दिल्ली राशन कार्ड में एड्रेस कैसे चेंज करें? 2026 में जानें यहाँ

anand borse author rationcardhub.com
Published On: January 9, 2026

दिल्ली जैसे बड़े और व्यस्त शहर में अक्सर लोगों को नौकरी, किराया या अन्य कारणों से घर बदलना पड़ता है, और इसी बदलाव के साथ सबसे ज़रूरी काम यह होता है की अपने डाक्यूमेंट्स जैसे राशन कार्ड में नया पता अपडेट करना।

राशन कार्ड एक महत्वपूर्ण दस्तावेज़ में से एक है, जिसका इस्तेमाल न सिर्फ़ सरकारी राशन लेने के लिए नहीं बल्कि सदस्य के पहचान और पते के प्रमाण के रूप में भी किया जाता है।

इसलिए जब भी आप दिल्ली में अपना घर बदलते हैं, तो आपके मन में यह सवाल ज़रूर आता होगा की दिल्ली राशन कार्ड में एड्रेस कैसे चेंज करें?

अक्सर राशन कार्ड में एड्रेस बदलने की प्रक्रिया को लोग मुश्किल, लंबी और कागज़ी झंझट वाला काम समझते हैं, जबकि आज दिल्ली खाद्य विभाग ने इसे काफी आसान और सरल बना दिया है। 

अब आपको लंबी लाइनों में लगने या बार-बार राशन दफ्तर जाने की जरूरत नहीं पड़ती है।

वहीं, जो लोग ऑफलाइन तरीका अपनाना चाहते हैं, उनके लिए भी फूड एंड सप्लाई ऑफिस के माध्यम से पूरा प्रोसेस बनाया गया है।

अधिकांश लोगों को इसके बारे में जानकारी न होने के वजह से बहुत परेशान होना पड़ता है। 

लेकिन अब आपको कोई परेशान होने जरुरत नहीं है।

यहाँ पर आपको दिल्ली राशन कार्ड में एड्रेस चेंज करने, इसके लिए आवश्यक डाक्यूमेंट्स, ऑनलाइन और ऑफलाइन आवेदन प्रक्रिया आदि के बारे में पुरे डिटेल के साथ जानकारी शेयर करने वाले है। 

तो आप इस आर्टिकल को जरूर पढ़िए।   

राशन कार्ड में एड्रेस चेंज करने की जरुरत कब होती है?

  • यदि आप दिल्ली के भीतर एक इलाके से दूसरे इलाके में, या एक पते से दूसरे पते पर स्थायी रूप से रहने चले गए हैं, तो आपको राशन कार्ड में पता बदलवा लेना चाहिए।
  • कभी-कभी, यदि आपके वर्तमान राशन कार्ड के पते में कोई टाइपिंग की गलती है या स्थानीय प्रशासन जैसे नगर निगम ने आपके मोहल्ले या घर के नंबर में बदलाव किया है, तब राशन कार्ड में पता अपडेट करना आवश्यक होता है।
  • आपको राशन कार्ड में एड्रेस तभी बदलना चाहिए जब आप वास्तव में उस नए पते पर रहने लगें, ताकि आपके नज़दीकी राशन केंद्र (FPS) से आपको राशन मिल सके और सरकारी खाद्य रिकॉर्ड सही रहे।

राशन कार्ड में पता बदलवाने के फायदे

  • आपका राशन कार्ड आपके नए निवास स्थान के नजदीकी उचित मूल्य की दुकान से लिंक हो जाता है। इससे आपको राशन लेने के लिए हर महीने लंबी दूरी तय नहीं करनी पड़ती है।
  • खाद्य एवं आपूर्ति विभाग द्वारा जारी किए गए महत्वपूर्ण नोटिस, खाद्य योजना में बदलाव, लाभार्थी पात्रता वेरिफिकेशन, या किसी भी अन्य सूचना को राशन कार्ड के पते पर भेजा जाता है। जिससे आप महत्वपूर्ण खाद्य सरकारी जानकारी प्राप्त करने से नहीं चूकेंगे।
  • यदि राशन कार्ड में पता अपडेट हो जाता है, तो आप इसे अन्य आवश्यक कार्यों जैसे की बैंक खाता खोलना, सरकारी योजना का लाभ आदि के लिए वैलिड प्रमाण के रूप में उपयोग कर पाएंगे।
  • सही पता होने से सरकार को पता चलता है, कि खाद्य सुरक्षा का लाभ सही व्यक्ति तक पहुँच रहा हैं। 

राशन कार्ड में अड्रेस चेंज करने के लिए डाक्यूमेंट्स

  • मुखिया की फोटो
  • मुखिया और उसके परिवार के सभी सदस्यों के आधार कार्ड की फोटोकॉपी
  • बिजली बिल, या रेंटल एग्रीमेंट जैसे पते के प्रमाण 
  • वर्तमान राशन कार्ड की कॉपी
  • आवेदन फॉर्म 

दिल्ली राशन कार्ड में एड्रेस कैसे चेंज करें? ऑनलाइन 

  • दिल्ली के राशन कार्ड में ऑनलाइन एड्रेस चेंज करने के लिए आपको सबसे पहले दिल्ली खाद्य विभाग की ऑफिसियल वेबसाइट ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल edistrict.delhigovt.nic.in पर आना है। 
  • पोर्टल पर आने के बाद ऊपर दिख रहें Login/Register ऑप्शन पर क्लिक करना है। 
ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल और लॉगिन रजिस्टर करने का ऑप्शन

  • आपके सामने सिटीजन लॉगिन फॉर्म ओपन हो जायेगा। 
  • यदि आप पोर्टल पर पहले से रजिस्टर हैं, तो अपनी रजिस्ट्रेशन आईडी या यूजर आईडी और पासवर्ड का दर्ज करें। 
  • इसके बाद कैप्चा दर्ज करना है और Login बटन पर क्लिक करना है। 
  • यदि पोर्टल पर आपका अकाउंट रजिस्टर नहीं हैं, तो पहले पोर्टल पर अपना अकाउंट बना लें।
  • ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करने के लिए आपको सिटीजन लॉगिन फॉर्म पर आना है। इसके बाद फॉर्म के निचे Register if you are a new user. पर क्लिक कर अपना अकाउंट बना लेना है। 
  • इसके बाद पोर्टल पर सिटीजन लॉगिन पेज पर आकर मांगी गई डिटेल दर्ज करने के बाद लॉगिन हो जाना है। 
ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल पर सिटीजन लॉगिन करने का फॉर्म

  • अब पोर्टल पर लॉगिन करने के बाद मेनू पर क्लिक करना है। 
  • मेनू पर क्लिक करने के बाद कई सारे ऑप्शन दिखाई देंगे, जिसमे आपको Services विकल्प पर क्लिक कर Food & Supply पर क्लिक कर देना है। 
ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल पर सिटीजन लॉगिन करने के बाद राशन कार्ड में एड्रेस चेंज करने के लिए प्रोसेस

  • इसके बाद आपके सामने नया पेज ओपन होगा जिसमे Name of Service के सेक्शन में आपको Transfer of Ration Card Within Delhi वाले विकल्प पर क्लिक कर देना है। 
ई-डिस्ट्रिक्ट दिल्ली पोर्टल पर राशन कार्ड में एड्रेस चेंज करने के लिए फॉर्म

  • अब आपके सामने राशन कार्ड एड्रेस चेंज करने का फॉर्म ओपन होगा, जिसमे आपसे आवश्यक मांगी गई जानकारी जैसे की राशन कार्ड मुखिया का नाम, अपना नया पता, राशन कार्ड नंबर, सदस्यों के नाम आवेदन फॉर्म में भरना हैं।
  • अब आगे मांगे गए सभी डाक्यूमेंट्स को स्कैन करके अपलोड कर देना है। 
  • इसके बाद आवेदन को ऑनलाइन Submit कर देना है। 
  • आवेदन सबमिट होने पर स्क्रीन पर आवेदन नंबर की स्लिप दिखाई देगी, जिसे प्रिंट करके सुरक्षित रख लें। 
  • आप अपने आवेदन की स्थिति को ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल पर Track Application विकल्प के माध्यम से चेक कर सकते हैं।

दिल्ली राशन कार्ड में एड्रेस कैसे चेंज करें? ऑफलाइन

  • ऑफलाइन दिल्ली में राशन कार्ड पता बदलने के लिए अपने नज़दीकी खाद्य और आपूर्ति विभाग के कार्यालय पर जाना है और राशन कार्ड में पता बदलने (Address Change) के लिए फॉर्म प्राप्त कर लेना है। 
  • आप इस फॉर्म को दिल्ली सरकार की खाद्य आपूर्ति विभाग की आधिकारिक वेबसाइट से भी प्रिंट आउट निकाल सकते हैं।
  • अब फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी जैसे मुखिया का पूरा नाम, राशन  कार्ड नंबर, राशन कार्ड का प्रकार, राशन कार्ड में शामिल सभी सदस्यों के नाम आदि जानकारी सही-सही भरना है और विशेष रूप से नया आवासीय पता भी लिखना हैं। 
  • राशन कार्ड में नए पते के वेरिफिकेशन के लिए आवश्यक दस्तावेज जैसे की आधार कार्ड, वोटर आईडी, बिजली बिल, रेंट एग्रीमेंट और अन्य डाक्यूमेंट्स की फोटोकॉपी फॉर्म के साथ लगाना है।
  • अब भरे हुए फॉर्म और जोड़े गए दस्तावेज़ों को उसी कार्यालय में खाद्य अधिकारी के पास जमा करना है। 
  • फॉर्म जमा करते समय एक पावती रसीद लेना ना भूलें। इस रसीद में आवेदन संख्या होती है, जिससे आप बाद में अपने आवेदन का स्टेटस जान सकते हैं।
  • आवेदन जमा होने के बाद, अधिकारी आपके नए पते का फील्ड वेरिफिकेशन कर सकते हैं और आपके आवेदन की जांच करेंगे। 
  • वेरिफिकेशन प्रक्रिया पूरी होने के बाद, आपका नया राशन कार्ड जारी किया जाएगा। जिसे आप उसी राशन कार्यालय से प्राप्त कर सकते हैं। 

राशन कार्ड में पता बदलवाने के लिए किया गया आवेदन एक्सेप्ट हुआ है या रिजेक्ट कैसे चेक करें?

  • राशन कार्ड में पता बदलवाने के लिए किया गया आवेदन एक्सेप्ट हुआ है या रिजेक्ट हुआ है यह चेक करने के लिए आपको ई-डिस्ट्रिक्ट दिल्ली के ऑफिशल पोर्टल edistrict.delhigovt.nic.in पर आना है। 
  • पोर्टल पर आने के बाद आपको वहां Our Services के सेक्शन में Track Your Application दिख रहें बटन पर क्लिक करना है। 
ई-डिस्ट्रिक्ट दिल्ली पोर्टल पर राशन कार्ड में एड्रेस चेंज करने के लिए किया गया आवेदन स्टेटस चेक करने का विकल्प

  • इसके बाद आपके सामने Track Your Application का पेज खुलेगा, जिसमे आपको Select Department में Department of Food & Supply सेलेक्ट करना है। 
  • इसके बाद Applied For में Other Details Updation in the AAY/Priority Household Card सेलेक्ट करना है। 
  • इसके बाद Enter Application No में राशन कार्ड में नया पता चेंज करने का आवेदन जमा करते समय दी गई आवेदन स्लिप का एप्लीकेशन नंबर दर्ज करना है। 
  • अब Enter Applicant Name में आवेदन जिस सदस्य के द्वारा जमा किया है, उस सदस्य का नाम लिखना है। 
  • इसके बाद लास्ट स्टेप में आपको स्क्रीन पर दिखाई दे रहा कैप्चा कोड दर्ज करना है Submit बटन पर क्लिक कर देना है। 
ई-डिस्ट्रिक्ट दिल्ली पोर्टल पर राशन कार्ड में एड्रेस चेंज करने के लिए किया गया आवेदन स्टेटस चेक करने की प्रोसेस

  • आपको आवदेन की संपूर्ण जानकारी स्क्रीन पर दिख जाएगी, जिसमे आवेदन स्वीकार हुआ है या रिजेक्ट हुआ है इसकी भी जानकारी दिखाई देगी।  

इन आर्टिकल को पढ़ें:

दिल्ली राशन कार्ड में नाम कैसे जोड़े?

सीजी आधार से राशन कार्ड चेक कैसे करें?

राशन कार्ड बंद करवाने हेतु आवेदन पत्र कैसे लिखें?

दिल्ली राशन कार्ड में पता बदलवाने से जुडी सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर क्या है?

दिल्ली राशन कार्ड में पता बदलवाने से जुडी सहायता प्राप्त करने के लिए खाद्य आपूर्ति विभाग, दिल्ली सरकार द्वारा कई हेल्पलाइन नंबर उपलब्ध कराए गए हैं।

आप दो टोल-फ्री नंबरों का उपयोग कर सकते हैं, पहला 1967 और दूसरा 1800-11-0841 है। ये नंबर आमतौर पर सभी प्रकार की राशन कार्ड संबंधी पूछताछ और सहायता के लिए काम करते हैं।

शिकायत दर्ज कराने या लिखित में संपर्क करने के लिए दिल्ली खाद्य विभाग द्वारा व्हाट्सएप नंबर +91 8800950480 भी उपलब्ध है, जिसका उपयोग आप अपनी समस्या या राशन कार्ड पते में बदलाव से जुडी सहायता लेने के लिए कर सकते हैं।

FAQs सामान्य प्रश्न

  1. पता बदलने की पूरी प्रक्रिया में कितना समय लग जाता है?

    दिल्ली राशन कार्ड में पता बदलने में 15 से 30 दिनों तक का समय लग जाता है। 

  2. क्या राशन कार्ड में पता चेंज करने के लिए शुल्क देना होता है?

    जी नहीं, दिल्ली राशन कार्ड में पता बदलने के लिए आमतौर पर कोई शुल्क नहीं देना होता है। यह सुविधा दिल्ली सरकार के खाद्य आपूर्ति और उपभोक्ता मामले विभाग द्वारा दिल्ली राशन कार्ड होल्डर के लिए फ्री में उपलब्ध की गई है।

  3. पता बदलने के बाद, क्या मुझे नया राशन कार्ड मिलेगा या पुराने कार्ड पर ही पता बदल दिया जाएगा?

    दिल्ली राशन कार्ड में पता बदलने की प्रक्रिया पूरी होने के बाद, आपको नए आवासीय पते पर नया राशन कार्ड जारी किया जाएगा।

  4. क्या राशन कार्ड में अड्रेस चेंज करने के लिए आधार और राशन कार्ड का एड्रेस मैच करना चाहिए?

    जी हाँ, राशन कार्ड में पता बदलने के लिए आपके आधार कार्ड और राशन कार्ड में पता मैच करना चाहिए या आपके पास नए पते के साथ आधार कार्ड या कोई अन्य वैलिड पते का प्रूफ होना ज़रूरी है। 

  5. क्या कोई और व्यक्ति हमारी तरफ से राशन कार्ड में एड्रेस चेंज कर सकता है?

    हाँ, आपकी तरफ से कोई अन्य व्यक्ति राशन कार्ड में पते के परिवर्तन के लिए आवेदन जमा कर सकता है।

    परिवार का कोई भी सदस्य, जिसके पास परिवार के मुखिया की जानकारी, आवश्यक दस्तावेज जैसे नए पते का प्रमाण, सभी सदस्यों के आधार कार्ड, आदि और दिल्ली सरकार के ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल का लॉगिन एक्सेस हो, वह आवेदन कर सकता है।

  6. राशन कार्ड एड्रेस चेंज के दौरान राशन मिलता रहेगा क्या?

    हाँ, राशन कार्ड में पता बदलने की प्रक्रिया के दौरान आपको राशन मिलता रहेगा। यह प्रक्रिया इस तरह से बनाई गई है, की किसी भी परिवार को खाद्य सुरक्षा के लाभों से वंचित न किया जाए।

  7. राशन कार्ड में साल में कितनी बार एड्रेस चेंज कर सकते हैं?

    राशन कार्ड में एड्रेस बदलने की कोई निश्चित सीमा नहीं है, आप ज़रूरत पड़ने पर कभी भी बदलाव करवा सकते हैं। यह प्रक्रिया ऑनलाइन या ऑफलाइन की जाती है। 

निष्कर्ष 

इस आर्टिकल में हमने ऑनलाइन और ऑफलाइन दिल्ली राशन कार्ड में एड्रेस कैसे चेंज करें? इसके बारे में पूरे विस्तार से आसान स्टेप बाय स्टेप्स में जानकारी प्रस्तुत की है। 

दिल्ली राशन कार्ड धारक अपने राशन कार्ड में पता बदलवाने के लिए इस आर्टिकल में दिए गए जानकारी का उपयोग कर सकता है। 

मुझे उम्मीद है, की आपको यह आर्टिकल पसंद आया है, तो आप इस आर्टिकल को दिल्ली राशन कार्ड में पता बदलवाने के लिए इच्छुक नागरिकों तक जरूर पहुंचाएं। 

यदि आप आगे भी दिल्ली, राजस्थान, वेस्ट बंगाल, छत्तीसगढ़ या अन्य राज्य के राशन कार्ड से जुड़े सवालों के लेटेस्ट जवाब बहुत ही जल्द जानना चाहते हैं, तो आप rationcardhub.com पर विजिट करना ना भूलें। 

anand borse author rationcardhub.com

Anand Borse

मेरा नाम आनंद बोरसे है और मैं rationcardhub.com का फाउंडर और लेखक हूँ। मैं पिछले 3 वर्षों से राशन कार्ड से जुडी जानकारी इंटरनेट पर शेयर करता आ रहा हूँ। मेरे लिखे गएँ आर्टिकल के माध्यम से लोगों ने अपने नया राशन कार्ड बनवाएं है, राशन कार्ड में सुधार करवाया हैं और राशन कार्ड से जुडी ऑनलाइन सेवाओं का लाभ उठाया है।

मेरा उद्देश्य लोगों को राशन कार्ड से जुडी सटीक, सरल और भरोसेमंद जानकारी उपलब्ध कराना है ताकि कोई भी नागरिक बिना किसी परेशानी के राशन कार्ड सरकारी योजना का लाभ प्राप्त कर सकें।

Leave a Comment