राजस्थान राशन कार्ड स्टेटस कैसे चेक करें? (2026) में जानिए

anand borse author rationcardhub.com
Published On: January 9, 2026

यदि आप राजस्थान राज्य के नागरिक है और अपने हाल ही में अपने लिए नया राशन कार्ड बनाने के लिए आवेदन किया है या फिर अपना पुराना राशन कार्ड में कोई सुधार किया है।

तो अब आप घर बैठे कुछ ही मिनटों में अपने मोबाइल और कंप्यूटर के माध्यम से राजस्थान राशन कार्ड स्टेटस चेक कर सकते है।

पहले लोगों को अपना राशन कार्ड स्टेटस चेक करने के लिए जिला सरकारी खाद्य विभाग में जाना पड़ता था।

लेकिन अब राजस्थान सरकार ने खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के पोर्टल पर राशन स्टेटस चेक करने की ऑनलाइन प्रक्रिया उपलब्ध की हुई है।

अब आपको किसी कार्यालय पर जाने की जरूरत नहीं है। 

अगर आप भी NFSA राजस्थान राशन कार्ड का स्टेटस चेक करना चाहते हैं और इसकी प्रक्रिया के बारे में संपूर्ण जानकारी प्राप्त करना चाहते है, तो आप इस ब्लॉग पोस्ट पर अंत तक बन रहे।

क्योंकि यहां हम आपको स्टेप बाय स्टेप राजस्थान राज्य के राशन कार्ड का स्टेटस चेक करने का पूरा तरीका, इसके लिए किन दस्तावेजों की जरूरत होगी और स्टेटस चेक करते समय किन बातों को ध्यान में रखना चाहिए आदि जैसे सवालों के बारे में संपूर्ण विस्तार से जवाब देने वाले हैं।

ताकि राजस्थान नागरिकों को अपना राशन स्टेटस चेक करते समय किसी तरह की परेशानी न हो पाएं। 

राशन कार्ड स्टेटस चेक करने की जरुरत क्यों है?

राशन कार्ड स्टेटस राजस्थान चेक करने से आपको पता चलता है, कि आपका राशन कार्ड बनाने के लिए किया गया आवेदन या पुराने राशन कार्ड में करेक्शन करने के लिए किया गया आवेदन अप्रूव हुआ है या नहीं।

कई बार राशन कार्ड में आवेदन करते समय गलत जानकारी या अधूरे दस्तावेज जमा करने के कारण आपका राशन कार्ड रिजेक्ट हो जाता है।

ऐसे में अगर आप समय रहते स्टेटस देख लेते हैं, तो गलती को सुधारने के लिए जल्द आवेदन कर सकते हैं। 

इसके अलावा राशन स्टेटस चेक करने से आपको यह भी जानकारी मिलती है, कि आपका राशन कार्ड किस श्रेणी में है जैसे कि एपीएल है, बीपीएल है, अंत्योदय है आदि।

राशन कार्ड बन चुका है तो राशन नंबर क्या है, राशन कार्ड पर परिवार के कितने सदस्य शामिल है, राशन कार्ड आवेदन प्रक्रिया किस स्टेज पर है, राशन कार्ड में ई केवाईसी हुई है या नहीं, राशन कार्ड चालू हैं या बंद, आपको किस सरकारी राशन दुकान से अनाज मिलेगा, आप वन नेशन वन राशन कार्ड योजना के लाभार्थी है या नहीं, राशन कार्ड में कोई गलती तो नहीं, आदि।

जानकारी जानने के लिए राशन कार्ड स्टेटस चेक करने की जरुरत होती है।

राजस्थान राशन कार्ड स्टेटस कैसे चेक करें? ऑनलाइन 

  • राजस्थान में राशन कार्ड स्थिति ऑनलाइन जांचने के लिए आपको राजस्थान सरकार खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के पोर्टल “food.rajasthan.gov.in” पर आना है।
राजस्थान राशन कार्ड स्टेटस चेक पोर्टल

  • वेबसाइट पर आने के बाद वेबसाइट के निचे जाना है और वहां “महत्वपूर्ण जन-उपयोगी सूचनायें” के सेक्शन में “राशन कार्ड” ऑप्शन पर क्लिक करना है।
  • इसके बाद आपके सामने नीचे तीसरे नंबर पर “Ration Card Application Status” वाला ऑप्शन दिखेगा, उस पर क्लिक करना है।
खाद्य सुरक्षा योजना स्टेटस राजस्थान

  • अब आपके सामने एक नया पेज ओपन होगा। जिसमें दो विकल्प दिखाई देंगे, जिनमें से एक होगा Ration Card Number वाला और दूसरा ऑप्शन होगा Form Number वाला। 
  • आपको Ration Card Number वाले ऑप्शन पर या Form Number वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है।
  • आप राशन कार्ड नंबर या राशन कार्ड आवेदन नंबर (फॉर्म नंबर) दर्ज कर स्टेटस चेक कर सकते है।
NFSA राशन कार्ड स्टेटस चेक ऑनलाइन

  • इसके बाद Check Status विकल्प पर क्लिक कर देना है।
  • अब आपके सामने राशन कार्ड से जुड़ी सभी जानकारी आपको स्क्रीन पर दिख जाएगी।

इस तरह आप ऊपर बताए गए प्रक्रिया को फॉलो कर ऑनलाइन राजस्थान राशन कार्ड स्टेटस चेक कर सकते हैं।

nfsa.gov.in पोर्टल से राजस्थान राशन कार्ड स्टेटस कैसे चेक करें?

  • नेशनल फ़ूड सिक्योरिटी (NFSA) पोर्टल से राजस्थान का राशन कार्ड स्टेटस चेक करने के लिए आपको सबसे पहले “nfsa.gov.in” पोर्टल के होम पेज पर आना है।
  • पोर्टल होम पेज पर आने के बाद आपको “मेनू” पर क्लिक करना है।
राजस्थान राशन कार्ड का स्टेटस चेक करने के लिए NFSA पोर्टल

  • इसके बाद आपको कई सारे ऑप्शंस दिखाई देंगे।
  • इनमे से आपको “Citizen Corner” वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है।
  • इसके बाद कुछ ऑप्शन दिखाई देंगे, फिर उनमे से आपको “Know Your Ration Card Status” पर क्लिक करना है।
NFSA पोर्टल पर राशन कार्ड स्टेटस चेक करने के लिए विकल्प

  • अब आपके सामने नया पेज ओपन होगा, जिसमे आपको राजस्थान राशन कार्ड नंबर दर्ज करना है।
  • इसके बाद कैप्चा कोड दर्ज करना है और “Get RC Details” बटन पर क्लिक कर देना है।
राजस्थान राशन कार्ड स्टेटस ऑनलाइन चेक करना

  • अब आपके सामने राजस्थान राशन कार्ड का स्टेटस स्क्रीन पर दिख जायेगा।

ऊपर बताएं गए तरीके को फॉलो कर nfsa.gov.in पोर्टल से राजस्थान राशन कार्ड स्टेटस पता कर सकते हैं।

राजस्थान राशन कार्ड स्टेटस कैसे चेक करें? ऑफलाइन 

अगर आपके पास इंटरनेट की सुविधा नहीं है या आप ऑनलाइन राशन कार्ड स्टेटस चेक करने में असमर्थ है, तो चिंता करने की कोई बात नहीं है।

राजस्थान में राशन कार्ड स्थिति ऑफलाइन भी बहुत आसानी से चेक किया जा सकता है।

सबसे पहले आपको अपने नजदीकी राशन दुकान कर जाना है।

वहां राशन डीलर से अपने राशन कार्ड का स्टेटस चेक करने के लिए कहना है।

राशन डीलर के पास अपना राशन कार्ड नंबर, आधार नंबर या आवेदन नंबर देना है।

इसके बाद राशन डीलर आपकी इस जानकारी को अपने कंप्यूटर में दर्ज कर आपको स्टेटस के बारे में जानकारी बताएंगे।

अगर आपको राशन दुकान से जानकारी नहीं मिल पा रही है, तो आप अपने नजदीकी खाद्य विभाग कार्यालय में या फिर नजदीकी ई-मित्र केंद्र पर जा सकते हैं।

वहां जाकर आपको राशन कार्ड नंबर या आवेदन नंबर और आधार कार्ड देना है।

इसके बाद कर्मचारी कंप्यूटर में डिटेल्स दर्ज कर आपको आपके राशन कार्ड स्थिति की जानकारी देंगे।

राशन स्टेटस चेक करने के बाद क्या करें?

  • ePDS राजस्थान राशन कार्ड स्टेटस चेक करने के बाद आपका राशन कार्ड आवेदन अप्रूव्ड दिख रहा है, तो आप अपने राशन कार्ड को ऑनलाइन प्रिंट कर सकते है।
  • स्टेटस चेक करने के बाद अगर आवेदन प्रक्रिया अंडर प्रोसेस लिखा हुआ बता रहा है, तो आप कुछ दिनों तक का इंतजार करें और फिर से दोबारा स्टेटस चेक करें और जानकारी पाएं।
  • स्टेटस चेक करते समय आपके आवेदन को अगर रिजेक्ट कर दिया है, तो वहां किस कारण से राशन कार्ड आवेदन रिजेक्ट किया गया है, उसे बात को ध्यान से पढ़ें और फिर से राशन कार्ड के लिए सही प्रक्रिया अपनाकर आवेदन करें।
  • राशन कार्ड आवेदन स्थिति चेक करते समय अगर आपको राशन कार्ड में शामिल सभी सदस्य की जानकारी में कोई गलत जानकारी या कोई अधूरी जानकारी दिखती है, तो आप उस जानकारी को सुधारें।
  • अगर आपका राशन कार्ड में एक केवाईसी नहीं हुई है। ऐसा स्टेटस चेक करने के समय आपको पता चलता है, तो आप अपने राशन कार्ड में ई केवाईसी यानी कि अपने परिवार के सभी सदस्यों के आधार कार्ड को राशन कार्ड से लिंक करवाएं।

राजस्थान के किन जिलों के नागरिक ऑनलाइन या ऑफलाइन अपना जिलेवार राशन कार्ड स्टेटस चेक कर सकते है?

यहां नीचे दिए गये जिलों के नागरिक अपना NFSA राजस्थान स्टेटस ऑनलाइन और ऑफलाइन चेक कर सकते हैं।

अजमेरअलवरबालोतरा
बासवाड़ाबारांबाड़मेर
ब्‍यावरभरतपुरभीलवाडा
बीकानेरबून्दीचित्तौड़गढ़
चूरूदौसाडीग
धौलपुरडीडवाना-कुचामनडूंगरपुर
गंगानगरहनुमानगढजयपुर
जैसलमेरजालोरझालावाड
झुंझुंनुजोधपुरकरौली
खैरथल-तिजाराकोटाकोटपूतली-बहरोड
नागौरपालीफलौदी

इन ब्लॉग पोस्ट को पढ़ें:-

राशन कार्ड बनाने के लिए आवेदन पत्र कैसे लिखें?

दिल्ली राशन कार्ड में नाम जोड़ने के लिए आवेदन कैसे करें?

वेस्ट बंगाल राशन कार्ड में मोबाइल नंबर कैसे जोड़ें?

ग्राम पंचायत खाद्य सुरक्षा राशन कार्ड लिस्ट CG में अपना नाम कैसे देखें?

राजस्थान खाद्य विभाग कांटेक्ट डिटेल्स 

यदि आपको राजस्थान राज्य के खाद्य विभाग पोर्टल पर राशन कार्ड आवेदन की स्थिति चेक करने से जुड़ी कोई समस्या आती है,

तो आप राजस्थान सरकार खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग पर दिया गया कांटेक्ट नंबर: 0141-2227352 पर कॉल कर या राजस्थान खाद्य विभाग ईमेल: secy-food-rj[at]nic[dot]in ,afcfood-rj[at]nic[dot]in पर मेसेज भेजकर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

राजस्थान खाद्य कार्यालय एड्रेस: Food Department Govt. Secretariat, Jaipur (RAJ.) – 302005

FAQ सामान्य प्रश्न 

  1. राशन कार्ड खाद्य सुरक्षा योजना (NFSA) के लिए आवेदन की स्थिति चेक करने के लिए कितना पैसा लगता है?

    यदि आप ऑनलाइन राशन कार्ड खाद्य सुरक्षा योजना (NFSA) के लिए आवेदन की स्थिति चेक करते हैं, तो इसके लिए आपको कोई शुल्क देने की जरूरत नहीं है, क्योंकि राजस्थान सरकार ने अपने नागरिकों के लिए यह सुविधा फ्री में उपलब्ध की है। यदि आप नजदीकी ई-मित्र केंद्र पर जाकर अपना राशन कार्ड स्टेटस चेक करवाते हैं, तो वहां पर आपको कुछ मामूली शुल्क देना पड़ सकता है।

  2. क्या मैं सिर्फ अपने नाम या आधार नंबर से राशन कार्ड का स्टेटस जान सकता हूँ?

    जी नहीं, फिलहाल राजस्थान खाद्य विभाग पोर्टल पर आधार नंबर से राशन कार्ड स्टेटस चेक करने की कोई सुविधा उपलब्ध नहीं है। इसके लिए आप अभी अपने नाम या नंबर से राशन कार्ड का स्टेटस जान नहीं सकते है।

  3. क्या कोई मोबाइल ऐप है, जिसके ज़रिए राशन कार्ड स्थिति की जाँच किया जा सकता है?

    जी नहीं, राशन कार्ड स्थिति की जाँच करने के लिए कोई भी ऐसा मोबाइल ऐप नहीं है। राशन स्थिति जाँचने के लिए आपको https://food.rajasthan.gov.in/ पोर्टल का इस्तेमाल करना होगा।

  4. राशन कार्ड के लिए आवेदन करने के कितने दिन बाद स्टेटस चेक करें?

    यदि आपने नए राशन कार्ड के लिए आवेदन किया है, तो आप 15 से 30 दिनों बाद ही अपना राशन कार्ड स्टेटस चेक करें, क्योंकि राशन कार्ड आवेदन प्रक्रिया स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस में होती है।

  5. क्या सभी राशन कार्ड प्रकारों के स्टेटस चेक किए जा सकते है?

    जी हां, आप राजस्थान में APL, BPL, AY, PHH या AAY राशन कार्ड धारकों हो आप स्टेटस चेक कर सकते है।

  6. क्या ऑनलाइन राशन कार्ड की स्थिति चेक करने के लिए मोबाइल नंबर की आवश्यकता होती है?

    जी नहीं, ऑनलाइन राजस्थान नागरिक खाद्य विभाग पोर्टल पर राशन कार्ड की स्थिति चेक करने के लिए मोबाइल नंबर की आवश्यकता नहीं होती है।

निष्कर्ष 

इस ब्लॉग पोस्ट में हमने आपको ऑनलाइन और ऑफलाइन राजस्थान राशन कार्ड चेक करने की संपूर्ण जानकारी स्टेप बाय स्टेप सरल आसान भाषा में उपलब्ध की है। 

यहां पर दी गई जानकारी का उपयोग राजस्थान राशन कार्ड के लिए आवेदन करने वाले लोग या अपने राशन कार्ड को अपडेट करने वाले लोग स्टेटस चेक करने के लिए इसका उपयोग कर सकते है।

यदि आपको इस ब्लॉग पोस्ट में दी गई जानकारी पसंद आई है, तो आप इस ब्लॉग पोस्ट को अपने जरूरी दोस्तों को शेयर जरूर करें।

और साथ ही में इस ब्लॉग पोस्ट को अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म जैसे की फेसबुक, व्हाट्सएप जैसे ग्रुप में भी शेयर करें, ताकि यह जानकारी जरूरी लोगों तक पहुंच पाए। 

अगर आप आगे भी स्टेट वाइज या स्पेसिफिक डिटेल में राशन कार्ड से जुड़ी तमाम प्रकार की जानकारी प्राप्त करते रहना चाहते हैं, तो आप हमारी वेबसाइट राशन कार्ड हब (rationcardhub.com) पर विजिट करना ना भूलें।

anand borse author rationcardhub.com

Anand Borse

मेरा नाम आनंद बोरसे है और मैं rationcardhub.com का फाउंडर और लेखक हूँ। मैं पिछले 3 वर्षों से राशन कार्ड से जुडी जानकारी इंटरनेट पर शेयर करता आ रहा हूँ। मेरे लिखे गएँ आर्टिकल के माध्यम से लोगों ने अपने नया राशन कार्ड बनवाएं है, राशन कार्ड में सुधार करवाया हैं और राशन कार्ड से जुडी ऑनलाइन सेवाओं का लाभ उठाया है।

मेरा उद्देश्य लोगों को राशन कार्ड से जुडी सटीक, सरल और भरोसेमंद जानकारी उपलब्ध कराना है ताकि कोई भी नागरिक बिना किसी परेशानी के राशन कार्ड सरकारी योजना का लाभ प्राप्त कर सकें।

Leave a Comment