राशन कार्ड नवीनीकरण ऑनलाइन CG कैसे करें? 2026 में जाने तरीका

anand borse author rationcardhub.com
Published On: January 9, 2026

छत्तीसगढ़ (CG) में राशन कार्ड का नवीनीकरण अब मुख्य रूप से ऑनलाइन प्रक्रिया के माध्यम से किया जाता है। 

राज्य सरकार ने नागरिकों की सुविधा के लिए नवीनीकरण की प्रक्रिया को डिजिटल कर दिया है, ताकि लोगों को सरकारी खाद्य कार्यालयों में बार-बार चक्कर न लगाने की जरुरत ना पड़े।

सीजी में राशन कार्ड रिन्यू करने के लिए खाद्य नागरिक आपूर्ति एंव उपभोक्ता संरक्षण विभाग द्वारा एक मोबाइल ऐप लॉन्च किया गया है। 

आपके पास चाहें एपीएल, बीपीएल, अंत्योदय, पीएचएच या अन्नपूर्णा राशन कार्ड हों, आप सीजी राशन कार्ड नवीनीकरण करने के लिए घर बैठे ऑनलाइन अपने मोबाइल से आवेदन कर सकते हैं।

लेकिन राज्य के बहुत से ऐसे राशन कार्ड धारक है जिन्हे ऑनलाइन राशन कार्ड नवीनीकरण करने की जानकारी मालूम नहीं है। 

इसके लिए मैं यहाँ आपको छत्तीसगढ़ राशन कार्ड नवीनीकरण के लिए 2026 में ऑनलाइन आवेदन कैसे करें? डाक्यूमेंट्स क्या चाहिए? राशन कार्ड नवीनीकरण करने के लाभ और ऑनलाइन नवीनीकरण के लिए किया गया आवेदन स्वीकार हुआ है या नहीं आदि। 

इससे जुड़े सभी सवालों के पुरे स्टेप बाय स्टेप विस्तार जानकारी देने वाला हूँ। 

तो आप इस लेख को पूरा पढ़ें, जिससे सीजी राशन कार्ड रिन्यूअल करते समय आपको कोई परेशानी उठानी नहीं पड़ेगी। 

CG राशन कार्ड नवीनीकरण क्या है?

सीजी राशन कार्ड नवीनीकरण छत्तीसगढ़ सरकार के खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग द्वारा चलाई जाने वाली एक प्रक्रिया है, जिसके तहत मौजूदा राशन कार्ड को नए सिरे से अपडेट किया जाता है। 

छत्तीसगढ़ में राशन कार्ड 5 साल के बाद रिन्यू करवाना पड़ता है, जिससे लाभार्थियों को सरकारी राशन का लाभ मिलना जारी रहता है, इसके लिए राशन कार्ड नवीनीकरण करवाना जरूरी होता है।

छत्तीसगढ़ में राशन कार्ड रिन्यू कराने की प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए CG खाद्य विभाग C. G. खाद्य जनभागीदारी मोबाइल एप्लीकेशन या नजदीकी राशन दुकान के माध्यम से ई-केवाईसी यानी की आधार वेरिफिकेशन जैसी प्रक्रियाओं को उपयोग करता है।

छत्तीसगढ़ में राशन कार्ड नवीनीकरण क्यों आवश्यक है?

राशन कार्ड नवीनीकरण करना इसलिए आवश्यक है ताकि इससे सार्वजनिक वितरण प्रणाली PDS के तहत केवल वास्तविक और पात्र परिवार को ही राशन का लाभ मिलता रहे।

राशन वितरण प्रणाली में होने वाले भ्रष्टाचार को रोका जा सके और राशन कार्ड से जुड़ी सरकारी योजना का लाभ राशन कार्ड धारक को ही मिलते रहें।

राशन कार्ड नवीनीकरण कराने के लिए पात्रता 

  • राशन कार्ड धारक छत्तीसगढ़, भारत का नागरिक होना चाहिए।
  • आवेदक के पास दूसरे राज्य का राशन कार्ड नहीं होना चाहिए और अपने राज्य के किसी दूसरे राशन कार्ड में भी नाम नहीं होना चाहिए।
  • राशन कार्ड में शामिल सभी सदस्यों के नाम भी एक ही राशन कार्ड में होने चाहिए किसी दूसरे कार्ड में नाम नहीं होना चाहिए।
  • राशन कार्ड नवीनीकरण का आवेदन परिवार के मुखिया के द्वारा किया जाना चाहिए।
  • मुखिया के पास राशन कार्ड होना जरूरी है।
  • राशन कार्ड में शामिल सभी सदस्यों की सालाना आय लिमिट में होनी चाहिए।
  • परिवार के सभी सदस्यों का आधार कार्ड राशन कार्ड से लिंक होना चाहिए।
  • आवेदक के पास चार पहिया वाहन और एक निश्चित सीमा के अधिक जमीन नहीं होनी चाहिए।
  • आवेदक और उसके परिवार के सदस्य किसी भी प्रकार की सरकारी नौकरी और सरपंच, विधायक या सांसद नहीं होना चाहिए।
  • आवेदक और उसके परिवार में कोई भी व्यक्ति इनकम टैक्स पेयर नहीं होना चाहिए।

राशन कार्ड नवीनीकरण करने के फायदे

  • राशन कार्ड नवीनीकरण करने से आपका राशन कार्ड बंद नहीं होता है। 
  • आप सरकारी राशन दुकान से गेहूं, चावल, चीनी आदि खाद्य सामग्री प्राप्त कर सकते हैं। 
  • राशन कार्ड धारक राज्य सरकार की और केंद्र सरकार की ओर से जारी हुई सरकारी योजना जैसे कि आयुष्मान भारत योजना, आवास योजना, उज्जवला गैस योजना का लाभ ले सकते हैं।
  • राशन कार्ड का उपयोग पहचान और पते के प्रमाण के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है। 
  • राशन कार्ड रिन्यू करने से आप अपने व्यक्तिगत कागजात बनवाने के लिए राशन कार्ड का उपयोग कर सकते हैं।
  • खाद्य विभाग में आपके परिवार के सदस्यों की जानकारी का रिकॉर्ड सही बना रहता है।

राशन कार्ड नवीनीकरण नहीं करने पर क्या होगा?

  • छत्तीसगढ़ राशन कार्ड डीएक्टिवेट कर दिया जाएगा। 
  • आप सरकारी राशन दुकान पर अपने हिस्से का राशन नहीं ले पाएंगे। 
  • आपका नाम छत्तीसगढ़ राशन कार्ड सूची से हटा दिया जाएगा। 
  • आपका नाम और आपके परिवार के सदस्यों के नाम राज्य के खाद्य विभाग के डेटाबेस से हटा दिया जाएगा।
  • आपको राशन कार्ड से जुड़ी सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिलेगा। 
  • आप राशन कार्ड का इस्तेमाल पहचान और पते के प्रमाण के रूप में नहीं कर पाएंगे। 
  • राशन कार्ड का उपयोग आप बैंक खाता खोलना, गैस कनेक्शन प्राप्त करने या अन्य किसी कार्यों के लिए दस्तावेज के रूप में नहीं कर पाएंगे।

राशन कार्ड रिन्यू के लिए आवश्यक दस्तावेज़ क्या हैं?

  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • परिवार के सभी सदस्यों के आधार कार्ड 
  • राशन रिन्यू फॉर्म आवेदन फॉर्म
  • घोषणा पत्र
  • ओरिजिनल राशन कार्ड
  • आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर 
  • बैंक पासबुक की कॉपी 
  • निवास प्रमाण पत्र (बिजली बिल या पानी बिल)
  • आय प्रमाण पत्र 
  • जाति प्रमाण पत्र (यदि जरूरी हो तो)

नोट: जब आप ऑनलाइन या ऑफलाइन सीजी राशन कार्ड को नवीनीकरण करने के लिए आवेदन करेंगे, उससे पहले आपको अपने राशन कार्ड में शामिल सभी सदस्यों की ई-केवाईसी करवा लेनी है। इसके बाद राशन कार्ड रिन्यू करवाने के लिए आवेदन करना है।

राशन कार्ड नवीनीकरण ऑनलाइन CG कैसे करें? ऑनलाइन 

  • राशन कार्ड नवीनीकरण करने के लिए खाद्य नागरिक आपूर्ति विभाग एंव उपभोक्ता संरक्षण विभाग छत्तीसगढ़ शासन के द्वारा C.G. Khadya – Janbhagidari ऐप जारी किया गया है।
  • इस ऐप को गूगल प्लेस्टोर पर जाकर सर्च करना है और इसे अपने स्मार्टफोन में इनस्टॉल कर लेना है।
खाद्य नागरिक आपूर्ति एंव उपभोक्ता संरक्षण विभाग द्वारा जारी सीजी खाद्य जनभागीदारी ऐप राशन कार्ड नवीनीकरण के लिए

  • अब इस ऐप को ओपन करना है।
  • ऐप को ओपन करने के बाद कुछ परमिशन मांगी जाएगी उन्हें Allow कर देना है।
सीजी खाद्य जनभागीदारी ऐप राशन कार्ड नवीनीकरण के लिए परमिशन

  • इसके बाद आपको मोबाइल स्क्रीन पर तीन विकल्प दिखाई देंगे।
  • जिसमें 1 विकल्प राशन कार्ड नवीनीकरण 2 विकल्प राशन कार्ड नवीनीकरण की स्थिति जांचें 3 राशन कार्ड नवीनीकरण कैसे करें।
  • इन तीनों विकल्पों में से आपको पहले विकल्प राशन कार्ड नवीनीकरण पर क्लिक करना है।
सीजी खाद्य जनभागीदारी ऐप राशन कार्ड नवीनीकरण के लिए ऑप्शन

  • अब आपको नए पेज पर राशन कार्ड नवीनीकरण आवेदन प्रोसेस आगे बढ़ाने के लिए दो ऑप्शन दिखाई देंगे।
  • जिसमें पहला क्यूआर स्कैन करके और दूसरा राशन कार्ड नंबर और राशन कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर दर्ज करके।
  • आप क्यूआर कोड पर क्लिक करके अपने राशन कार्ड में दिए गए क्यूआर कोड को स्कैन करके प्रक्रिया को आगे बढ़ा सकते हैं या उसके नीचे राशन कार्ड नंबर और राशन कार्ड से रजिस्टर मोबाइल नंबर दर्ज कर ओटीपी वेरीफाई करके भी प्रक्रिया को आगे बढ़ा सकते हैं। 
सीजी खाद्य जनभागीदारी ऐप राशन कार्ड नवीनीकरण प्रोसेस लॉगिन

  • अब नए पेज पर आपको अपने राशन कार्ड से जुड़ी जानकारी दिख जाएगी, जिसमें राशन कार्ड नंबर, मुखिया का नाम, लिंग, उम्र, पिता/पति का नाम उचित मूल्य की राशन दुकान का नाम, राशन कार्ड का प्रकार और परिवार के सभी सदस्य जिनके नाम राशन कार्ड में शामिल है, उन सभी की जानकारी देखने को मिल जाएगी। 
  • इसके साथ ही किन-किन सदस्यों की ई-केवाईसी हुई है किनकी नहीं हुई है, इसकी जानकारी भी देखने को मिलेगी।
  • इसके बाद आपको नीचे सहमती का खाली बॉक्स दिख रहा होगा, उस खाली बॉक्स ☐ को चेक ☑ करना है और राशन कार्ड नवीनीकरण आवेदन करें बटन पर क्लिक करना है। 
सीजी खाद्य जनभागीदारी ऐप राशन कार्ड नवीनीकरण और राशन कार्ड से जुडी जानकारी

  • अब आपको नए पेज स्क्रीन पर दिखेगा कि राशन कार्ड नवीनीकरण करवाने के लिए किया गया आवेदन जमा हो गया है।
  • ऑनलाइन आवेदन जमा करने के बाद आपको आवेदन का नंबर स्क्रीन पर देखने को मिलेगा।
  • इस राशन कार्ड आवेदन नंबर को आप सेव करके रखें। क्योंकि राशन कार्ड नवीनीकरण हुआ है या नहीं यह जानने के लिए इस आवेदन नंबर की जरूरत होगी।
सीजी खाद्य जनभागीदारी ऐप राशन कार्ड नवीनीकरण जमा होना और आवेदन नंबर दिखना

इस तरह आप ऊपर दी गई प्रक्रिया को फॉलो कर घर बैठे ऑनलाइन इंटरनेट के माध्यम से सीजी खाद्य जनभागीदारी ऐप के तहत राशन कार्ड नवीनीकरण करने के लिए आवेदन कर सकते हैं।

यदि मैं ऑनलाइन राशन कार्ड नवीनीकरण नहीं कर पाता हूँ, तो क्या कोई ऑफलाइन ऑप्शन है?

हां, यदि आप ऑनलाइन छत्तीसगढ़ राशन कार्ड नवीनीकरण नहीं कर पाते हैं, तो इसके लिए ऑफलाइन प्रक्रिया उपलब्ध है जिसकी स्टेप बाय स्टेप प्रक्रिया हमने नीचे बताइए। 

  • सबसे पहले आप अपने नजदीकी जिले के खाद्य नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता संरक्षण विभाग के कार्यालय में आना है। 
  • वहां खाद्य अधिकारी से राशन कार्ड नवीनीकरण का फार्म प्राप्त करना है। 
  • इसके बाद फॉर्म मांगी गई सभी की जानकारी को दर्ज करना है और सभी आवश्यक डॉक्यूमेंट्स को जोड़ना है।
  • अब इस तैयार किए गए फॉर्म को खाद्य विभाग कार्यालय में अधिकारी के पास जमा कर देना है।
  • इसके बाद खाद्य अधिकारी आपके आवेदन को जमा करने के बाद आपके आवेदन स्लिप देंगे।
  • आवेदन स्लिप को संभाल कर रखें। इसकी मदद से आप राशन कार्ड नवीनीकरण हुआ है या नहीं इसकी जानकारी पता कर सकते है।
  • खाद्य अधिकारी आपके जमा किए गए फार्म और दस्तावेजों की जाँच करेगा। 
  • जांच प्रक्रिया में सभी जानकारी सही पाए जाने पर आपका राशन कार्ड को नवीनीकरण कर दिया जाएगा। 

CG राशन कार्ड नवीनीकरण की स्थिति (स्टेटस) कैसे चेक करें?

  • सीजी राशन कार्ड नवीनीकरण करने का स्टेटस चेक करने के लिए आपने सबसे पहले जिस ऐप से राशन कार्ड नवीनीकरण करने के लिए आवेदन किया था, उस C.G. Khadya – Janbhagidari ऐप का इस्तेमाल करना है। 
  • ऐप को ओपन करना है। 
  • इसके बाद आपको स्क्रीन पर दूसरे नंबर पर राशन कार्ड नवीनीकरण की स्थिति जांचें वाला ऑप्शन दिखाई देगा, उस पर क्लिक करना है। 
सीजी खाद्य जनभागीदारी ऐप राशन कार्ड नवीनीकरण की स्थिति जाँच वाला ऑप्शन

  • अब आपके सामने नया पेज खुलेगा, जिसमे आपको राशन कार्ड नंबर दर्ज करना है और नवीनीकरण जांचे पर क्लिक कर देना है।
सीजी खाद्य जनभागीदारी ऐप राशन कार्ड नवीनीकरण की स्थिति चेक करना

  • इसके बाद स्क्रीन पर राशन कार्ड नवीनीकरण आवेदन स्वीकार किया है या नहीं इसकी जानकारी देखने को मिल जाएगी। 

इस आर्टिकल को पढ़ें:- राशन कितना मिलता है कैसे चेक करें? जाने यहाँ पूरी जानकारी

यदि मेरा राशन कार्ड नवीनीकरण आवेदन रिजेक्ट हो जाता है, तो मुझे क्या करना चाहिए?

यदि राशन कार्ड नवीनीकरण करने के लिए किया गया आवेदन रिजेक्ट हो जाता है, तो सबसे पहले ऑनलाइन स्टेटस चेक करना है।

स्टेटस चेक करते समय आपको आवेदन रिजेक्ट क्यों हुआ है, इसकी जानकारी दिखाई देगी।

आवेदन रिजेक्ट होने के कारण दस्तावेज वैलिड नहीं है, आय पात्रता पूरा न करना, गलत जानकारी दर्ज करना, ई-केवाईसी नहीं करना आदि हो सकते है।

आवेदन रिजेक्ट होने का कारण पता चलने के बाद फिर से सही दस्तावेज, पात्रता मानदंडों पूरा करना और सही जानकारी दर्ज कर सही से दोबारा नवीनीकरण के लिए ऑनलाइन या ऑफलाइन आवेदन करना है।

छत्तीसगढ़ राशन कार्ड नवीनीकरण की जानकारी के लिए हेल्पलाइन नंबर क्या है?

छत्तीसगढ़ राशन कार्ड नवीनीकरण करने से जुड़ी किसी समस्या की जानकारी जानने के लिए छत्तीसगढ़ खाद्य विभाग के फोन नंबर 0771-2511974 या 1967 पर कॉल करके जानकारी पता कर सकते हैं। 

सीजी खाद्य विभाग डिटेल्स 

खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता
संरक्षण विभाग,
ब्लॉक 2, तृतीय तल, इंद्रावती भवन,
अटल नगर (छ.ग.)

फ़ोन: 0771-2511974
फैक्स: 0711-2510820
ईमेल: dirfood.cg@gov.in

FAQ सामान्य प्रश्न 

  1. क्या CSC सेंटर से राशन कार्ड रिन्यू करवा सकते हैं?

    जी हाँ, नजदीकी CSC सेंटर से सीजी राशन कार्ड रिन्यू करने के लिए आवेदन कर सकते है, इसके लिए आपको आवश्यक डाक्यूमेंट्स ले जाने है। CSC कर्मचारी आपके आवेदन फॉर्म और डाक्यूमेंट्स को ऑनलाइन जमा कर देंगे। इसके लिए आपको उन्हें सर्विस चार्ज देना होगा।   

  2. ऑनलाइन राशन कार्ड नवीनीकरण आवेदन जमा करने में कितना समय लगता है?

    ऑनलाइन सीजी राशन कार्ड नवीनीकरण आवेदन जमा करने के लिए आपको 10 से 15 मिनट तक का समय लगेगा। 

  3. राशन कार्ड रिन्यू होने में कितने दिन लगते हैं?

    सीजी में राशन कार्ड रिन्यू होने में 15 से 30 दिनों तक का समय लगता है। 

  4. क्या ऑनलाइन राशन कार्ड नवीनीकरण के लिए पैसे लगता है?

    जी नहीं, सीजी ऑनलाइन राशन कार्ड रिन्यू करने के लिए आपको कोई पैसा नहीं लगेगा। यह सुविधा छत्तीसगढ़ खाद्य विभाग द्वारा फ्री में जारी की गई है।  

निष्कर्ष 

इस लेख में हमने ऑनलाइन और ऑफलाइन सीजी राशन कार्ड नवीनीकरण कैसे करें? इसके बारे में पूरी डिटेल के साथ जानकारी साझा की है।

छत्तीसगढ़ राज्य के राशन कार्ड धारक जो अपने राशन कार्ड का नवीनीकरण करना चाहते है, उन्हें यह लेख बहुत ही महत्वपूर्ण साबित होगा। 

यह लेख हर छत्तीसगढ़ राशन कार्ड नवीनीकरण करने के लिए इच्छुक आवेदक के पास पहुँचाना है। ताकि लोगों राशन नवीनीकरण से जुडी जानकारी मिल सके।  

यदि आपको छत्तीसगढ़, राजस्थान, वेस्ट बंगाल, दिल्ली आदि राज्य या केंद्र शासित प्रदेशों में राशन कार्ड की जानकारी को सबसे पहले जाननी है, तो आप rationcardhub.com पर विजिट जरूर करें। 

anand borse author rationcardhub.com

Anand Borse

मेरा नाम आनंद बोरसे है और मैं rationcardhub.com का फाउंडर और लेखक हूँ। मैं पिछले 3 वर्षों से राशन कार्ड से जुडी जानकारी इंटरनेट पर शेयर करता आ रहा हूँ। मेरे लिखे गएँ आर्टिकल के माध्यम से लोगों ने अपने नया राशन कार्ड बनवाएं है, राशन कार्ड में सुधार करवाया हैं और राशन कार्ड से जुडी ऑनलाइन सेवाओं का लाभ उठाया है।

मेरा उद्देश्य लोगों को राशन कार्ड से जुडी सटीक, सरल और भरोसेमंद जानकारी उपलब्ध कराना है ताकि कोई भी नागरिक बिना किसी परेशानी के राशन कार्ड सरकारी योजना का लाभ प्राप्त कर सकें।

2 thoughts on “राशन कार्ड नवीनीकरण ऑनलाइन CG कैसे करें? 2026 में जाने तरीका”

    • आर्टिकल में दी गई प्रक्रिया को अपनाकर आप राशन कार्ड नवीनीकरण कर सकते हैं।

      Reply

Leave a Comment