इंद्रावती भवन, अटल नगर (छ.ग.) 492002
  • फ़ोन: 0771-2511974
  • फैक्स: 0711-2510820
  • वेबसाइट: https://fcs.cg.gov.in/ 
  • ईमेल: dirfood.cg@gov.in

इन आर्टिकल को पढ़ें:-

राजस्थान में राशन कार्ड स्थिति कैसे चेक करें?

दिल्ली राशन कार्ड से नाम कैसे हटाएँ ऑनलाइन 2026

पश्चिम बंगाल राशन कार्ड में नया मोबाइल नंबर लिंक कैसे करें?

राशन कार्ड बनवाने के लिए एप्लीकेशन लेटर कैसे लिखें?

छत्तीसगढ़ राज्य के किन-किन जिलों की राशन कार्ड सूची चेक कर सकते हैं?

यहाँ हमने छत्तीसगढ़ राज्य के राशन कार्ड सूची चेक होने वाले जिलों की लिस्ट दी है।

बस्तरबीजापुरदन्तेवाड़ा
कांकेरकोंडागांवनारायणपुर
सुकमाबिलासपुरगौरेला-पेन्ड्रा-मरवाही
जांजगीर-चांपाकोरबामुंगेली
रायगढ़बालोदबेमेतरा
दुर्गकवर्धाराजनांदगांव
बलौदा बाजारधमतरीगरियाबंद
महासमुंदरायपुरबलरामपुर
जशपुरकोरियासरगुजा
सुरजपुरखैरागढ़-छुईखदान-गडंईमोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी
सक्तीसारंगढ़-बिलाईगढमनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर

छत्तीसगढ़ जिलानुसार राशन कार्ड की सूची देखने के दिए गए लिंक पर क्लिक करें:- https://fcs.cg.gov.in/rcmodule/Reports/RptRationcardDetailsDistrict.aspx

FAQ सामान्य प्रश्न 

  1. छत्तीसगढ़ गांव की राशन कार्ड लिस्ट में किन-किन लोगो को शामिल किया जायेगा?

    जो भी व्यक्ति ग्रामीण क्षेत्र का है और जिसकी राशन कार्ड बनवाने के लिए पात्रता है। उस व्यक्ति का नाम छत्तीसगढ़ गांव की राशन कार्ड लिस्ट में शामिल किया जाएगा।

  2. CG राशन कार्ड लिस्ट के बारे में जानकारी कहाँ से प्राप्त करें?

    अगर आपको अपने ग्राम पंचायत के राशन कार्ड लिस्ट से जुडी जानकारी प्राप्त करनी है, तो आप छत्तीसगढ़ शासन की खाद्य नागरिक आपूर्ति विभाग की ऑफिशल वेबसाइट पर जाकर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं या नजदीकी राशन दुकान, खाद्य कार्यालय पर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

  3. छत्तीसगढ़ गांव की राशन कार्ड सूची में नाम देखने के लिए किन-किन जानकारी की आवश्यकता होती है?

    छत्तीसगढ़ राज्य के ग्रामीण राशन कार्ड सूची में नाम देखने के लिए आपको अपने जिले का नाम, अपने विकासखंड का नाम, राशन दुकान का नाम, अपने राशन कार्ड का प्रकार, और राशन कार्ड किसके नाम पर बना है, जैसी जानकारी की आवश्यकता होती है।

  4. छत्तीसगढ़ खाद्य पोर्टल में नई राशन धारकों की सूची कब अपडेट होती है?

    देखिए वैसे तो छत्तीसगढ़ खाद्य पोर्टल पर राशन कार्ड धारकों की सूची अपडेट करने का कोई पक्का समय या कोई पक्की तारीख नहीं होती है। लेकिन आप समय-समय पर छत्तीसगढ़ खाद्य पोर्टल पर जाकर अपना नाम लिस्ट में चेक कर सकते हैं।

  5. क्या नाम से सीजी खाद्य राशन कार्ड लिस्ट सर्च कर सकते हैं?

    जी नहीं, सीजी खाद्य विभाग पोर्टल पर फिलहाल नाम से राशन कार्ड लिस्ट चेक करने की सुविधा नहीं है।

  6. क्या ग्राम पंचायत खाद्य सुरक्षा सूची देखने के लिए कोई शुल्क लगता है?

    अगर आप ऑनलाइन खुद ही राशन कार्ड सूची में अपना नाम देखते हैं, तो उसके लिए कोई शुल्क नहीं लगता हैं। यह राज्य के खाद्य विभाग की ओर से फ्री सुविधा लोगों के लिए उपलब्ध है। लेकिन अगर आप किसी जन सेवा केंद्र से राशन कार्ड सूची में अपना नाम चेक कराते हैं, तो आपको कुछ मामूली शुल्क देना पड़ सकता है।

  7. छत्तीसगढ़ के ग्रामवार राशन कार्ड सूची में कितने लोग शामिल हो सकते हैं?

    छत्तीसगढ़ के ग्रामवार राशन कार्ड सूची में गांव के सभी राशन कार्ड पात्रता पाएं जानेवाले लाभार्थियों के नाम शामिल हो सकते हैं, इसमें कोई लिमिट नहीं है।

  8. ग्रामीण क्षेत्र की राशन कार्ड सूची छत्तीसगढ़ चेक करने के लिए किस-किस दस्तावेज की आवश्यकता होती है?

    देखिए ग्रामीण क्षेत्र की राशन कार्ड सूची छत्तीसगढ़ ऑनलाइन चेक करने के लिए आपको किसी दस्तावेज की आवश्यकता नहीं होती है। अगर आप ऑफलाइन सूची में अपना नाम चेक करते हैं, तो इसके लिए आपके पास राशन कार्ड और आधार कार्ड की आवश्यकता होती है।

निष्कर्ष 

छत्तीसगढ़ राज्य के ग्राम पंचायत राशन कार्ड की सूची में नाम देखना की प्रक्रिया अब बिल्कुल आसान हो गई है। इसके लिए आपको कहीं लाइन में लगने की जरूरत नहीं है।

आप ऑनलाइन ही इस ब्लॉगपोस्ट के माध्यम से अपना नाम राशन कार्ड सूची में देख सकते हैं। 

लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों के पास इंटरनेट या फिर स्मार्टफोन न होने के वजह से आप ऑफलाइन भी अपना नाम राशन कार्ड सूची में चेक कर सकते हैं, इसकी भी प्रक्रिया हमने इस ब्लॉग पोस्ट में बताई है।

यदि आप आपको हमारे इस ब्लॉगपोस्ट में बताएंगे जानकारी उपयोगी लगी है

तो आप इस ब्लॉग पोस्ट को अपने जरूरी दोस्तों और सोशल मीडिया पर शेयर करें ताकि अन्य लोगों को भी इस जानकारी का लाभ मिल सके।

यदि आप आगे भी राशन कार्ड से जुड़ी ऐसी ही जानकारियां सबसे पहले अपने मोबाइल पर बिना किसी समस्या के प्राप्त करना चाहते हैं, तो आप rationcardhub.com वेबसाइट पर विजिट जरूर करिएगा।

anand borse author rationcardhub.com

Anand Borse

मेरा नाम आनंद बोरसे है और मैं rationcardhub.com का फाउंडर और लेखक हूँ। मैं पिछले 3 वर्षों से राशन कार्ड से जुडी जानकारी इंटरनेट पर शेयर करता आ रहा हूँ। मेरे लिखे गएँ आर्टिकल के माध्यम से लोगों ने अपने नया राशन कार्ड बनवाएं है, राशन कार्ड में सुधार करवाया हैं और राशन कार्ड से जुडी ऑनलाइन सेवाओं का लाभ उठाया है।

मेरा उद्देश्य लोगों को राशन कार्ड से जुडी सटीक, सरल और भरोसेमंद जानकारी उपलब्ध कराना है ताकि कोई भी नागरिक बिना किसी परेशानी के राशन कार्ड सरकारी योजना का लाभ प्राप्त कर सकें।

1 thought on “ग्राम पंचायत राशन कार्ड सूची cg (छत्तीसगढ़) कैसे देखें? 2026”

Leave a Comment