आज के डिजिटल दौर में छत्तीसगढ़ (CG) राज्य सरकार ने राशन कार्ड से जुड़ी सेवाओं को ऑनलाइन कर दिया है।
अब नागरिक आधार नंबर की मदद से अपना राशन कार्ड आसानी से चेक कर सकते हैं।
इससे आप यह जान सकते हैं कि आपका नाम राशन कार्ड में जुड़ा है या नहीं, आपका कार्ड सक्रिय है या नहीं आदि।
आधार से राशन कार्ड चेक करने की सुविधा खासतौर पर उन लोगों के लिए जरुरी है, जो सरकारी खाद्य दफ्तर के चक्कर लगाए बिना घर बैठे जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं।
यह प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन, सरल और समय बचाने वाली है। केवल आधार नंबर डालकर आप कुछ ही मिनटों में अपने राशन कार्ड की पूरी जानकारी देख सकते हैं।
लेकिन इस डिजिटल समय में आज भी छत्तीसगढ़ राशन कार्ड धारकों को आधार से राशन कार्ड चेक करने की प्रक्रिया मालूम नहीं है।
इसीलिए मैं इस लेख में छत्तीसगढ़ राशन कार्ड धारक के आधार से राशन कार्ड चेक करने की स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस, इसके फायदे, क्यों चेक करना चाहिए? आदि इससे जुड़े सभी सवालों के डिटेल में जवाब देने वाला हूँ।
ताकि आधार से राशन कार्ड चेक करते समय धारक को कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए।
तो आप इस लेख को पूरा जरूर पढ़ें।
आधार से राशन कार्ड क्यों चेक करना चाहिए?
- आधार से राशन कार्ड चेक करने से यह पता चलता है कि राशन कार्ड सही व्यक्ति के नाम से जुड़ा हुआ है या नहीं।
- इससे यह पता चलता है कि आपके परिवार के सभी सदस्यों का नाम राशन कार्ड में सही तरीके से दर्ज है।
- आधार से राशन कार्ड की जांच करने पर फर्जी या डुप्लीकेट राशन कार्ड की समस्या से बचा जा सकता है।
- यह जानने में मदद मिलती है कि आपका राशन कार्ड सक्रिय है या बंद हो चुका है।
- आधार से जांच करने पर राशन कार्ड में नाम, उम्र या अन्य जानकारी में हुई गलती आसानी से पहचानी जा सकती है और गलती पता चलने पर उसे समय रहते सुधार किया जा सकता है।
- आप जान सकते हैं कि आपका आधार आपके राशन कार्ड से लिंक हो गया है या नहीं।
आधार से राशन कार्ड चेक करने के लाभ
- ऑनलाइन आधार से राशन कार्ड चेक करने से बार-बार सरकारी खाद्य दफ्तर जाने की जरूरत नहीं पड़ती है।
- ऑनलाइन राशन कार्ड चेक करने के लिए राशन कार्ड नंबर की जरुरत नहीं पड़ती है।
- घर बैठे कंप्यूटर या स्मार्टफोन से ऑनलाइन राशन कार्ड चेक हो जाता है।
- आधार से राशन कार्ड चेक करने के लिए कोई निश्चित समय की जरुरत नहीं होती है। हम अपने समय अनुसार 24×7 कभी भी सीजी खाद्य पोर्टल से राशन कार्ड चेक कर सकते है।
आधार से राशन कार्ड चेक करने लिए क्या चाहिए?
छत्तीसगढ़ राशन कार्ड चेक करने के लिए आपको कोई विशेष डाक्यूमेंट्स की जरूरत नहीं होती है।
आपके पास परिवार के मुखिया यानी राशन कार्ड होल्डर का आधार कार्ड नंबर या राशन कार्ड में शामिल परिवार के अन्य किसी एक सदस्य का आधार नंबर की जरुरत है।
आधार से राशन कार्ड चेक करें cg
- छत्तीसगढ़ में आधार से राशन कार्ड चेक करने के लिए खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग छत्तीसगढ़ शासन की आधिकारिक वेबसाइट fcs.cg.gov.in पर आना है।
- वेबसाइट पर आने के बाद आपको कई सारे विकल्प देखने को मिलेंगे, जिसमें से आपको जनभागीदारी पर क्लिक करना है।

- अब आप नए पेज पर आ जाएंगे।
- नए पेज पर आने के बाद आपको वहां बहुत से सेक्शन दिखाई देंगे, जिसमें आपको राशन कार्ड की जानकारी वाले सेक्शन पर आना है।
- वहां पर आपको आधार वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है।
- इसके बाद नीचे राशन कार्ड में मौजूद सदस्य का आधार क्रमांक दर्ज करना है और विवरण देखें पर क्लिक कर देना है।

- इसके बाद आपके स्क्रीन पर आपका राशन कार्ड से जुड़ी सभी जानकारी देखने को मिल जाएगी।।
बिना इंटरनेट के आधार से राशन कार्ड कैसे चेक करें?
अगर आपके पास इंटरनेट नहीं है, तब भी आप आधार से राशन कार्ड चेक कर सकते हैं। इसके लिए सरकार ने ऑफलाइन सुविधाएँ उपलब्ध कराई हैं।
सबसे आसान तरीका है की अपने नज़दीकी राशन की दुकान पर जाना है। वहाँ राशन दुकानदार के पास ई-पॉस मशीन होती है, जिसमें आप अपना आधार नंबर या फिंगरप्रिंट देकर राशन कार्ड चेक कर सकते हैं।
दूसरा तरीका, आपको जन सेवा केंद्र पर जाना है। वहाँ ऑपरेटर को आधार नंबर दें।
ऑपरेटर आपके आधार नंबर से राशन कार्ड चेक करके आपको बता देता है, इसके लिए इंटरनेट होना ज़रूरी नहीं होता है।
आधार से राशन कार्ड चेक करते समय कौन सी जानकारी दिखाई देगी?
- राशनकार्ड नंबर
- राशन कार्ड प्रकार
- राशन कार्ड का रंग
- पिता/पति का नाम
- शहरी/ग्रामीण
- नगरीय निकाय / विकासखंड
- ग्राम पंचायत / वार्ड
- ग्राम का नाम
- राशन दुकान का नाम
- राशन दुकान नंबर
- सदस्यों के नाम
- उम्र
- संबंध
- आधार क्रमांक के पिछले चार अंक
इस लेख को पढ़ें:-
राजस्थान राज्य के बीपीएल राशन कार्ड लिस्ट कैसे चेक करें?
राजस्थान राशन कार्ड में शामिल सदस्य का नाम सुधार करने के लिए आवेदन कैसे करें?
राशन कितना मिलता है यह कैसे चेक करें?
अगर आधार से राशन कार्ड चेक नहीं हो रहा हैं, तो क्या करें?
- आप आधार नंबर सही से दर्ज करें, क्योंकि एक भी गलत अंक दर्ज होने पर आपको राशन कार्ड डेटा नहीं मिलेगा।
- अगर आप ऑनलाइन चेक कर रहे हैं, तो सरकारी खाद्य पोर्टल की उपलब्धता जांच लें। कभी-कभी सर्वर डाउन होने के कारण भी राशन कार्ड चेक नहीं हो पाता है।
- राशन कार्ड और आधार कार्ड में दर्ज आपका नाम, जन्मतिथि, या लिंग आदि की जानकारी अलग-अलग हो सकती है। यदि डेटा मिसमैच होता है, तो राशन कार्ड चेक करने पर जानकारी नहीं दिखती है।
- पहले अपने आधार कार्ड और राशन कार्ड में नाम या अन्य जानकारी को सही करवाएं, ताकि दोनों में राशन कार्ड डेटा समान हो।
- अपने आधार कार्ड को राशन कार्ड से लिंक करवाएं।
FAQs सामान्य प्रश्न
आधार कार्ड से राशन कार्ड चेक करने में कितना समय लगता है?
आधार कार्ड से राशन कार्ड चेक करने में ज़्यादा समय नहीं लगता है। आमतौर पर यह इस बात पर निर्भर करता है कि आप किस तरीके से राशन कार्ड चेक कर रहे हैं।
अगर आप ऑनलाइन मोबाइल या कंप्यूटर से राशन कार्ड चेक करते हैं, तो पूरी प्रक्रिया 2 से 5 मिनट में पूरी हो जाती है।
अगर आप राशन दुकान पर ई-पॉस मशीन से फिंगरप्रिंट के जरिए राशन कार्ड चेक कराते हैं, तो इसमें भी 1 से 3 मिनट का ही समय लगता है, इसके लिए मशीन सही से काम कर रही होनी चाहिए।
वहीं CSC जन सेवा केंद्र या खाद्य विभाग के कार्यालय में जाकर राशन चेक कराने पर, वहाँ की भीड़ और प्रक्रिया के अनुसार 5 से 15 मिनट तक समय लग सकता हैं।
आधार से राशन कार्ड चेक करते समय वेबसाइट न खुले, तो क्या करें?
अगर आधार से राशन कार्ड चेक करते समय वेबसाइट नहीं खुल रही है, तो घबराने की जरूरत नहीं है। यह समस्या अक्सर वेबसाइट के तकनीकी कारणों से होती है और कुछ आसान उपाय अपनाकर इसे हल किया जा सकता है।
सबसे पहले यह जांच लें कि आपके मोबाइल या कंप्यूटर में इंटरनेट सही से काम कर रहा है या नहीं। कई बार धीमे इंटरनेट की वजह से सरकारी खाद्य वेबसाइट नहीं खुलती है। नेटवर्क बदलकर या वाई-फाई से दोबारा कोशिश करें।
कई बार खाद्य विभाग की वेबसाइट पर ज्यादा लोड या सर्वर मेंटेनेंस की वजह से साइट बंद रहती है।
ऐसी स्थिति में कुछ समय रुककर, सुबह या देर रात फिर से वेबसाइट खोलने की कोशिश करनी है। अगर मोबाइल में दिक्कत आ रही है, तो कंप्यूटर या लैपटॉप इस्तेमाल कर सकते हैं।
अगर फिर भी वेबसाइट नहीं खुल रही है, तो आप सीजी खाद्य विभाग हेल्पलाइन नंबर 0771-2511974 पर कॉल करके जानकारी प्राप्त कर सकते है।
सीजी आधार से राशन कार्ड चेक करना फ्री है या नहीं?
जी हाँ, सीजी आधार से राशन कार्ड चेक करना पूरी तरह से फ्री है। यह सेवा सीजी खाद्य विभाग की तरफ से दी जाती है, ताकि हर व्यक्ति बिना किसी खर्च के अपना राशन कार्ड चेक कर सके।
निष्कर्ष
CG आधार से राशन कार्ड चेक करने की सुविधा नागरिकों के लिए बहुत ही सरल और उपयोगी है।
अब छत्तीसगढ़ राज्य का राशन कार्ड धारक इस लेख में दी गई जानकारी का उपयोग कर अपने राशन कार्ड को आधार कार्ड के माध्यम से चेक कर सकता है।
इस लेख में दी गई जानकारी कैसी लगी इसके बारे में और इस लेख से जुड़ा कोई सवाल आपके मन में है, तो उसके बारे में भी आप नीचे कमेंट कर हमें बताएं।
हम आपके सवाल का पूरे विस्तार से जवाब देंगे।
यदि आप आगे भी ऐसे ही छत्तीसगढ़, राजस्थान, वेस्ट बंगाल आदि राज्य से जुड़ी राशन कार्ड की लेटेस्ट अपडेट जानकारी सबसे पहले मालूम करना चाह रहे हैं, तो आपको ratiocardhub.com पर विजिट करना है।







