राशन कार्ड बनवाने के लिए एप्लीकेशन कैसे लिखें? (2026) में

anand borse author rationcardhub.com
Published On: January 9, 2026

आज के समय में राशन कार्ड भारत में आर्थिक रूप से कमजोर और जरुरतमंद परिवारों के लिए एक अहम दस्तावेज बन गया है। 

राशन कार्ड से आप सरकारी राशन दुकान से सार्वजनिक वितरण प्रणाली PDS के तहत खाद्य सामग्री जैसे की गेहूं, दाल, चावल, बाजरा आदि प्राप्त कर सकते है। 

अब खाद्य विभाग द्वारा ऑनलाइन और ऑफलाइन राशन कार्ड बनवाने के प्रक्रिया उपलब्ध की गई है।

अगर आपके पास अभी तक राशन कार्ड नहीं है या आप राशन कार्ड बनवाना चाहते है, तो आपको इसके लिए आवेदन फॉर्म के साथ नया राशन कार्ड बनवाने के लिए एप्लीकेशन लिखना होता है। 

लेकिन बहुत से लोगों को एप्लीकेशन पत्र कैसे लिखा जाता है? एप्लीकेशन में क्या जानकारी देनी होती है? एप्लीकेशन को किस भाषा में लिखा जाता है? एप्लीकेशन के साथ कौन-कौन से डाक्यूमेंट्स जोड़े जाते है? आदि सवालों के बारे में जानकारी नहीं होती है।

इसी कारण हम आपको इस लेख में सरल और स्टेप बाय स्टेप आसान शब्दों में बताएंगे कि राशन कार्ड बनवाने के लिए एप्लीकेशन कैसे लिखें? और साथ ही में राशन कार्ड बनवाने के लिए इस्तेमाल होने वाले एप्लीकेशन फॉर्मेट भी देंगे।

ताकि आप बिना किसी परेशानी से अपना एप्लीकेशन पत्र तैयार कर सके।

राशन कार्ड के लिए एप्लीकेशन पत्र में कौन-कौन सी जानकारी लिखनी चाहिए?

  • आपको राशन कार्ड किस व्यक्ति के नाम पर बनवाना है, उनका पूरा नाम लिखना है। उदाहरण के लिए श्री राम कुमार शर्मा परिवार के मुखिया का नाम लिखना है।
  • घर के मुखिया का नाम और उसके साथ परिवार में रहने वाले सभी सदस्यों जिनके नाम राशन कार्ड में शामिल करने हे। उनके नाम, लिंग, संबंध, जन्म तिथि, मोबाइल नंबर, जाती, घर का पूरा पता, पिनकोड जैसी जानकारी लिखना है।
  • परिवार के सभी सदस्यों का आधार कार्ड नंबर दर्ज करना है।
  • परिवार के मुखिया का व्यवसाय और उनकी सालाना आय के बारे में जानकारी लिखना हैं।
  • पहले से परिवार को कोई राशन कार्ड जारी नहीं किया गया है, यह एप्लीकेशन पर लिखना है। 
  • आप अपने लिए कौन सा राशन कार्ड बनवाना चाहते हैं, जैसे कि एपीएल, बीपीएल, अंत्योदय, पीएचएच, अन्नपूर्णा जैसे इनमें से कोई एक राशन कार्ड का प्रकार सेलेक्ट कर लिखना है।

नया राशन कार्ड बनवाने हेतु एप्लीकेशन पत्र में क्या-क्या डाक्यूमेंट्स जोड़ें?

  • परिवार के मुख्य की पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो
  • परिवार के मुखिया और सभी सदस्यों के आधार कार्ड।
  • निवास प्रमाण पत्र (पानी का बिल या बिजली का बिल या मकान टैक्स रसीद)
  • आय प्रमाण पत्र
  • गैस कनेक्शन पासबुक की फोटो कॉपी
  • बैंक पासबुक की फोटो कॉपी
  • घोषणा पत्र
  • मोबाइल नंबर
  • विवाह प्रमाण पत्र (यदि आपसे मांगे जाते है तो)
  • जाति प्रमाण पत्र (यदि आपसे मांगे जाते है तो)
  • विकलांगता प्रमाण पत्र (यदि आपसे मांगे जाते है तो)

राशन कार्ड के लिए एप्लीकेशन पत्र लिखते समय किन-किन बातों को ध्यान में रखना चाहिए?

  • आपका लिखा गया एप्लीकेशन सही फॉर्मेट में होना चाहिए।
  • एप्लीकेशन को बहुत ही सरल साफ और सम्मानजनक भाषा में लिखना है।
  • एप्लीकेशन में अनावश्यक शब्द या जटिल शब्दों जिसका अर्थ जल्दी समझ न आएं, ऐसे शब्दों का उपयोग करने से बचना है।
  • एप्लीकेशन में खाद्य विभाग कार्यालय के अधिकारी का नाम सही से लिखना है। गलत अधिकारी का नाम लिखने से आवेदन रिजेक्ट किया जाता है।
  • एप्लीकेशन में लिखने वाली सभी जानकारी साफ पढ़ने योग्य होनी चाहिए।
  • एप्लीकेशन में किसी भी तरह की झूठी जानकारी देने से बचाना है, इससे आपका आवेदन तुरंत ही रिजेक्ट कर दिया जाएगा।
  • एप्लीकेशन को आप हिंदी भाषा में या अपने राज्य में उपयोग होने वाली भाषा में लिख सकते हैं। 
  • राशन कार्ड बनवाने के लिए उपयोग किए जाने वाला एप्लीकेशन सिर्फ एक पेज का होना चाहिए, उससे ज्यादा नहीं।

राशन कार्ड बनवाने के लिए एप्लीकेशन कैसे लिखें?

ration card banwane ke liye application

  • राशन कार्ड आवेदन पत्र को लिखने के लिए सबसे पहले एक साफ सुथरा कोरा कागज लें। 
  • इसके बाद आपको कागज के राइट साइड में सेवा में, श्रीमान खाद्य विभाग अधिकारी का नाम, खाद्य विभाग का नाम और अपने जिले और ब्लॉक का नाम लिखना है।
  • अब एप्लीकेशन लिखने की तारीख दर्ज करनी है।
  • इसके बाद कागज पर नीचे थोड़ी जगह छोड़ने के बाद कागज के बीच में “विषय” लिखना है जिसमें “नए राशन कार्ड हेतु आवेदन पत्र” ऐसा लिखें।
  • अब कागज पर थोड़ा नीचे जगह छोड़कर खाद्य अधिकारी को महोदय जी या अगर खाद्य अधिकारी मैडम है, तो महोदिया जी लिखें। आप मान्यवर और श्रीमान भी लिख सकते हैं।
  • इसके बाद नीचे पैराग्राफ लिखते समय आगे थोड़ी जगह छोड़े और अपना पूरा नाम, पिता/पति का नाम, आवासीय पता, राशन कार्ड का प्रकार लिखें।
  • अब आपको पत्र में राशन कार्ड बनवाने का कारण लिखना है। उदाहरण के लिए जैसे की मैं आर्थिक रूप से कमजोर परिवार से आता हूं और मुझे सरकारी खाद्य सुरक्षा योजना का लाभ प्राप्त करना है और मैं इसके लिए पात्रता रखता हूं, तो इसके लिए मुझे राशन कार्ड बनवाना है। 
  • एप्लीकेशन लिखते समय आपको साफ़-साफ़ लिखना है, कि पहले से मेरा कोई राशन कार्ड नहीं है और साथ ही में अपने परिवार के सदस्यों का नाम, उनकी आयु और आधार नंबर भी लिखना है।
  • इसके बाद नीचे एप्लीकेशन के साथ आप कौन-कौन से दस्तावेज जोड़ रहे हैं उनकी सूची लिखें। जैसे की आधार कार्ड, वोटर आईडी कार्ड, निवास प्रमाण पत्र आय प्रमाण पत्र आदि।
  • अब आपको निवेदन लिखना है कि मैं आपसे निवेदन करता हूं कि आप मेरा नया राशन कार्ड जल्द से जल्द जारी करें ताकि मैं राशन कार्ड से जुड़ी सरकारी खाद्य सुरक्षा योजना का लाभ प्राप्त कर सकूं।
  • इसके बाद आवेदन पत्र में लेफ्ट साइड में आप नीचे मैं आपका आभारी रहूंगा धन्यवाद लिखे और अपना पूरा नाम, हस्ताक्षर, घर का पता, मोबाइल नंबर लिखें।
  • एप्लीकेशन को पूरा लिखने के बाद एप्लीकेशन के साथ सभी आवश्यक दस्तावेज जिनकी सूची आपने एप्लीकेशन में लिखी है, वह सभी दस्तावेज एप्लीकेशन के साथ जोड़ दें।
  • अब इस तैयार किया गया एप्लीकेशन को अपने नजदीकी जिला एवं ब्लाक के खाद्य विभाग कार्यालय में खाद्य अधिकारी को जमा कर दें और वहां से रेफरेंस पावती प्राप्त कर लेना है।
  • आपकी एप्लीकेशन खाद्य विभाग अधिकारी द्वारा जांच किया जाएगा।
  • जांच प्रक्रिया में सभी जानकारी और दस्तावेज पात्र पाए जाने पर आपका राशन कार्ड जारी कर दिया जाएगा। जिसे आप खाद्य कार्यालय पर जाकर प्राप्त कर पाएंगे।

इस तरह आप नये राशन कार्ड के लिए आवेदन पत्र लिख सकते हैं।

इन आर्टिकल को पढ़ें:-

छत्तीसगढ़ राशन कार्ड में ई-केवाईसी कैसे करें?

दिल्ली राशन कार्ड में पता कैसे चेंज करें?

राशन कार्ड निरस्त करवाने के हेतु एप्लीकेशन कैसे लिखें? 2026

राशन कार्ड बनवाने हेतु एप्लीकेशन फॉर्मेट

(1)

सेवा में 

जिला आपूर्ति अधिकारी,  

खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग,  

लखनऊ (उत्तर प्रदेश)  

दिनांक: 29/12/2025  

विषय: नए राशन कार्ड बनवाने हेतु आवेदन पत्र  

महोदय, महोदिया जी 

 सविनय निवेदन है कि मैं राजेश शर्मा, पुत्र श्री रामलाल शर्मा, निवासी 48, आनंद नगर, लखनऊ का स्थायी निवासी हूँ। 

मैं अपने परिवार के लिए नया राशन कार्ड बनवाना चाहता हूँ। मेरे परिवार में कुल 6 सदस्य हैं। नीचे उनकी जानकारी दी गई है।  

1. राजेश शर्मा (36 वर्ष) – मुखिया  

2. राधा देवी (33 वर्ष) – पत्नी  

3. सोनू शर्मा (13 वर्ष) – पुत्र  

4. पायल शर्मा (8 वर्ष) – पुत्री  

5. रामलाल शर्मा (65 वर्ष) – पिता  

मैंने इस एप्लीकेशन के साथ सभी आवश्यक दस्तावेज़ जोड़ें है। 

1. आधार कार्ड की कॉपी (सभी सदस्यों की)  

2. निवास प्रमाण पत्र (बिजली बिल)  

3. पासपोर्ट साइज फोटो  

4. आय प्रमाण पत्र

5. मोबाइल नंबर   

कृपया आप मेरे नया राशन कार्ड बनवाने के लिए पत्र को स्वीकार कर नया राशन कार्ड जारी करें।  

धन्यवाद।  

भवदीय,  

राजेश शर्मा

(हस्ताक्षर______)     

मोबाइल: 91+ 98765****0  

पता: 48, आनंद नगर, लखनऊ  

(2)

सेवा में,
जिला आपूर्ति अधिकारी,
खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग,
पटना (बिहार)

विषय: राशन कार्ड बनवाने के लिए एप्लीकेशन।

महोदय/महोदया,जी 

 सविनय निवेदन है कि मैं राम कुमार, पुत्र श्री मोहन कुमार , ग्राम अमौसी, पोस्ट पटना, तहसील सरोजिनी नगर, जिला पटना का स्थायी निवासी हूँ।

मेरे परिवार के पास वर्तमान में कोई राशन कार्ड नहीं है। अतः आपसे निवेदन है कि कृपया मेरे परिवार के लिए नया बीपीएल राशन कार्ड जारी करें।

मेरे परिवार की जानकारी निचे दी गई है। 

नाम उम्र लिंग संबंधआधार नंबर
मोहन कुमार67पुरुषपिता **** 6453 3223
राम कुमार42पुरुषमुखिया1234 4668 ****
सीता देवी37स्त्रीपत्नी2345 **** 1344
छोटू कुमार18पुरुषपुत्र**** 6754 9087
मीना कुमार13स्त्रीपुत्री4567 8912 ****

आप मेरे राशन कार्ड जारी करने हेतु आवेदन को स्वीकार करें।

धन्यवाद।

नाम: राम कुमार

हस्ताक्षर:_______
पिता का नाम: श्री मोहन कुमार
आधार संख्या: **** 5678 9123
मोबाइल नंबर: 98***43210

FAQ सामान्य प्रश्न 

  1. क्या राशन कार्ड के लिए एप्लीकेशन पत्र में किसी भी प्रकार की फीस लगती है?

    नए राशन कार्ड के लिए आवेदन करने के लिए एप्लीकेशन पत्र लिखने और उसे खाद्य विभाग कार्यालय में ऑनलाइन या ऑफलाइन जमा करने के लिए किसी भी प्रकार की कोई भी फीस नहीं ली जाती है। यह एक सरकारी फ्री सुविधा है जो आम नागरिकों के लिए उपलब्ध की गई है।

  2. राशन कार्ड के लिए आवेदन पत्र में गलती होने पर उसे कैसे ठीक करें?

    जब भी आप राशन कार्ड हेतु प्रार्थना पत्र लिखे तब अप्लीकेशन जमा करने से पहले उसे एक या दो बार ध्यान से जरूर पढ़ें ताकि आवेदन पत्र में कोई गलती ना रह जाए। अगर एप्लीकेशन पत्र में कोई गलती हो जाती है, तो आप उसे एक नए कागज पर फिर से लिख सकते हैं और जमा कर सकते हैं।

  3. राशन कार्ड के बनवाने का एप्लीकेशन स्वीकार होने में कितने दिन लगते हैं?

    राशन कार्ड बनवाने के लिए एप्लीकेशन खाद्य विभाग कार्यालय में ऑनलाइन या ऑफलाइन जमा करने के बाद आपकी एप्लीकेशन को स्वीकृत होने में 15 से 30 दिनों तक का समय लगता है।

  4. राशन कार्ड के लिए एप्लीकेशन किस पर लिखना चाहिए?

    राशन कार्ड के लिए एप्लीकेशन साधारण A4 साइज के सफ़ेद कागज़ पर लिखना चाहिए। इसके लिए आपको किसी विशेष पेज की जरूरत नहीं होती है। आप चाहे तो इसे हाथ से साफ-साफ शब्दों में लिख सकते हैं या कंप्यूटर से टाइप करके प्रिंट कर सकते हैं।

  5. राशन कार्ड बनाने हेतु एप्लीकेशन लिखने के लिए कौन सी पेन का इस्तेमाल करना चाहिए?

    एप्लीकेशन लिखने के लिए आप ब्लू या ब्लैक पेन का इस्तेमाल कर सकते हैं। आपको अन्य किसी पेन का उपयोग नही करना चाहिए। सरकारी आवेदन पत्रों में आमतौर पर ब्लू पेन का सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाता है, क्योंकि इसकी लिखावट साफ और पढ़ने में आसान होती है।

  6. राशन कार्ड बनवाने के लिए एप्लीकेशन ऑनलाइन जमा करने के बाद रसीद मिलती है?

    जी हां, जैसे ही आप राशन कार्ड बनवाने के एप्लीकेशन को अपने नजदीकी खाद्य विभाग कार्यालय में जमा करते हैं। चाहे ऑनलाइन हो या ऑफलाइन, तो आपको एप्लीकेशन जमा करने के बाद रसीद पावती मिलती है। जिसे आपको संभाल के रखना है। उस रसीद पर एक रेफरेंस नंबर होता है, उस रेफरेंस नंबर से आप अपने राशन कार्ड का स्टेटस चेक कर सकते हैं।

  7. राशन कार्ड बनवाने के लिए एप्लीकेशन परिवार में कौन लिख सकता हैं?

    राशन कार्ड बनवाने के लिए आवेदन परिवार के मुखिया द्वारा लिखा जाना चाहिए, जो आमतौर पर परिवार की सबसे उम्रदराज़ महिला होती है, या यदि कोई महिला नहीं है, तो पुरुष सदस्य लिख सकता है।

निष्कर्ष  

इस लेख में हमने राशन कार्ड बनवाने के लिए आवेदन पत्र कैसे लिखें? इसके बारे में और इससे जुड़े सभी सवालों के जवाब आसान भाषा में बताएं है और साथ ही राशन कार्ड बनवाने के एप्लीकेशन फॉर्मेट भी दिए है।

राशन कार्ड आवेदन पत्र का नमूना सही से लिखने से एप्लीकेशन खाद्य कार्यालय में जल्द से जल्द स्वीकार किया जाता है।

इसीलिए अगर आप भी अपने राशन कार्ड प्राप्त करने के लिए पहली बार एप्लिकेशन लिख रहे, तो आप ऊपर बताए गए तरीके से अपने एप्लीकेशन को तैयार कर सकते हैं। 

अगर आपको यह लेख पसंद आया है, तो आप इस लेख को अपने जरुरी मित्रों एंव सोशल मीडिया पर शेयर कर सकते है।

अगर आपको ऐसे ही जानकारी आगे भी जाननी है, तो आप rationcardhub.com वेबसाइट पर विजिट करते रहिए।

anand borse author rationcardhub.com

Anand Borse

मेरा नाम आनंद बोरसे है और मैं rationcardhub.com का फाउंडर और लेखक हूँ। मैं पिछले 3 वर्षों से राशन कार्ड से जुडी जानकारी इंटरनेट पर शेयर करता आ रहा हूँ। मेरे लिखे गएँ आर्टिकल के माध्यम से लोगों ने अपने नया राशन कार्ड बनवाएं है, राशन कार्ड में सुधार करवाया हैं और राशन कार्ड से जुडी ऑनलाइन सेवाओं का लाभ उठाया है।

मेरा उद्देश्य लोगों को राशन कार्ड से जुडी सटीक, सरल और भरोसेमंद जानकारी उपलब्ध कराना है ताकि कोई भी नागरिक बिना किसी परेशानी के राशन कार्ड सरकारी योजना का लाभ प्राप्त कर सकें।

Leave a Comment