राशन कितना मिलता है कैसे चेक करें? 2026 में ऑनलाइन जानें

anand borse author rationcardhub.com
Published On: January 8, 2026

भारत सरकार द्वारा राशन कार्ड धारकों को हर महीने सस्ते दर पर राशन दिया जाता है, ताकि गरीब और जरूरतमंद परिवारों को खाद्य सुरक्षा का लाभ मिलता रहे। 

लेकिन कई बार लोगों को यह जानकारी नहीं होती कि उनके राशन कार्ड पर कितना राशन तय है और उन्हें पूरा राशन मिल भी रहा है या नहीं।

ऐसे में राशन कितना मिलता है कैसे चेक करें? यह जानना राशन कार्ड होल्डर के लिए बहुत ही जरूरी हो जाता है। 

आज के डिजिटल समय में खाद्य विभाग ने राशन से जुड़ी जानकारी ऑनलाइन देखने की सुविधा दे दी है, जिससे अब कोई भी व्यक्ति घर बैठे अपने मोबाइल से राशन की मात्रा, राशन वितरण की स्थिति आसानी से चेक कर सकता है।

राशन कितना मिलेगा यह जानने के लिए अब आपको राशन डीलर पर निर्भर रहने या सरकारी खाद्य दफ्तरों के चक्कर लगाने की ज़रूरत नहीं है।

इस ब्लॉग पोस्ट में, मेरा राशन ऐप के माध्यम से राशन कितना मिलता है यह कैसे चेक करें? इसके लिए क्या आवश्यकताएं है? चेक करना क्यों जरुरी है? आदि। प्रश्नों के बारे में विस्तार से जवाब बताएंगे।

ताकि राशन की मात्रा चेक करते समय आपको परेशान न होना पड़े।  

राशन कार्ड क्या है और यह क्यों ज़रूरी है?

राशन कार्ड भारत सरकार द्वारा जारी किया जाने वाला एक महत्वपूर्ण सरकारी दस्तावेज़ है, जिसका उपयोग आम नागरिकों को सस्ती दरों पर खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के लिए किया जाता है। 

राशन कार्ड के माध्यम से गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों को सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) के तहत गेहूं, चावल, चीनी, दाल, केरोसिन तेल जैसी आवश्यक वस्तुएँ मिलती हैं, जिससे उनकी रोजाना ज़रूरतें पूरी करने में मदद मिलती है। 

राशन कार्ड का सबसे पहला उद्देश्य सार्वजनिक वितरण प्रणाली के माध्यम से समाज के सबसे गरीब परिवारों को खाद्यान्न पहुँचाना है।

यह राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम, 2013 (NFSA) के नियम के तहत कार्य करता है।

यह राशन कार्ड केवल राशन लेने तक सीमित नहीं है, बल्कि व्यक्ति के पहचान और पते के प्रमाण के रूप में भी बहुत उपयोगी माना जाता है। 

राशन कार्ड का उपयोग स्कूल में बच्चों के एडमिशन, गैस कनेक्शन लेने, बैंक खाता खोलने, सरकारी सब्सिडी का लाभ उठाने, वोटर आईडी या आधार कार्ड बनवाने जैसी कई प्रक्रियाओं में किया जाता है। 

इसके अलावा, केंद्र या राज्य सरकार की अलग-अलग कल्याणकारी योजनाओं जैसे की प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत योजना आदि में पात्रता तय करने के लिए भी राशन कार्ड का इस्तेमाल किया जाता है। 

राशन कार्ड से यह भी पता चलता है कि परिवार गरीबी रेखा के ऊपर है या नीचे, जिससे सही व्यक्ति तक सरकारी खाद्य सहायता पहुँचाई जाती है। 

राशन की मात्रा कौन तय करता है?

राशन की मात्रा मुख्य रूप से केंद्र सरकार (भारतीय खाद्य निगम – FCI के माध्यम से) और राज्य सरकारों के द्वारा तय होती है। 

केंद्र सरकार राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (NFSA) के तहत यह नियम बनाती है कि किन लोगों को कितनी मात्रा में अनाज दिया जाएगा, जैसे चावल, गेहूं या अन्य अनाज।

इसके बाद राज्य सरकारें अपने-अपने राज्य की जनसंख्या, गरीब परिवारों की संख्या, परिवारों आर्थिक स्थिति को ध्यान में रखते हुए इसे लागू करती हैं। 

हर एक पात्र लाभार्थियों को हर महीने एक तय मात्रा में अनाज दिया जाता है, जबकि कुछ को परिवार के हिसाब से राशन तय किया जाता है। 

राशन की मात्रा इस बात पर भी निर्भर करती है कि कार्डधारक किस श्रेणी में आता है, जैसे एपीएल, बीपीएल, अंत्योदय अन्न योजना या आदि। 

राशन की मात्रा तय करने का उद्देश्य यह होता है कि गरीब और जरूरतमंद परिवारों को पूरा और सस्ता खाद्य मिल सके और कोई भी भूखा न रहे।

राशन कार्ड कितने प्रकार के होते हैं?

भारत में राशन कार्ड आम लोगों की ज़रूरतों को ध्यान में रखते हुए अलग-अलग प्रकार के बनाए गए हैं। इसी कारण राशन कार्ड कई प्रकार के होते हैं, ताकि हर परिवार को उसकी आर्थिक स्थिति के अनुसार खाद्य सहायता मिले।

1. अंत्योदय अन्न योजना (AAY)

ये (Antyodaya Anna Yojana) राशन कार्ड समाज के सबसे गरीब और कमज़ोर परिवारों के लिए होते हैं, जिनमें निराश्रित, वरिष्ठ नागरिक, विधवाएं, दिहाड़ी पर गुजारा करने वाले मजदूर, रिक्शा चालक, कुली और गंभीर रूप से बीमार व्यक्ति शामिल हैं, जिनके पास आय का कोई निश्चित स्रोत नहीं है। 

इन कार्डधारकों को हर परिवार हर महीने 35 किलोग्राम खाद्य गेहूं, चावल मिलता है।

2. प्राथमिकता वाले परिवार (PHH)

प्राथमिकता (Priority Households) कार्ड उन परिवारों को दिए जाते हैं, जो राज्य सरकार द्वारा तय आय और पात्रता योग्यताएं को पूरा करते हैं। 

यह राशन कार्ड भारत की अधिकांश आबादी इस्तेमाल करते है।

इन कार्डधारकों को हर व्यक्ति हर महीने में 5 किलो खाद्य सामग्री राशन दुकान से प्राप्त होता है।

3. गरीबी रेखा से ऊपर (APL)

यह कार्ड (Above Poverty Line) गरीबी रेखा से ऊपर जीवन यापन करने वाले परिवारों को जारी किया जाता हैं।

इसमें मिलने वाली राशन सामग्री की मात्रा हर सदस्य को हर महीने 5 किलो राशन मिलता है।

4. अन्नपूर्णा योजना (AY)

यह अन्नपूर्णा (Annapurna Yojana) राशन कार्ड उन बुजुर्गों जो 65 वर्ष या उससे अधिक उम्र के है, जिनके पास आय का कोई स्रोत नहीं है और वे किसी अन्य पेंशन योजना का लाभ नहीं ले रहे हैं उन लोगों को जारी किया जाता है।

इन लाभार्थियों को प्रति महीने 10 किलो खाद्य मुफ्त में दिया जाता है।

5. गरीबी रेखा से नीचे (BPL)

जो गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करते है उन परिवारों को बीपीएल (Below Poverty Line) राशन कार्ड दिया जाता है। इन राशन कार्ड को पीले रंग से दर्शाया जाता है।

इन कार्ड धारकों को राशन शॉप से हर महीने हर एक सदस्य पर 5 किलोग्राम मात्रा में खाद्य वस्तुएँ मिलती है। 

राशन कितना मिलता है यह चेक करना क्यों जरुरी है?

राशन कितना मिलता है यह चेक करना इसलिए ज़रूरी होता है, ताकि लाभार्थी को सरकार द्वारा तय किया गया पूरा और सही राशन मिल सके। 

कई बार जानकारी न होने के कारण लोग कम राशन मिलने पर भी शिकायत नहीं कर पाते, जिससे उनका हक़ मारा जाता है। 

अगर आप समय-समय पर ऑनलाइन या मेरा राशन ऐप के ज़रिए अपना राशन स्टेटस चेक करते हैं, तो आपको यह साफ़ पता चलता है कि आपके कार्ड पर कितना गेहूं, चावल, चीनी या अन्य खाद्य सामग्री मिलनी चाहिए। 

इससे राशन दुकानदार की गड़बड़ी, कटौती या धोखाधड़ी को रोका जा सकता है।

इसलिए हर राशन कार्ड धारक को अपना राशन कितना मिलता है, यह नियमित रूप से चेक करना बहुत ज़रूरी है।

ऑनलाइन राशन चेक करने के लिए किन दस्तावेज़ों की ज़रूरत होती है?

  • राशन कार्ड नंबर।
  • राशन कार्ड में शामिल किसी एक सदस्य का आधार कार्ड जो राशन कार्ड से लिंक हो।
  • आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर OTP के लिए।

राशन कितना मिलता है कैसे चेक करें? ऑनलाइन Mera Ration ऐप से

  • राशन कार्ड पर कितना राशन मिलता है यह चेक करने के लिए आपको अपने स्मार्टफोन में प्ले स्टोर में आकर Mera Ration App सर्च करना है और इस ऐप को अपने मोबाइल फोन में इंस्टॉल कर लेना है। 
राशन कितना मिलता है चेक करने के लिए गूगल प्लेस्टोर से मेरा राशन ऐप इनस्टॉल

  • स्मार्टफोन में ऐप को इंस्टॉल करने के बाद इसे ओपन करना है।
  • इसके बाद में ऐप में आपको अपनी भाषा सेलेक्ट करनी है हिंदी या इंग्लिश और Next बटन पर क्लिक कर देना है।
  • अब नया इंटरफ़ेस खुलेगा, जिसमे Get Started बटन पर क्लिक करना है।
मेरा राशन ऐप इनस्टॉल करने के बाद आगे बढे

  • ऐप ओपन करते समय आपसे कुछ परमिशन मांगेगा उस परमिशन को allow करना है।
  • अब ऐप का लॉगिन पेज खुलेगा इसमें राशन कार्ड में शामिल किसी एक सदस्य का आधार नंबर दर्ज करना है।
  • अब स्क्रीन पर दिख रहा कैप्चा कोड सही तरीके से दर्ज करना है और Login with OTP विकल्प पर क्लिक कर देना है। 
मेरा राशन ऐप पर राशन कितना मिलता है चेक करने के लिए राशन कार्ड में शामिल किसी सदस्य का  आधार नंबर दर्ज करना

  • इसके बाद सदस्य के आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर पर ओटीपी भेजा जाएगा उस ओटीपी को दर्ज कर देना है और Verify बटन पर क्लिक कर देना है।
मेरा राशन ऐप पर राशन कितना मिलता है यह चेक करने के लिए राशन कार्ड में शामिल किसी सदस्य का  आधार नंबर दर्ज करने के बाद ओटीपी वेरिफिकेशन

  • अब आपको 4 डिजिट का नया MPIN क्रिएट करने का मैसेज स्क्रीन पर दिखाई देगा, जिसमे आपको Create Now पर क्लिक करना है और आपको याद रहे ऐसा 4 डिजिट का एमपिन दर्ज कर Next पर क्लिक करना है।
  • इसके बाद फिर से एमपिन दर्ज करना है और Create MPIN बटन पर क्लिक कर देना है। जिससे आपका एमपिन क्रिएट हो जाएगा।
मेरा राशन ऐप पर हमेशा आधार से लॉगिन होने की जरुरत न पड़े इसके लिए नया एमपिन बनाना

  • इस एमपिन का उपयोग आप मेरा राशन ऐप में लॉगिन करते समय करना है।
  • एमपिन बनाने से आपको मेरा राशन ऐप में लॉगिन करने के लिए बार-बार राशन कार्ड में शामिल सदस्य का आधार नंबर दर्ज करने की जरुरत नहीं पड़ेगी।
  • एमपिन क्रिएट होने जाने के के बाद आप ऐप के होम डैशबोर्ड पर आएंगे। जिसमें राशन धारक के राशन कार्ड से जुड़ी सभी जानकारी दिखने लगेगी।
मेरा राशन ऐप पर राशन कार्ड से जुडी सभी जानकारी डैशबोर्ड

  • इसके बाद आपको सबसे नीचे जाना है, वहां आपको Sale Recipt का ऑप्शन दिखाई देगा उसपर क्लिक करना है। 
मेरा राशन ऐप पर राशन कितना मिलता है यह चेक करने के लिए ऑप्शन पर क्लिक करना

  • इसके बाद आपको मोबाइल स्क्रीन पर राशन कार्ड में शामिल एक सदस्य के नाम पर कितना राशन मिलता हैं और कौन सी खाद्य सामग्री मिलती हैं यह आप देख सकेंगे।
मेरा राशन ऐप पर राशन कितना मिलता है चेक करें

  • आपको पिछले महीने कितना राशन मिलना चाहिए था इसकी जानकारी के लिए आप महीने को सिलेक्ट कर जानकारी चेक कर सकतें हैं।

इन आर्टिकल को पढ़ें:-

छत्तीसगढ़ आधार से राशन कार्ड चेक कैसे करें? जानें पूरी जानकारी

राजस्थान राशन कार्ड में नाम करेक्शन कैसे करें?

अगर मुझे मेरा पूरा राशन नहीं मिलता है, तो क्या करना चाहिए?

सबसे पहले, आपको अपनी राशन की दुकान के डीलर से विनम्रतापूर्वक बात करनी चाहिए और राशन कम मिलने का कारण पूछना चाहिए।

यदि डीलर कोई संतोषजनक जवाब नहीं देता है या समस्या का समाधान नहीं करता है, तो आपको तुरंत उसकी शिकायत दर्ज करनी चाहिए। 

आप अपने राज्य के खाद्य विभाग के हेल्पलाइन नंबर जैसे 1967 पर कॉल कर या NFSA पोर्टल (nfsa.gov.in) पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज कर सकते हैं। 

आप अपने नज़दीकी राशन कार्यालय में जाकर लिखित शिकायत भी दे सकते हैं। 

शिकायत करते समय राशन कार्ड नंबर, राशन डीलर का नाम और पूरी समस्या की जानकारी लिखें और आपके पास राशन कम मिलने का सबुत होना जरुरी है।  

आपके द्वारा की गई शिकायत की खाद्य विभाग द्वारा जाँच की जाएगी और आपको अपने हिस्से का सही राशन उपलब्ध कर दिया जाएगा। 

FAQs सामान्य प्रश्न 

  1. फ्री राशन कब तक मिलेगा?

    भारत सरकार ने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना (PMGKAY) के तहत मुफ्त खाद्यान्न वितरण कार्यक्रम को आगे बढ़ा दिया है। यह योजना अब अगले पाँच वर्षों तक, यानी दिसंबर 2028 तक जारी रहेगी।

  2. राशन कार्ड में क्या-क्या सामान मिलता है?

    राशन कार्ड पर गेहूं, चावल, चीनी और कुछ राज्यों में दाल, नमक या बाजरा दिया जाता है। मिलने वाला सामान और उसकी मात्रा राशन कार्ड के प्रकार पर निर्भर करती है। 

  3. 1 महीने में राशन कितनी बार मिलता है?

    सामान्य नियम के अनुसार, पात्र परिवारों को एक महीने में एक बार राशन कोटा मिलता है। लेकिन कई बार खाद्य राशन विभाग एक साथ दो या तीन महीने का राशन भी बांट देती है।

निष्कर्ष 

मेरा राशन ऐप की मदद से कोई भी राशन कार्ड धारक अपने हिस्से का गेहूं, चावल, दाल या अन्य सामान की पूरी जानकारी घर बैठे देख सकता है।

यहाँ पर प्रस्तुत की गई जानकारी आपको कैसे लगी? इसके बारे में और राशन कितना मिलता है कैसे चेक करें? इससे जुड़ा कोई सवाल है, तो निचे कमेंट में लिखना न भूलें।

हम आपके सवाल का पूर्ण रिसर्च के साथ सही जवाब देंगे। 

आप इस आर्टिकल को बहुत से राशन कार्ड धारकों तक शेयर करें, ताकि उन्हें भी इस जानकारी का लाभ मिल सके। 

यदि आप आगे भी गांव या शहर की राशन कार्ड से जुडी लेटेस्ट अपडेट पहले जानना चाहते है, तो आप rationcardhub.com पर विजिट करते रहें। 

anand borse author rationcardhub.com

Anand Borse

मेरा नाम आनंद बोरसे है और मैं rationcardhub.com का फाउंडर और लेखक हूँ। मैं पिछले 3 वर्षों से राशन कार्ड से जुडी जानकारी इंटरनेट पर शेयर करता आ रहा हूँ। मेरे लिखे गएँ आर्टिकल के माध्यम से लोगों ने अपने नया राशन कार्ड बनवाएं है, राशन कार्ड में सुधार करवाया हैं और राशन कार्ड से जुडी ऑनलाइन सेवाओं का लाभ उठाया है।

मेरा उद्देश्य लोगों को राशन कार्ड से जुडी सटीक, सरल और भरोसेमंद जानकारी उपलब्ध कराना है ताकि कोई भी नागरिक बिना किसी परेशानी के राशन कार्ड सरकारी योजना का लाभ प्राप्त कर सकें।

Leave a Comment