दिल्ली राशन कार्ड लिस्ट कैसे चेक करें ऑनलाइन यह सवाल आज के समय में दिल्ली के राशन कार्ड धारकों के लिए बेहद जरूरी हो गया है, क्योंकि राशन कार्ड सीधे तौर पर खाद्य सुरक्षा योजना से जुड़ा हुआ है।
महंगाई के इस दौर में सस्ता और मुफ्त राशन गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों के लिए बड़ी राहत साबित होता है, लेकिन इसका लाभ तभी मिल पाता है, जब आपका नाम आधिकारिक राशन कार्ड लिस्ट में दर्ज हो।
पहले राशन कार्ड होल्डर को अपना नाम लिस्ट में जांचने के लिए सरकारी खाद्य दफ्तरों के चक्कर लगाने पड़ते थे, जिससे लोगों का टाइम खराब होता था।
अब दिल्ली खाद्य विभाग ने इस सूची को पूरी तरह ऑनलाइन कर दिया है, जिससे कोई भी व्यक्ति घर बैठे मोबाइल या कंप्यूटर के जरिए आसानी से राशन कार्ड सूची में अपना नाम देख सकता है।
लेकिन दिल्ली के बहुत से राशन कार्ड धारकों को सूची में नाम देखना नहीं आता है।
इसीलिए इस लेख में हम आपको आसान भाषा में बताएंगे कि ऑनलाइन दिल्ली राशन कार्ड लिस्ट चेक करने की प्रक्रिया क्या है? सूची चेक करने के फायदे? लिस्ट में नाम देखते समय किन बातों का ध्यान रखना जरूरी है? आदि।
ताकि आप बिना किसी बाहरी सहायता के खुद ही राशन कार्ड लिस्ट में अपना नाम देख पाएंगे।
दिल्ली राशन कार्ड लिस्ट क्या है?
दिल्ली राशन कार्ड लिस्ट एक आधिकारिक सूची है जिसे दिल्ली सरकार के खाद्य, आपूर्ति और उपभोक्ता मामले विभाग द्वारा जारी किया जाता है।
जिसमें उन सभी पात्र परिवारों और व्यक्तियों के नाम शामिल होते हैं, जिन्हें सार्वजनिक वितरण प्रणाली PDS के अंतर्गत राशन दुकान से मुफ्त राशन उपलब्ध कराया जाता है।
दिल्ली राशन कार्ड लिस्ट ऑनलाइन क्यों जारी की जाती है?
दिल्ली राशन कार्ड लिस्ट ऑनलाइन इसलिए जारी की जाती है, ताकि राशन वितरण प्रणाली में पारदर्शिता बनी रहे और आम जनता को सूची की सही व समय पर जानकारी मिल सके।
पहले राशन कार्ड लिस्ट में नाम चेक करने के लिए केवल खाद्य दफ्तरों या राशन दुकानों पर ही जाना पड़ता था, जिससे लोगों को बार-बार लाइन में लगना पड़ता था और कई बार लिस्ट चेक करने के लिए रिश्वत मांगे जाने की समस्या सामने आती थी।
जिससे कार्ड धारकों को बहुत ही परेशान होना पड़ता था।
अब ऑनलाइन लिस्ट जारी होने से दिल्ली नागरिक घर बैठे अपने स्मार्टफोन, टैबलेट, लैपटॉप या कंप्यूटर के माध्यम से जांच सकता है कि उसका नाम राशन कार्ड लिस्ट में शामिल है या नहीं।
इसके अलावा ऑनलाइन सूची जारी होने से फर्जी राशन कार्ड, डुप्लीकेट नाम और अपात्र लोगों की पहचान करना आसान हो जाता है।
दिल्ली राशन कार्ड लिस्ट चेक करने की आवश्यकता क्यों पड़ती है?
- लिस्ट चेक करने से आपको यह पक्का हो जाता है कि आपका नाम अभी भी सक्रिय सूची में है और आपको अगले महीने राशन मिलने में कोई समस्या नहीं होगी।
- यदि आपने नए राशन कार्ड के लिए आवेदन किया है या परिवार के किसी नए सदस्य का नाम राशन कार्ड में जुड़वाया है, तो लिस्ट चेक करने से पता चलता है कि आपका आवेदन स्वीकार हुआ है या नहीं और सदस्य का नाम राशन कार्ड में जुड़ा है या नहीं।
- कभी-कभी राशन डीलर यह कहकर राशन देने से मना कर देते हैं कि आपका नाम लिस्ट से कट गया है। लिस्ट ऑनलाइन चेक करके आप खुद देख सकते हैं कि राशन डीलर सच बोल रहा है या नहीं।
- लिस्ट चेक करने पर आप यह देख सकते हैं कि आपके परिवार के सदस्यों के नाम, उम्र या पते में कोई गलती तो नहीं है। यदि कोई जानकारी गलत पाई जाती है, तो आप समय रहते उसमें सुधार करवा सकते हैं।
- दिल्ली राशन कार्ड लिस्ट चेक करने से परिवार के सदस्यों की संख्या, कार्ड का प्रकार और राशन दुकान से जुड़ी संपूर्ण जानकारी मिल जाती है।
राशन कार्ड लिस्ट में नाम आने के लिए पात्रता
- आवेदक को स्थायी रूप से दिल्ली का निवासी होना चाहिए।
- आवेदक या परिवार के किसी भी सदस्य के पास पहले से किसी अन्य राज्य या अन्य केंद्र शासित प्रदेश का राशन कार्ड नहीं होना चाहिए।
- परिवार की वार्षिक आय सरकार द्वारा निर्धारित सीमा के अंदर होनी चाहिए, क्योंकि राशन कार्ड मुख्य रूप से गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों के लिए बनाया जाता है।
- परिवार का कोई भी सदस्य आयकर दाता नहीं होना चाहिए।
- आवेदक के पास एक निश्चित सीमा से अधिक कृषि योग्य भूमि नहीं होनी चाहिए।
- परिवार का कोई सदस्य सरकारी कर्मचारी नहीं होना चाहिए।
- आपके पास चार पहिया गाड़ी नहीं होना चाहिए।
राशन कार्ड की लिस्ट में नाम आने के फायदे
- एक बार लिस्ट में नाम आने के बाद, परिवार दिल्ली में किसी भी उचित मूल्य की राशन दुकान से नियमित रूप से अपना राशन कोटा प्राप्त कर सकता हैं।
- राशन कार्ड लिस्ट में नाम होने से आप कई कल्याणकारी सरकारी योजनाओं के लिए पात्र हो जाते हैं।
- यदि आपका नाम दिल्ली की लिस्ट में है और आप काम के सिलसिले में किसी दूसरे राज्य जैसे यूपी, बिहार या पंजाब में रहने जाते हैं, तो आप उसी राशन कार्ड से वहां के किसी भी सरकारी राशन दुकान से अपना अनाज ले सकते हैं।
- राशन कार्ड लिस्ट में नाम होना इस बात का प्रमाण है कि आपका परिवार आर्थिक रूप से कमजोर है, जिससे धारक को सरकारी नौकरियों या शिक्षा में छूट मिलना आसान हो जाता है।
ऑनलाइन लिस्ट में अपना नाम खोजने के लिए किन चीजों की जरूरत होगी?
ऑनलाइन दिल्ली राशन कार्ड लिस्ट में अपना नाम खोजने के लिए कुछ जरूरी जानकारी और साधनों की आवश्यकता होती है, ताकि आप बिना किसी परेशानी के लिस्ट में नाम देख सकें।
सबसे पहले आपके पास इंटरनेट कनेक्शन वाला मोबाइल फोन, टैबलेट, लैपटॉप या कंप्यूटर होना चाहिए, क्योंकि पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन होती है।
इसके बाद राशन कार्ड नंबर, आपके जिले का नाम, सर्कल का नाम, ग्राम पंचायत का नाम, वार्ड का नाम, आपके क्षेत्र की राशन दुकान का नाम या उसका राशन दुकान का कोड आदि जानकारी की जरूरत पड़ती है।
दिल्ली राशन कार्ड लिस्ट कैसे चेक करें ऑनलाइन
- ऑनलाइन राशन कार्ड लिस्ट में नाम देखने के लिए आपको e खाद्य सुरक्षा दिल्ली सरकार की ऑफिसियल वेबसाइट nfs.delhigovt.nic.in पर आना है।
- वेबसाइट पर आने के बाद राइट साइड में Citizen’s Corner का सेक्शन मिलेगा, जिसके भीतर आपको बहुत से विकल्प दिखाई देंगे। जिनमे से आपको FPS Wise Linkage of Ration Cards लिंक पर क्लिक करना है।

- अब आपके सामने नया पेज ओपन होगा, जिसमे आपको State सेक्शन में Delhi विकल्प पर क्लिक कर देना है।

- इसके बाद नए पेज पर आपको District सेक्शन में अपने डिस्ट्रिक्ट को सेलेक्ट करना है।

- अब Circle के नाम पर क्लिक करना है।

- अब आपके द्वारा सेलेक्ट किए गए Circle के भीतर आनेवाले सभी राशन दूकानदार की सूची खुलेगी।
- जिसमे आपको अपने राशन दुकानदार का नाम ढूंढना है और राशन दुकान नाम के सामने अपने राशन कार्ड के प्रकार के निचे आनेवाली संख्या पर क्लिक करना है।

- इसके बाद आपके सामने नए पेज पर अपने राशन दुकानदार के अंतर्गत आनेवाले सभी राशन कार्ड धारकों की सूची ओपन होगी, जिसमे आप स्टेप बाय स्टेप नंबर वाइज राशन कार्ड मुखिया धारक का नाम चेक कर सकते है।

दिल्ली राज्य के राशन कार्ड की पात्रता सूची में कौन-कौन सी जानकारी मौजूद है?
- SNo.
- State
- District
- Circle
- Fps Detail
- Rc No.
- Category
- Head of Household
- No of Members
दिल्ली राशन कार्ड लिस्ट चेक करने से जुडी ध्यान में रखने योग्य बातें
- हमेशा लिस्ट चेक करते समय दिल्ली खाद्य सरकार की आधिकारिक वेबसाइट nfs.delhi.gov.in का ही उपयोग करना है।
- सरकार ने अब राशन कार्ड के सभी सदस्यों के लिए e-KYC जरुरी कर दिया है। लिस्ट चेक करते समय निश्चित करें कि आपके परिवार के सभी सदस्यों का आधार राशन कार्ड से लिंक है।
- यह भी ध्यान रखें, कि खाद्य विभाग समय-समय पर राशन कार्ड लिस्ट को अपडेट करती रहती है, इसलिए यदि आपका नाम अभी दिखाई नहीं दे रहा है, तो कुछ समय बाद दोबारा जांच करना चाहिए।
- लिस्ट में दिखाई गई जानकारी जैसे नाम की स्पेलिंग, परिवार के सदस्यों की संख्या, कार्ड का प्रकार और राशन दुकान की जानकारी को ध्यानपूर्वक जांच लें, ताकि बाद में राशन लेने में कोई दिक्कत न आए।
अगर मेरा नाम दिल्ली राशन लिस्ट में नहीं है, तो मुझे क्या करना चाहिए?
अगर आपका नाम दिल्ली राशन कार्ड लिस्ट में नहीं है, तो घबराने की जरूरत नहीं है, क्योंकि इसके समाधान के लिए खाद्य नागरिक आपूर्ति विभाग द्वारा कई विकल्प दिए गए हैं।
सबसे पहले निश्चित करें कि आपने राशन कार्ड के लिए आवेदन सही तरीके से किया है और उसमें दी गई सभी जानकारी जैसे नाम, पता, आधार नंबर और परिवार के सदस्यों की सभी जानकारी बिल्कुल सही है।
कई बार गलत जानकारी या अधूरे डाक्यूमेंट्स होने के कारण नाम लिस्ट में शामिल नहीं हो पाता।
यदि आपने हाल ही में राशन कार्ड बनवाने के लिए आवेदन किया है, तो यह हो सकता है की राशन कार्ड लिस्ट अभी अपडेट न हुई हो, इसलिए कुछ समय बाद लिस्ट चेक करें।
इसके बाद आप दिल्ली सरकार के खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने आवेदन की स्थिति जांच सकते हैं।
अगर वहां भी कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिलती है, तो नजदीकी राशन दुकान या राशन कार्यालय में जाकर अपनी समस्या बताएं, अधिकारी इससे जुडी पूरी जानकारी देंगे।
यदि आप पात्र हैं और सभी नियमों को पूरा करते हैं, तो वेरिफिकेशन के बाद आपका नाम अगली अपडेट में दिल्ली राशन कार्ड लिस्ट में शामिल कर दिया जायेगा।
इस लेख को पढ़ें:
राजस्थान राशन कार्ड में नाम सुधार कैसे करें?
पश्चिम बंगाल राशन कार्ड के राशन नंबर कैसे पता करें ऑनलाइन
दिल्ली राशन कार्ड लिस्ट वेबसाइट नहीं खुल रही है, तो क्या करें?
- सबसे पहले अपने मोबाइल या कंप्यूटर का इंटरनेट कनेक्शन देख लें। कमजोर नेटवर्क होने पर वेबसाइट ठीक तरह से नहीं खुलती है।
- कभी-कभी पेज लोड न होने पर वेबसाइट को Refresh करने से समस्या हल हो जाती है।
- कभी-कभी खाद्य वेबसाइट पर ज्यादा ट्रैफिक होने के कारण सर्वर धीमा हो जाता है, इसीलिए 10-15 मिनट बाद फिर से वेबसाइट खोलने की कोशिश करें।
- यदि ऑनलाइन वेबसाइट लगातार नहीं खुल रही है, तो आप सीधे हेल्पलाइन नंबर 1967 पर कॉल करके सहायता लें सकते हैं।
FAQs सामान्य प्रश्न
क्या आधार कार्ड से दिल्ली राशन कार्ड लिस्ट चेक कर सकते हैं?
जी हाँ, बिल्कुल। दिल्ली के खाद्य सुरक्षा पोर्टल पर View Your Ration Card Details लिंक पर जाना होगा।
वहाँ आप परिवार के किसी भी सदस्य का आधार नंबर डालकर यह देख सकते हैं कि आपका नाम लिस्ट में है या नहीं और आपके कार्ड की वर्तमान स्थिति क्या है।
राशन कार्ड लिस्ट में नाम चेक करने के लिए कितना समय लगता है?
ऑनलाइन नाम चेक करने में मात्र 2 से 5 मिनट का समय लगता है। यह आपके इंटरनेट की स्पीड और वेबसाइट चलने पर निर्भर करता है।
क्या दिल्ली राशन कार्ड लिस्ट फ्री में देखी जा सकती है?
जी हाँ, राशन कार्ड लिस्ट देखने के लिए आपको कोई शुल्क नहीं देना पड़ता है।
आप दिल्ली खाद्य की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर या अपने स्थानीय राशन कार्यालय में जाकर मुफ्त में सूची चेक कर सकते हैं।
दिल्ली राशन कार्ड की लेटेस्ट लिस्ट कब आती है?
दिल्ली राशन कार्ड की लेटेस्ट लिस्ट साल में एक बार जारी नहीं होती, बल्कि यह एक सतत प्रक्रिया है। जैसे-जैसे नए पात्र लोग आवेदन करते हैं और उनका वेरिफिकेशन होता है, इसके बाद उनके नाम राशन कार्ड की लिस्ट में जोड़े दिए जाते हैं।
निष्कर्ष
आज के लेख में हमने आपको दिल्ली राशन कार्ड लिस्ट कैसे चेक करें ऑनलाइन इसके बारे में और इससे जुड़े सभी सवालों के बारे में पुरे विस्तार और डिटेल के साथ जानकारी साझा की है।
यह जानकारी दिल्ली के राशन कार्ड लिस्ट चेक करने के लिए इच्छुक राशन कार्ड धारकों के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है।
यदि आपको इस लेख से जुड़ा कोई जरुरी सवाल है, तो आप सवाल को निचे कमेंट में जरूर लिखें।
हम आपके सवाल का पूरा जवाब देंगे।
आगे भी दिल्ली, राजस्थान, वेस्ट बंगाल, छत्तीसगढ़ आदि राज्य के राशन कार्ड से जुडी जानकारी सर्वप्रथम पाने के लिए rationcardhub.com पर विजिट जरूर करें।







