छत्तीसगढ़ राशन कार्ड में ई-केवाईसी कैसे करें? 2026 में गाइड

anand borse author rationcardhub.com
Published On: January 9, 2026

अगर आप छत्तीसगढ़ राज्य के नागरिक है और आपके राशन राशन कार्ड है, तो आपके लिए जरूरी सूचना यह है कि आप अपने राशन कार्ड का ई-केवाईसी करवा लें। 

राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम NFSA के तहत भारत देश के सभी राशन कार्ड धारकों को अपने राशन कार्ड में ई-केवाईसी करवाना अनिवार्य कर दिया है।

ताकि राशन कार्ड योजना का लाभ सही लाभार्थियों को मिल सके। 

आज के समय में राशन कार्ड आधार कार्ड से लिंक करवाना कोई बड़ी प्रक्रिया नहीं है। ई-केवाईसी कुछ ही मिनटों की प्रक्रिया है।

आप ऑनलाइन या ऑफलाइन माध्यम से राशन कार्ड में केवाईसी करवा सकते हैं। 

लेकिन अधिकांश छत्तीसगढ़ राज्य के राशन कार्ड धारकों को राशन कार्ड ई-केवाईसी कैसे करते हैं, इसके बारे में पूर्ण जानकारी मालूम नहीं है। 

इसीलिए इस ब्लॉग पोस्ट में मैं आपको छत्तीसगढ़ राशन कार्ड में ई-केवाईसी कैसे करें, इसके लिए आवश्यक डॉक्यूमेंट, ई-केवाईसी करवाने के फायदे, ई-केवाईसी नहीं करने पर क्या होगा, ऑनलाइन और ऑफलाइन प्रक्रिया क्या है आदि।

इससे जुड़े सभी सवालों के संपूर्ण रिसर्च के साथ डिटेल में स्टेप बाय स्टेप आसान भाषा में जवाब देने वाला हूं। 

ताकि नागरिक बिना किसी परेशानी के खुद ही अपने राशन कार्ड में केवाईसी कर सके।

राशन कार्ड ई केवाईसी क्या है?

ई-केवाईसी का फुल फॉर्म इलेक्ट्रॉनिक नो योर कस्टमर होता है। 

छत्तीसगढ़ में राशन कार्ड ई-केवाईसी एक ऐसी प्रक्रिया है, जिसके जरिए राज्य सरकार हर व्यक्ति जिसका नाम राशन कार्ड में शामिल है, वह खाद्य सुरक्षा योजना का लाभ ले रहा है, क्या वह वास्तव में इसके लिए लाभार्थी है या नहीं उसकी जानकारी डिजिटल तरीके से वेरीफाई की जाती है। 

ई-केवाईसी प्रक्रिया में व्यक्ति के आधार कार्ड से जुड़ी जानकारी को राशन कार्ड में शामिल सदस्य की जानकारी के साथ मिलान किया जाता है

जिससे सरकार को पता चलता है, कि राशन कार्ड वास्तविक व्यक्ति के नाम पर है और कोई डुप्लीकेट या फर्जी कार्ड नहीं बना हुआ है।

ई-केवाईसी प्रक्रिया को आधार बायोमैट्रिक फिंगरप्रिंट, आंखों की स्कैन या वन टाइम पासवर्ड (OTP) के जरिए पूरा किया जाता है।

राशन कार्ड ई-केवाईसी करवाना क्यों जरूरी है?

राशन कार्ड में ई-केवाईसी करना इसलिए जरूरी है ताकि खाद्य विभाग को पता चल सके की राशन का लाभ सही व्यक्ति तक पहुंच रहा है।

पहले कई बार ऐसा होता था कि कुछ लोग फर्जी नाम से राशन कार्ड बनवा लेते थे जिससे असली जरूरतमंद परिवारों को खाद्य सुरक्षा योजना का लाभ नहीं मिल पाता था।

इस समस्या को रोकने के लिए केंद्र सरकार ई-केवाईसी प्रक्रिया को शुरू किया है।

इसमें हर व्यक्ति का आधार कार्ड राशन कार्ड से जोड़ा जाता है जिससे उसकी पहचान पक्की हो जाती है और यह साबित होता है कि वाकई  छत्तीसगढ़ का निवासी ही राशन पाने का हकदार है।

राशन कार्ड में ई-केवाईसी करवाने के लिए पात्रता

  • राशन कार्ड धारक छत्तीसगढ़ राज्य का नागरिक होना चाहिए। 
  • राशन कार्ड का नंबर होना चाहिए। 
  • आपके पास एक वैध राशन कार्ड होना चाहिए, जिसे राज्य के छत्तीसगढ़ खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग द्वारा जारी किया गया हो।
  • राशन कार्ड में शामिल सभी सदस्यों का आधार कार्ड होना चाहिए। 
  • राशन कार्ड धारक या परिवार का सदस्य का मोबाइल नंबर आधार से लिंक होना चाहिए, क्योंकि OTP केवाईसी वेरिफिकेशन के लिए यह जरूरी होता है।

राशन कार्ड e-KYC करने के क्या फायदे हैं?

  • सीजी राशन कार्ड में ई-केवाईसी करने से असली राशन कार्ड होल्डर को ही राशन योजना का लाभ मिलता है। 
  • आधार कार्ड से लिंक होने पर फर्जी और डुप्लीकेट राशन कार्ड अपने आप कैंसिल हो जाते हैं।
  • eKYC करने से खाद्य विभाग को पता चलता है, की कौन व्यक्ति खाद्य सुरक्षा योजना का लाभ ले रहा है। 
  • eKYC राशन कार्ड में होने के बाद सरकारी राशन समय पर और बिना रुकावट के मिलता है।
  • आधार राशन कार्ड में लिंक होने से राशन वितरण प्रणाली में भ्रष्टाचार नहीं होता है। 
  • ई-केवाईसी के माध्यम से राशन कार्ड का डेटाबेस आधार कार्ड से जुड़ जाता है, जिससे NFSA खाद्य विभाग के पास हमेशा लाभार्थियों की सटीक और नवीनतम जानकारी जैसे की मुखिया का नाम, पता, परिवार के सदस्यों की संख्या आदि अपडेट रहती है।
  • राशन कार्ड से जुडी सभी योजनाओं का लाभ राशन धारक को सबसे पहले दिया जाता है। 
  • एक बार eKYC हो जाने पर खाद्य विभाग कार्यालय में बार-बार दस्तावेज़ जमा करने नहीं जाना पड़ता है। 

राशन कार्ड आधार से लिंक करने के लिए डाक्यूमेंट्स 

  1. राशन कार्ड नंबर या राशन कार्ड पासबुक।
  2. मुखिया और उसके परिवार के सभी सदस्यों का आधार कार्ड।
  3. आधार कार्ड से रजिस्टर्ड लिंक मोबाइल नंबर।

छत्तीसगढ़ राशन कार्ड में ई-केवाईसी कैसे करें? ऑनलाइन

  • ऑनलाइन छत्तीसगढ़ राज्य के राशन कार्ड में ई केवाईसी करने के लिए आपको सबसे पहले अपने मोबाइल प्लेस्टोर से Mera eKYC ऐप को इंस्टॉल कर लेना है।
मेरा ई केवाईसी ऐप छत्तीसगढ़ राशन कार्ड फेसिअल केवाईसी करने के लिए

  • इसके बाद आपको प्लेस्टोर से AadhaarFaceRD ऐप को भी स्मार्टफोन में इंस्टॉल करना है।
  • यह ऐप आपके चेहरे को लाइव स्कैन करके UIDAI आधार डेटाबेस से आपकी जानकारी को वेरीफाई करता है।
आधार फेस आरडी ऐप छत्तीसगढ़ राशन कार्ड फेसिअल केवाईसी करने के लिए

  • सीजी (छत्तीसगढ़) राशन कार्ड ई केवाईसी करने के लिए स्मार्टफोन में इन दोनों ऐप्स का होना बहुत ही जरूरी है। 
  • Mera eKYC ऐप इंस्टॉल होने के बाद उसे ओपन कर लेना है।
  • अब आपसे कुछ परमिशन मांगी जाएगी उन्हें Allow कर देना है।
मेरा ई केवाईसी ऐप छत्तीसगढ़ राशन कार्ड फेसिअल केवाईसी करने के लिए परमिशन

  • इस ऐप पर वर्तमान में छत्तीसगढ़, असम, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, चंडीगढ़, गोवा, बिहार, लद्दाख, दिल्ली, पंजाब, त्रिपुरा, सिक्किम, केरल, तेलंगाना, लक्षद्वीप, अंडमान निकोबार, उत्तराखंड जैसे अन्य राज्य और केंद्र शासित प्रदेश शामिल है। 
  • अगर आपका राज्य या केंद्र शासित प्रदेश इस ऐप में शामिल है, तो आप इस ऐप यानी कि Mera eKYC ऐप से राशन कार्ड ऑनलाइन ई केवाईसी करने का लाभ उठा सकते हैं।
  • अब Mera eKYC ऐप पर अपने राज्य छत्तीसगढ़ को सेलेक्ट कर लेना है और Verify Location पर क्लिक कर देना है।
  • अब आपके लोकेशन को ऑनलाइन वेरिफाई किया जाएगा।
मेरा ई केवाईसी ऐप छत्तीसगढ़ राशन कार्ड फेसिअल केवाईसी करने के लिए राज्य सेलेक्ट

  • इसके बाद नया पेज खुलेगा, जिसमे आप परिवार के जिस सदस्य का ई-केवाईसी करना चाहते हैं, उसका आधार नंबर दर्ज करना है और Generate OTP बटन पर क्लिक कर देना है।
मेरा ई केवाईसी ऐप में छत्तीसगढ़ राशन कार्ड फेसिअल केवाईसी करने के लिए आधार कार्ड नंबर

  • अब आधार नंबर से लिंक मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगा, उस ओटीपी को बॉक्स में दर्ज करना है और कैप्चा कोड दर्ज करना है।
  • इसके बाद Submit बटन पर क्लिक कर देना है।
मेरा ई-केवाईसी ऐप में छत्तीसगढ़ राशन कार्ड फेसिअल केवाईसी करने के लिए आधार नंबर वेरिफिकेशन

  • अब नए पेज पर आप परिवार के जिस सदस्य का ई-केवाईसी करवाना चाहते हैं, उस सदस्य की जानकारी (Beneficiary Details) स्क्रीन पर दिखाई देगी।
  • जिसमें सदस्य का नाम, राज्य का नाम, राशन कार्ड नंबर, जिला और सदस्य का ई केवाईसी हुआ है या नहीं इसकी जानकारी दिखाई देगी।
  • जब सदस्य की जानकारी स्क्रीन पर दिखाई देगी तब नीचे eKYC Status के सामने खाली जगह दिखाई देगी, तो इसका मतलब होता है कि सदस्य का आधार कार्ड राशन कार्ड से लिंक नहीं है।
  • उसी पेज पर सदस्य का आधार कार्ड राशन कार्ड में लिंक करवाने के लिए नीचे Face eKYC बटन पर क्लिक करना है।
मेरा ई-केवाईसी ऐप में छत्तीसगढ़ राशन कार्ड फेसिअल केवाईसी करने के वाले व्यक्ति की जानकारी और फेस केवाईसी करें

  • इसके बाद आपको Consent यानी की शर्तों का पेज दिखाई देगा, जिसमें आपको Accept पर क्लिक करना है।
  • अब अपने मोबाइल के फ्रंट कैमरे को Allow कर देना है।
मेरा ई-केवाईसी ऐप में छत्तीसगढ़ राशन कार्ड फेसिअल केवाईसी करने के लिए परमिशन दे

  • अब आपके चेहरे को लाइव स्कैन किया जाएगा।
  • कैमरा में चेहरा स्कैन करते समय आपकी आंखों को समय-समय पर झपकाना है और स्मार्टफोन को सीधा पकड़ना है।
मेरा ई-केवाईसी ऐप में छत्तीसगढ़ राशन कार्ड फेसिअल केवाईसी

  • चेहरे की स्कैनिंग होने के बाद आपके स्क्रीन पर राशन कार्ड फेशियल ई-केवाईसी ऑनलाइन पूरा हो गया है, इसका मैसेज दिखाई देगा। जिसमें टाइम और तारीख भी दिखाई देगा।
मेरा ई-केवाईसी ऐप में छत्तीसगढ़ राशन कार्ड फेसिअल केवाईसी हो गई इसका मेसेज

  • इस तरह आप स्टेप बाय स्टेप परिवार के हर एक सदस्य का आधार नंबर दर्ज कर, ओटीपी वेरीफाई कर, अपने चेहरे को स्कैन कर छत्तीसगढ़ में राशन कार्ड फेशियल ई-केवाईसी ऑनलाइन पूरा कर सकते हैं।

छत्तीसगढ़ राशन कार्ड में E-KYC कैसे करें? ऑफलाइन

  • सबसे पहले आपको अपने नजदीकी सरकारी राशन दुकान पर जाना है।
  • राशन दुकान पर जाते समय आपके पास राशन कार्ड, परिवार के सभी सदस्यों का आधार कार्ड और जिस सदस्य की ई-केवाईसी करवानी है, वह सभी सदस्य को राशन दुकान पर आना है। 
  • अब राशन डीलर को ई-केवाईसी करने के लिए कहना है।
  • राशन डीलर के पास e-POS (इलेक्ट्रॉनिक पॉइंट ऑफ सेल) मशीन रहेगी। 
  • इस मशीन के माध्यम से राशन डीलर सदस्य का आधार नंबर दर्ज कर और सदस्य का अंगूठे या उंगली का निशान (फिंगरप्रिंट) मशीन में लगाकर वेरिफाई करेंगे।
  • इसके बाद सदस्य का आधार कार्ड राशन कार्ड से जुड़ जाएगा, यानी कि ई केवाईसी हो जाएगी।

छत्तीसगढ़ का राशन कार्ड ई-केवाईसी स्टेटस कैसे चेक करें?

  • छत्तीसगढ़ में राशन कार्ड ई केवाईसी स्टेटस चेक करने के लिए आपको स्मार्टफोन में मेरा ई-केवाईसी ऐप को इंस्टॉल करना है और उसको ओपन करना है।
  • ऐप को ओपन करने के बाद छत्तीसगढ़ राज्य को सेलेक्ट करना है और लोकेशन वेरीफाई पर क्लिक कर देना है। 
  • इसके बाद नए पेज पर आप जिस व्यक्ति का ई केवाईसी स्टेटस चेक करना चाहते हैं, उसका आधार नंबर दर्ज कर Generate OTP पर क्लिक करना है।
  • आप सदस्य के आधार कार्ड से रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर वन टाइम पासवर्ड ओटीपी आएगा, उसे दर्ज कर वेरीफाई करना है।
  • इसके बाद आपके सामने नए पेज पर सदस्य के बेनिफिशियरी डीटेल्स का पेज ओपन होगा, जिसमें eKYC Status नाम के सामने Y लिखा हुआ आता है, इसका मतलब उस सदस्य का आधार कार्ड राशन कार्ड में लिंक हो गया है।

इन ब्लॉगपोस्ट को पढ़ें:-

दिल्ली के राशन कार्ड से नाम कैसे कटवाएं ऑनलाइन?

नए राशन कार्ड बनवाने के लिए एप्लीकेशन पत्र कैसे लिखें?

वेस्ट बंगाल में राशन कार्ड कैसे बनाएं?

छत्तीसगढ़ राशन कार्ड रिन्यू कैसे करें? 2026

ई-केवाईसी नहीं कराने के परिणाम

  • अगर राशन कार्ड में ई केवाईसी नहीं हुआ है, तो आपका नाम छत्तीसगढ़ राज्य के राशन कार्ड सूची से हटा दिया जाएगा।
  • बिना ई केवाईसी के राशन कार्ड रद्द किया जा सकता है। 
  • राशन कार्ड धारक को राशन कार्ड से जुड़ी सरकारी योजना का लाभ नहीं मिलेगा।
  • बिना ई केवाईसी के राशन कार्ड धारक को सरकारी राशन दुकान से अनाज नहीं मिलेगा। 
  • राशन कार्ड में ई केवाईसी नहीं करवाने पर आपकी राशन कार्ड से जुड़ी जानकारी एनएफएसए खाद्य विभाग कार्यालय में अनवेरीफाइड मानी जाएगी। 
  • ई-केवायसी नहीं कराने पर राशन कार्ड से सभी सदस्यों का नाम हटा दिया जाएगा। 
  • यदि आपकी E-KYC नहीं हुई है, तो आप ‘वन नेशन, वन राशन कार्ड’ योजना के तहत छत्तीसगढ़ राज्य के भीतर या बाहर कहीं ओर किसी अन्य राशन दुकान से राशन प्राप्त नहीं कर पाएँगे।
  • यदि आप समय पर E-KYC नहीं करवाते हैं, तो यह माना जा सकता है कि आपका राशन कार्ड फर्जी है या आप अब अनाज लेने के लिए पात्र नहीं हैं। 

ऑनलाइन और ऑफलाइन राशन कार्ड में ई केवाईसी करवाने में क्या अंतर होता है?

छत्तीसगढ़ में राशन कार्ड की ई केवाईसी प्रक्रिया दो तरीके से की जाती है, पहला ऑनलाइन और दूसरा ऑफलाइन। 

ऑनलाइन राशन कार्ड की ई केवाईसी करने के लिए आपको कहीं भी जाने की जरूरत नहीं होती है। 

आप घर बैठे अपने स्मार्टफोन पर Mera eKYC और AdhaarFace RD जैसे मोबाइल एप्स का उपयोग करके अपने चेहरे को स्कैन करके अपने राशन कार्ड में ई केवाईसी करवा सकते हैं। 

ऑफलाइन राशन कार्ड की ई केवाईसी करने के लिए आपको अपने नजदीकी राशन दुकान (पीडीएस केंद्र) या खाद्य विभाग कार्यालय में जाना पड़ता है। 

वहां पर राशन कार्ड और सभी सदस्यों का आधार कार्ड दिखाकर फिंगरप्रिंट के माध्यम से राशन कार्ड में परिवार के सभी सदस्यों की बारी-बारी से ई केवाईसी कि जाती है। 

यह तरीका उन लोगों के लिए बेहतर है, जिनके पास इंटरनेट या स्मार्टफोन की सुविधा नहीं है या जिनका मोबाइल नंबर आधार से लिंक नहीं है।

छत्तीसगढ़ का राशन कार्ड ई-केवाईसी करने की अंतिम तारीख

छत्तीसगढ़ राशन कार्ड ई-केवाईसी (E-KYC) करवाने की कोई अंतिम तारीख नहीं है।

छत्तीसगढ़ खाद्य विभाग द्वारा समय-समय पर अंतिम तिथि जारी की जाती है और इसे बढ़ाया जाता रहता है, ताकि सभी पात्र लाभार्थी यह प्रक्रिया पूरी कर सकें।

पहले 30 जून 2025, 31 अगस्त 2025 और 31 अक्टूबर 2025 जैसी तारीखें तय की गई थीं, लेकिन इन्हें बार-बार बढ़ाया गया है और समय सीमा समाप्त होने के बाद भी ई केवाईसी प्रक्रिया को जारी रखा गया है।

वर्तमान 2026 में भी सीजी राशन कार्ड ई-केवाईसी की प्रक्रिया जारी है।

आप जितनी जल्दी हो सके अपने नजदीकी राशन दुकान या जन सेवा केंद्र (CSC) पर जाकर ई-केवाईसी पूरी करवा लें, ताकि आगे चलकर आप खाद्य सुरक्षा योजना का लाभ ले सकें। 

FAQ सामान्य प्रश्न 

  1. क्या आधार से लिंक मोबाइल नंबर के बिना ई-केवाईसी हो सकता है?

    आधार से लिंक मोबाइल नंबर के बिना ऑनलाइन e-KYC नहीं हो सकता है, क्योंकि ऑनलाइन प्रक्रिया में पहचान वेरिफिकेशन के लिए OTP (वन टाइम पासवर्ड) चाहिए होता है, जो केवल आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर पर ही भेजा जाता है।

    अगर आपका मोबाइल नंबर आधार से लिंक नहीं है, तो आप ऑफलाइन तरीके से e-KYC करवा सकते हैं। ऑफलाइन प्रक्रिया में फिंगरप्रिंट (बायोमेट्रिक) के ज़रिए पहचान वेरीफाई की जाती है, इसके लिए मोबाइल नंबर की आवश्यकता नहीं होती।

  2. छत्तीसगढ़ में राशन कार्ड में KYC करवाने के कितने पैसे लगते है?

    छत्तीसगढ़ में राशन कार्ड ई-केवाईसी (e-KYC) करवाने के लिए लाभार्थियों को कोई पैसा नहीं देना पड़ता है। यह प्रक्रिया बिल्कुल मुफ्त है। 

    यदि आप अपने नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर (CSC), के माध्यम से ई-केवाईसी करवाते हैं, तो संचालक आपसे कुछ पैसे ले सकते हैं।

  3. ऑनलाइन राशन कार्ड eKYC फेल हो जाए तो क्या करना चाहिए?

    अगर ऑनलाइन राशन कार्ड eKYC फेल हो जाए तो नजदीकी राशन दुकान या खाद्य विभाग कार्यालय जाकर ऑफलाइन eKYC करवाना चाहिए। ई-केवाईसी एक बार में पूरी नहीं हुई तो दोबारा कर सकते हैं। 

  4. राशन कार्ड नंबर जरूरी है ई-केवाईसी के लिए?

    जी हाँ, ई-केवाईसी के लिए राशन कार्ड नंबर जरूरी होता है क्योंकि उसी से आपके परिवार और राशन कार्ड की जानकारी सिस्टम में पहचानी जाती है। 

  5. ई-केवाईसी करने के बाद कोई मैसेज या कन्फर्मेशन आता है क्या?

    जी हाँ, ई-केवाईसी पूरी होने के बाद आपको स्क्रीन पर “e-KYC सफलतापूर्वक पूरी हुई” का मैसेज दिखता है और राशन कार्ड से रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर SMS के रूप में केवाईसी की जानकारी मिलती है।

  6. ई-केवाईसी सफल होने पर कितने दिन में राशन कार्ड एक्टिव होता है?

    ई-केवाईसी सफल होने के बाद आपका राशन कार्ड 2 से 4 दिनों के भीतर एक्टिव हो जाता है, और फिर आप सामान्य रूप से राशन प्राप्त कर सकते हैं।

  7. राशन कार्ड ई-केवाईसी किसको करना होगा?

    छत्तीसगढ़ में राशन कार्ड ई-केवाईसी (e-KYC) उन सभी लोगों को करना जरूरी है, जिनके पास राज्य सरकार द्वारा जारी राशन कार्ड है। चाहे वह APL (Above Poverty Line), BPL (Below Poverty Line) या Antyodaya (अंत्योदय) कार्ड धारक हो।

  8. छत्तीसगढ़ राशन केवाईसी प्रक्रिया में कितना समय लगता है?

    छत्तीसगढ़ राशन कार्ड E-KYC प्रक्रिया में 10 से 15 मिनट तक का समय लगता है। अगर आप ऑनलाइन ई केवाईसी प्रक्रिया करते हैं, तो यह कुछ ही मिनटों में पूरी हो जाती है, जबकि ऑफलाइन राशन दुकान, खाद्य कार्यालय या ई मित्र केंद्र में भीड़ या नेटवर्क के कारण थोड़ा ज्यादा समय लग सकता है।

निष्कर्ष

इस ब्लॉगपोस्ट में मैंने आपको छत्तीसगढ़ राशन कार्ड ई-केवाईसी कैसे करें? इसके बारे में और इससे जुड़े सभी सवालों के पुरे डिटेल के साथ जवाब दिए है। 

यह ब्लॉग पोस्ट छत्तीसगढ़ राज्य के राशन कार्ड धारकों के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है। 

अब छत्तीसगढ़ राज्य का राशन कार्ड धारक इस ब्लॉग पोस्ट में दी गई जानकारी को स्टेप बाय स्टेप फॉलो कर अपने परिवार के सभी सदस्यों छोटे बच्चे से लेकर बड़े सदस्य का ई-केवाईसी करा सकते है।  

ब्लॉग पोस्ट पसंद आने पर आप इसे अपने जरुरी मित्रों और सोशल मिडिया प्लेटफॉर्म जैसे की व्हाट्सएप्प, फेसबुक पर शेयर जरूर करें। 

यदि आप आगे भी कंटिन्यू राशन कार्ड से जुडी लेटेस्ट जानकारी सबसे पहले जानना चाहते है, तो आप rationcardhub.com वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं। 

anand borse author rationcardhub.com

Anand Borse

मेरा नाम आनंद बोरसे है और मैं rationcardhub.com का फाउंडर और लेखक हूँ। मैं पिछले 3 वर्षों से राशन कार्ड से जुडी जानकारी इंटरनेट पर शेयर करता आ रहा हूँ। मेरे लिखे गएँ आर्टिकल के माध्यम से लोगों ने अपने नया राशन कार्ड बनवाएं है, राशन कार्ड में सुधार करवाया हैं और राशन कार्ड से जुडी ऑनलाइन सेवाओं का लाभ उठाया है।

मेरा उद्देश्य लोगों को राशन कार्ड से जुडी सटीक, सरल और भरोसेमंद जानकारी उपलब्ध कराना है ताकि कोई भी नागरिक बिना किसी परेशानी के राशन कार्ड सरकारी योजना का लाभ प्राप्त कर सकें।

4 thoughts on “छत्तीसगढ़ राशन कार्ड में ई-केवाईसी कैसे करें? 2026 में गाइड”

    • छत्तीसगढ़ राशन कार्ड में ई-केवाईसी करने के लिए आर्टिकल में स्टेप बाय स्टेप प्रक्रिया दी गई है, इसे फॉलो करें।

      Reply

Leave a Comment