दिल्ली राशन कार्ड से नाम कैसे हटाएँ ऑनलाइन (2026) में

anand borse author rationcardhub.com
Published On: January 9, 2026

यदि आप दिल्ली के राशन कार्ड धारक है और आपके राशन कार्ड में किसी ऐसे सदस्य का नाम जुड़ा हुआ है।

जो अब आपके परिवार के साथ नहीं रहता है, तो ऐसे में राशन कार्ड से उसका नाम हटाना जरूरी हो जाता है।

दिल्ली में राशन कार्ड से नाम हटवाने की प्रकिया पहले बहुत ही लंबी और झंझट भरी हुआ करती थी, क्योंकि इसके लिए लोगों को जिला खाद्य कार्यालय के चक्कर लगाने पड़ते थे।

लेकिन अब दिल्ली खाद्य विभाग ने इस प्रक्रिया को पूरी तरह से ऑनलाइन कर दिया है।

जिससे अब आप घर बैठे ही राशन कार्ड से नाम कटा सकते हैं, वो भी कुछ आसान स्टेप्स में।

लेकिन आज भी दिल्ली के राशन कार्ड धारकों को नाम हटाने की ऑनलाइन प्रक्रिया मालूम नहीं है।

इसीलिए इस ब्लॉग पोस्ट में, मैं आपको दिल्ली में राशन कार्ड से नाम कैसे हटाएँ ऑनलाइन? इसके लिए किन डॉक्यूमेंट्स की जरूरत है? आवेदन करने के बाद राशन कार्ड से नाम कटा है या नहीं चेक कैसे करें? ऑनलाइन नाम हटाने के लिए महत्वपूर्ण बातें क्या है? आदि।

इससे जुड़े सभी सवालों के स्टेप बाय स्टेप डिटेल के साथ जानकारी देने वाला हूं।

ताकि आपको राशन कार्ड से नाम हटाने की प्रक्रिया करते समय कोई समस्या न आएं।

राशन कार्ड से नाम हटवाने का कारण

  • जब परिवार में किसी महिला सदस्य की शादी हो जाती है और वह अपने ससुराल चली जाती है, तब उसे अपने मायके के राशन कार्ड में नाम हटाकर पति के राशन कार्ड में नाम जोड़ना होता है। 
  • अगर परिवार के किसी सदस्य की मृत्यु हो जाती है और उनका नाम राशन कार्ड में शामिल होता है, तो उनका नाम राशन कार्ड से हटाना जरूरी हो जाता है।
  • अगर कोई व्यक्ति परिवार से अलग होकर अपना नया राशन कार्ड बनाना चाहता है। तो उसे पहले अपने परिवार के पुराने राशन कार्ड से नाम हटवाना होता है। 
  • अगर आपका नाम पहले से किसी राशन कार्ड में शामिल है और आपका नाम किसी अन्य राशन कार्ड में भी शामिल कर दिया गया है, तो आपको किसी एक राशन कार्ड से नाम हटवाना पड़ता है।
  • यदि परिवार में किसी सदस्य को सरकारी नौकरी लग गई है, तो उसका नाम राशन कार्ड से हटाया जाना चाहिए। 
  • अगर परिवार में कोई सदस्य राशन कार्ड की पात्रता मानदंडों को पूरा नहीं करता है, तो उसका नाम राशन कार्ड से काटना पड़ता है।

ऑनलाइन दिल्ली राशन कार्ड से नाम कटवाने के फायदे

  • आप अपने घर या ऑफिस से किसी भी समय राशन कार्ड से सदस्य का नाम हटाने के लिए आवेदन कर सकते हैं, इसके लिए आपको सरकारी खाद्य विभाग कार्यालय या किसी सीएससी केंद्र पर जाने की जरूरत नहीं पड़ती है। जिससे आपके समय और पैसे की बचत होती है।
  • ऑनलाइन आवेदन जमा करने से वेरिफिकेशन प्रक्रिया बहुत ही तेज हो जाती है, क्योंकि ऑनलाइन जमा किया गया आवेदन सीधे खाद्य अधिकारियों के पास पहुंचता है। 

राशन कार्ड से नाम हटाने के फायदे क्या है?

  • जिस सदस्य का नाम पुराने राशन कार्ड से हटाया गया है, वह अपने लिए नए निवास स्थान पर या अपने नए परिवार के लिए नए राशन कार्ड बनाने के लिए आवेदन कर सकता है। 
  • नाम हटाए जाने के बाद, राशन कार्ड में केवल उन्ही सदस्यों की संख्या रहती है, जो सरकारी राशन का लाभ लेने के लिए पात्र हैं।

राशन कार्ड से नाम कटाने के लिए आवश्यक डॉक्यूमेंट्स 

  1. आवेदन कर्ता की पासपोर्ट साइज फोटो
  2. आवेदन कर्ता का आधार कार्ड कॉपी
  3. मौजूदा राशन कार्ड की फोटोकॉपी 
  4. जिस सदस्य का नाम हटाना है, उनका आधार कार्ड
  5. आवासीय पता के लिए बिजली बिल पानी बिल 
  6. मृत्यु प्रमाण पत्र (सदस्य की मृत्यु होने पर)
  7. विवाह प्रमाण पत्र (सदस्य की शादी होने पर)
  8. घोषणा पत्र

दिल्ली राशन कार्ड से नाम कैसे हटाएँ ऑनलाइन

  • दिल्ली में ऑनलाइन राशन कार्ड से नाम हटाने के लिए आपको e खाद्य सुरक्षा, दिल्ली सरकार के आधिकारिक पोर्टल https://nfs.delhigovt.nic.in पर आना है।
दिल्ली खाद्य विभाग पोर्टल

  • दिल्ली e खाद्य सुरक्षा पोर्टल पर आने के बाद आपको राइट साइड में Citizen’s Corner सेक्शन में Apply Online for Food Security वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है।
दिल्ली खाद्य विभाग पोर्टल पर विकल्प

  • इसके बाद आपके सामने एक नया पेज ओपन होगा। जिसमें आपको ऊपर मेनू पर क्लिक करना है, इसके बाद आपको कई सारे विकल्प देखें को मिलेंगे। उसमे से Services वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है।
  • जैसे ही आप Services ऑप्शन पर क्लिक करते हैं, तो वहां सबसे ऊपर Food & Supply पर क्लिक करना हैं।
ई डिस्ट्रिक्ट दिल्ली पोर्टल पर राशन कार्ड से नाम हटावाने की प्रोसेस

  • अब आपके सामने एक नए फार्म की लिस्ट ओपन होगी। उस फॉर्म की लिस्ट में आपको Member Deletion in the AAY/Priority Household Card पर क्लिक करना है।
दिल्ली राशन कार्ड से नाम रिमूव करने का फॉर्म

  • अब नए पेज पर आपके सामने फॉर्म खुलेगा। अगर आप ई डिस्ट्रिक दिल्ली खाद्य सुरक्षा वेबसाइट पर पहले से रजिस्टर है, तो आप रजिस्टर आईडी/यूजर आईडी और पासवर्ड दर्ज कर लॉगिन करें।
  • अगर आप वेबसाइट पर रजिस्टर नहीं है, तो आप नीचे Register if you are a new user पर क्लिक करें और मांगी गई डिटेल्स दर्ज कर अपना नया अकाउंट बना लें।
  • इसके बाद ई डिस्ट्रिक वेबसाइट पर लॉगिन हो जाएं।
ई डिस्ट्रिक्ट पोर्टल पर दिल्ली राशन कार्ड से नाम हटवाने के लिए पोर्टल पर लॉगिन करने का फॉर्म और अकाउंट रजिस्टर करने का विकल्प

  • अब नए पेज पर आपको अपना राशन कार्ड नंबर दर्ज करना है और Continue पर क्लिक करना है।
  • इसके बाद आपके सामने आपका राशन कार्ड में शामिल सभी सदस्यों की जानकारी स्क्रीन पर दिखेगी।
  • अब आपको जिस सदस्य का नाम राशन कार्ड से हटाना है, उस सदस्य को सिलेक्ट करना है।
  • इसके बाद जिस सदस्य का नाम राशन कार्ड से हटाना है, उसकी मांगी गई सभी जानकारी फॉर्म में दर्ज करनी है। 
  • अब आपसे जो भी डॉक्यूमेंट मांगे जाएंगे उसे अपलोड करना है और Continue to next बटन पर क्लिक करना है।
  • इसके बाद फॉर्म सही से भरा है या नहीं इसका प्रिव्यू देख लें। अगर कोई गलत जानकारी दर्ज की गई है, तो उसे सुधार सके।
  • प्रीव्यू देखने के बाद आपको Final Submit बटन पर क्लिक कर देना है।
  • अब आपके राशन कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा, उस ओटीपी को वेरीफाई करना है और Submit बटन पर क्लिक करना है।
  • अब आपके स्क्रीन पर Acknowledgment Slip आ जाएगी। आप उस स्लीप को अपने पास सुरक्षित रखें। ताकि बाद में आप इससे आवेदन स्टेटस चेक कर सकें।

ऊपर दिए गए स्टेप बाय स्टेप प्रक्रिया को फॉलो कर आप भी ऑनलाइन दिल्ली राशन कार्ड में अपने परिवार के किसी भी सदस्य का नाम रिमूव कर सकते हैं।

इस आर्टिकल को पढ़ें:-

राजस्थान राशन कार्ड का स्टेटस चेक कैसे करें? 2026 में?

दिल्ली राशन कार्ड में नाम कैसे जोड़ें? ऑनलाइन और ऑफलाइन प्रक्रिया

छत्तीसगढ़ राशन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक कैसे करें?

दिल्ली में राशन कार्ड से नाम डिलीट हुआ है या नहीं कैसे चेक करे?

  • यदि आपने दिल्ली राशन कार्ड से अपने परिवार के सदस्य का नाम हटाने के लिए ऑनलाइन आवेदन किया है, तो उस सदस्य का नाम राशन कार्ड से हटाया गया है या नहीं यह चेक करने के लिए आपको e खाद्य सुरक्षा दिल्ली सरकार की ऑफिशल वेबसाइट https://nfs.delhigovt.nic.in/ पर आना है।
  • वेबसाइट पर आने के बाद आपको बहुत सारे विकल्प देखने को मिलेंगे, जिसमें से Citizen’s Corner वाले सेक्शन में View Your Ration Card Details वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है।
  • अब आपके सामने एक नया पेज ओपन होगा। जिसमें आप अपना राशन कार्ड नंबर और सदस्य का नाम राशन कार्ड से हटाने के लिए किया गया आवेदन का एप्लिकेशन नंबर दर्ज करना है और कैप्चा कोड दर्ज Search पर क्लिक करना है।
  • अब आपके सामने राशन कार्ड की संपूर्ण जानकारी आपके स्क्रीन पर दिखेगी और जिस सदस्य का नाम राशन कार्ड से हटाने के लिए आवेदन किया गया है, उनका नाम राशन कार्ड से हट गया है या नहीं इसकी जानकारी भी आप देख पाएंगे।

राशन कार्ड में ऑनलाइन नाम रिमूव करने के लिए महत्वपूर्ण बातें

  1. ऑनलाइन दिल्ली राशन कार्ड से नाम हटाने के लिए केवल e खाद्य सुरक्षा दिल्ली सरकार की वेबसाइट पर ही जाए।
  2. राशन कार्ड नाम रिमूव करने का आवेदन मुखिया के नाम से होना चाहिए।
  3. राशन कार्ड से जिस सदस्य का नाम हटाना चाहते हैं, उस सदस्य की जानकारी फॉर्म में बिना गलती किए सही से भरें।
  4. दिल्ली राशन कार्ड से नाम कटवाने के लिए आपको दिल्ली e खाद्य सुरक्षा वेबसाइट पर लॉगिन करना होगा।

ऑनलाइन दिल्ली राशन कार्ड नाम रिमूव एप्लीकेशन रिजेक्ट हो जाए तो क्या करें?

अगर दिल्ली राशन कार्ड में नाम रिमूव करने का ऑनलाइन आवेदन रिजेक्ट हो जाता है, तो आपको चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है।

सबसे पहले अपने राशन कार्ड आवेदन की स्थिति चेक करें और वहां पर रिजेक्शन का क्या कारण दिया गया है उसे समझे।

आमतौर पर आवेदन में गलत या अधूरी जानकारी देने से या अपना नाम और आधार कार्ड में दी गई जानकारी सही से फॉर्म पर दर्ज न करने के कारण आवेदन रिजेक्ट होता है।

जब आपको आवेदन रिजेक्ट होने का कारण पता चल जाता है, तो सही दस्तावेज अपलोड करके और सही जानकारी दर्ज करके आप दोबारा ऑनलाइन राशन कार्ड से नाम हटवाने के लिए आवेदन कर सकते हैं।

FAQ सामान्य प्रश्न 

  1. मैंने अपने राशन कार्ड से परिवार के एक सदस्य का नाम हटा दिया है, क्या मैं उस नाम को वापस जोड़ सकता हूँ?

    जी हाँ, अगर आपने परिवार के सदस्य का नाम राशन कार्ड से हटा दिया है और आप राशन कार्ड में नाम जोड़ने के पात्र है, तो आप उस सदस्य का नाम दिल्ली राशन कार्ड में जोड़ सकते है। 

  2. मेरे तलाक होने पर मैं अपने पूर्व पत्नी का नाम राशन कार्ड से काट सकता हूँ?

    हाँ, अगर आपका तलाक (Divorce) हो गया है, तो आप अपनी पहली पत्नी का नाम राशन कार्ड से काट सकते हैं।

  3. क्या मैं राशन कार्ड से परिवार के किसी सदस्य का नाम निकालने के लिए निकटतम CSC सेवा केंद्र पर जा सकता हूं?

    जी हाँ, आप अपने नज़दीकी (CSC) ई मित्र सेवा केंद्र पर जाकर अपने Department of Food & Supplies, Government of NCT of Delhi के अंतर्गत राशन कार्ड से परिवार के किसी सदस्य का नाम हटवाने का आवेदन कर सकते हैं।

  4. दिल्ली राशन कार्ड से नाम हटवाने की प्रक्रिया में कितना समय लगता है?

    दिल्ली में राशन कार्ड से नाम हटाने की प्रक्रिया में कुल 15 से 30 दिनों तक का समय लगता है। 

  5. क्या दिल्ली में राशन कार्ड से नाम कटवाने के लिए कोई शुल्क है?

    जी नहीं, दिल्ली में ऑनलाइन और ऑफलाइन राशन कार्ड से नाम हटाने के लिए कोई शुल्क नहीं लिया जाता है। यदि आप ई मित्र केंद्र से राशन कार्ड से परिवार के सदस्य का नाम कटवाने के लिए आवेदन करते हैं, तो आपको कुछ पैसे देने पड़ सकते है। 

  6. ऑनलाइन आवेदन के बाद अगर नाम हटाने में कोई समस्या आ रही है, तो दिल्ली में खाद्य और आपूर्ति विभाग के किस हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क करना चाहिए?

    अगर आपको ऑनलाइन राशन कार्ड से नाम हटाने में कोई समस्या आ रही है, तो आप राशन कार्ड हेल्पलाइन नंबर 1967 कॉल कर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। 

निष्कर्ष 

इस ब्लॉग पोस्ट में मैंने आपको दिल्ली राशन कार्ड से नाम कैसे हटाए ऑनलाइन इसके बारे में और इससे जुड़े सभी सवालों के बारे में संपूर्ण स्टेप बाय स्टेप डिटेल के साथ आसान भाषा में जानकारी बताइ है।

दिल्ली का नागरिक इस ब्लॉग पोस्ट में दी गई जानकारी को फॉलो कर अपने परिवार के सदस्य का नाम अपने राशन कार्ड से बहुत ही आसानी से रिमूव कर सकता है।

यदि आपको दिल्ली राशन कार्ड से नाम रिमूव करने के बारे में कोई समस्या है, तो आप नीचे कमेंट में अपनी समस्या के बारे में लिख सकते हैं।

हम आपकी समस्या के बारे में संपूर्ण जवाब देंगे। 

जो भी व्यक्ति दिल्ली में रहकर अपने राशन कार्ड से परिवार के किसी सदस्य का नाम हटाना चाहता है, तो उन्हें आप इस ब्लॉग पोस्ट शेयर करें।

दोस्तों यदि आप आगे भी ऐसे ही राशन कार्ड से जुड़ी संपूर्ण जानकारी पूरे रिसर्च के साथ सरल आसान भाषा में जानना चाहते हैं, तो आप rationcardhub.com वेबसाइट पर विजिट करना न भूलें।

anand borse author rationcardhub.com

Anand Borse

मेरा नाम आनंद बोरसे है और मैं rationcardhub.com का फाउंडर और लेखक हूँ। मैं पिछले 3 वर्षों से राशन कार्ड से जुडी जानकारी इंटरनेट पर शेयर करता आ रहा हूँ। मेरे लिखे गएँ आर्टिकल के माध्यम से लोगों ने अपने नया राशन कार्ड बनवाएं है, राशन कार्ड में सुधार करवाया हैं और राशन कार्ड से जुडी ऑनलाइन सेवाओं का लाभ उठाया है।

मेरा उद्देश्य लोगों को राशन कार्ड से जुडी सटीक, सरल और भरोसेमंद जानकारी उपलब्ध कराना है ताकि कोई भी नागरिक बिना किसी परेशानी के राशन कार्ड सरकारी योजना का लाभ प्राप्त कर सकें।

Leave a Comment